Advertisement
ग़ाज़ा: मासूम बच्चों की दर्दनाक मौतें, मदद के बिना थमती ज़िन्दगियाँ

दवाओं की भारी कमीजेम्स ऐल्डर ने बताया कि ख़ान युनिस में स्थित नासेर अस्पताल समेत ऐसे कई अन्य अस्पताल हैं, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बावजूद अब भी घायलों का इलाज कर रहे हैं. मरीज़ों में कई बच्चे भी हैं. लेकिन वहाँ दवाओं और ज़रूरी मेडिकल आपूर्ति की भारी कमी है.उन्होंने कहा, "मानवीय सहायता सिर्फ़ एक डिब्बे में रखा भोजन नहीं है. इसमें ऑक्सीजन किट, वेंटिलेटर, सफ़ाई किट, दवाएँ और नवजात शिशुओं के लिए इनक्यूबेटर भी शामिल होते हैं. ये सारी सामग्री जिनका कुछ महीने पहले तक संयुक्त राष्ट्र द्वारा ध्यान रखा जा रहा था."जेम्स ऐल्डर ने बताया कि ऐसे कई माता-पिता, जिनके बच्चों को ऑक्सीजन की ज़रूरत है, नासेर अस्पताल को छोड़कर चले गए हैं क्योंकि उन्हें अस्पताल पर फिर हमला होने का डर है. "चिकित्सकों ने मुझे बताया कि अगर कोई बच्चा ऑक्सीजन के सहारे जीवित है, और वह बिना ऑक्सीजन के ही अस्पताल से वापस चला जाता है, तो वह कुछ ही समय में आश्रय तिरपाल में दम तोड़ देगा."भूख और हताशाइसराइली पाबन्दियों के कारण ग़ाज़ा में ज़िन्दगी बचाने वाली बुनियादी मदद की कमी लगातार भूख को गहरा कर रही है और हताशा को जन्म दे रही है.यूनीसेफ़ प्रवक्ता एल्डर ने कहा, "मैंने एक दादी से बात की जो रोते हुए कह रही थीं, 'मैं इन राहत केन्द्रों तक कैसे पहुँच सकती हूँ?' मैंने ऐसे युवकों से भी मुलाक़ात की, जो सात बार कोशिश कर चुके हैं, लेकिन एक बार भी उन्हें कुछ नहीं मिल पाया."यह पूरी तरह से असमान व्यवस्था है. राहत केन्द्रों की भी भारी कमी है. आप एक सैन्य क्षेत्र में, जहाँ युद्ध चल रहा हो, किसी एक पक्ष के ज़रिए एक समान रूप से मदद नहीं वितरित कर सकते."जेम्स ऐल्डर ने कहा कि पीने के साफ़ पानी, भोजन और ईंधन की भारी कमी का सबसे बुरा असर ग़ाज़ा के सबसे कमज़ोर लोगों पर पड़ रहा है, जैसे छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएँ, बुज़ुर्ग और वे लोग जो अपंग हो चुके हैं.उन्होंने बताया कि इन लोगों के लिए उन दूर-दराज़ के इलाक़ों तक पैदल चलकर जाना सम्भव नहीं है, जहाँ विवादित और संयुक्त राष्ट्र से अलग राहत केन्द्रों से थोड़ी-बहुत मदद मिल रही है.गम्भीर कुपोषण के मामलेउधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी आगाह किया है कि कुपोषण और उससे जुड़ी कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता अब लोगों की जान ले रही है. हालात लगातार और ज़्यादा ख़राब होते जा रहे हैं.विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमायर ने कहा कि "नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार अब तक 610 मरीज़ों को गम्भीर कुपोषण की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है."लेकिन उन्होंने इस आँकड़े के पीछे की वास्तविकता पर ज़ोर देते हुए कहा, "इसका मतलब ये नहीं कि हालात ठीक हैं बल्कि ये तो वे ‘ख़ुशकिस्मत’ लोग हैं जो किसी तरह किसी मेडिकल सेंटर तक पहुँच पाए." "इनमें वे अनगिनत लोग शामिल नहीं हैं जो इतने कमज़ोर हैं कि कहीं पहुँच ही नहीं सकते, जिन्हें लाने के लिए ऐम्बुलेंस नहीं है, जिनके रास्ते बन्द हैं, या फिर जिन इलाक़ों में अस्पताल और आपात राहत केन्द्र बमबारी में तबाह हो चुके हैं और अब भी हमलों की चपेट में हैं."
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


