-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका द्वारा ईरान के विरुद्ध बल प्रयोग, 'अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा ख़तरा'

Source: UN News: सोमवार, 23 जून 2025 00:00 AM (IST)
अमेरिका द्वारा ईरान के विरुद्ध बल प्रयोग, 'अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा ख़तरा'
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने शनिवार को संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरान के विरुद्ध बल प्रयोग किए जाने पर गहरी चिन्ता जताई है, जिसमें परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाए जाने की ख़बर है. उन्होंने कहा है कि पहले से ही कगार पर पहुँच चुके एक क्षेत्र में यह टकराव में आई ख़तरनाक तेज़ी है और अन्तरराष्ट्रीय शान्ति व सुरक्षा के लिए सीधा ख़तरा भी. इसराइल ने 13 जून को ईरान में परमाणु केन्द्रों व सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले शुरू किए, जिसके बाद ईरान ने सिलसिलेवार मिसाइलों व ड्रोन के ज़रिए जवाबी कार्रवाई की है. हिंसक टकराव में दोनों पक्षों को जान-माल की हानि हुई है.ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 430 लोगों के मारे जाने की ख़बर है जबकि साढ़े तीन हज़ार से अधिक लोग घायल हुए हैं. वहीं, ईरान के जवाबी हमलों में 24 इसराइली नागरिकों की जान गई है.समाचार माध्यमों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने बताया है कि ईरान के फ़ॉरडो, नतान्ज़ और इसफ़हान में परमाणु केन्द्रों को निशाना बनाया गया है. इन हमलों के बाद मध्य पूर्व क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुँच गया है. Tweet URL महासचिव गुटेरेश ने शनिवार देर शाम जारी अपने वक्तव्य में आगाह किया कि इस हिंसक टकराव के नियंत्रण से बाहर होने का जोखिम तेज़ी से बढ़ता जा रहा है, जिसके आम नागरिकों, मध्य पूर्व क्षेत्र और दुनिया के लिए भयावह नतीजे होंगे.यूएन प्रमुख ने सदस्य देशों से तनाव में कमी लाने की पुकार लगाई है और ध्यान दिलाया है कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून व नियमों के तहत तयशुदा दायित्वों को निभाया जाना होगा.उन्होंने कहा कि इस संकटमय घड़ी में अराजकता के भंवर से बचा जाना अति-आवश्यक है, इस संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है, और आगे का एकमात्र रास्ता कूटनीति है. शान्ति ही एकमात्र आशा है.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने सन्देश में कहा है कि यह सभी पक्षों के लिए अब बहुत अहम हो गया है कि पूर्ण रूप से संयम बरता जाए.उनके अनुसार, इस क्षेत्र में हिंसक टकराव का दायरा बढ़ने से आम नागरिकों के मानवाधिकारों पर जो असर होगा, उसे बयाँ नहीं किया जा सकता है. इससे पहले, यूएन महासचिव ने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद की बैठक में सभी पक्षों से शान्ति को एक अवसर दिए जाने का आग्रह किया था, और चेतावनी जारी की थी कि यदि इस टकराव का दायरा फैला, तो फिर जो आग फैलेगी, उस पर कोई भी नियंत्रण नहीं कर पाएगा.विकिरण स्तर में बदलाव नहींइस बीच, अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने अपने एक वक्तव्य में कहा है कि अमेरिका द्वारा ईरान में निशाना बनाए गए तीन परमाणु केन्द्रों के बाद, स्वास्थ्य को हानि पहुँचाने वाले विकिरण के स्तर में कोई वृद्धि होने का संकेत नहीं है.उन्होंने कहा कि इन निशाना बनाए गए केन्द्रों के बाहर पर्यावरण या फिर आम नागरिकों के लिए स्वास्थ्य दुष्परिणाम होने की फ़िलहाल आशंका नहीं है.यूएन समर्थित एजेंसी के महानिदेशक राफ़ाएल ग्रोस्सी ने बताया कि इन परमाणु केन्द्रों पर संवर्धित यूरेनियम रखा गया था, जिसका IAEA निरीक्षकों ने अलग-अलग स्तरों पर सत्यापन किया था.हालांकि, उन्होंने यह पुष्टि की है कि हमले के बाद संयंत्र के भीतर विकिरण व रासायनिक दूषण होने की आशंका है.महानिदेशक ग्रोस्सी ने कहा है कि परमाणु सुरक्षा व बचाव उपायों के लिए यह एक गम्भीर स्थिति है और इसके मद्देनज़र, IAEA के प्रशासक बोर्ड का सोमवार को एक सत्र आयोजित किया जाएगा.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement