-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिंसक टकरावों के दौरान जान गँवाने वाले आम नागरिकों की संख्या में उछाल

Source: UN News: शनिवार, 21 जून 2025 00:01 AM (IST)
हिंसक टकरावों के दौरान जान गँवाने वाले आम नागरिकों की संख्या में उछाल
बीते वर्ष, युद्ध व हिंसक टकराव के दौरान मारे गए आम लोगों की संख्या में 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) द्वारा जारी नए आँकड़ों के अनुसार, पहले से ही हाशिए पर जीने के लिए मजबूर समुदायों को अत्यधिक भेदभाव का सामना करना पड़ा है. यूएन कार्यालय द्वारा जुटाई गई जानकारी के अनुसार, 2024 में कम से कम 48 हज़ार 384 लोग मारे गए, जिनमें अधिकाँश आम नागरिक थे.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क़ ने कहा, “हर आँकड़े के पीछे एक कहानी है. हर डेटा बिन्दु के पीछे एक इनसान है.” Tweet URL उन्होंने कहा कि शान्तिकाल और हिंसक टकराव की परिस्थितियों के दौरान, आमजन की मौतों में यह चिन्ताजनक वृद्धि, सबसे नाज़ुक हालात से जूझ रहे लोगों की रक्षा करने में गम्भीर विफलताओं को उजागर करती है. साथ ही, यह एक ऐसे वैश्विक मानवाधिकार परिदृश्य को दर्शाती है, जहाँ तत्काल कार्रवाई की ज़रूरत है.साल 2024 में मारे गए लोगों में से 500 से अधिक मानवाधिकार रक्षक थे, और पत्रकारों को जान से मार दिए जाने की घटनाओं में भी 2023 की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.मानवाधिकार रक्षकों और पत्रकारों को निशाना बनाए जाने का स्तर चिन्ताजनक रूप से अधिक है, जहाँ हर 14 दिन में कम से कम एक मानवाधिकार कार्यकर्ता, पत्रकार या मज़दूर संघ नेता की हत्या की गई या उसे जबरन ग़ायब कर दिया गया.उत्तरी अफ़्रीका, मध्य, दक्षिण, और पश्चिमी एशिया में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार करने मामले सबसे अधिक संख्या में सामने आए, जबकि हत्याओं के मामले लातिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्रों में गम्भीर स्थिति है.महिलाओं और बच्चों की मौतों में वृद्धिपिछले दो वर्षों में सशस्त्र टकरावों के दौरान बच्चों और महिलाओं ने विनाशकारी हिंसा का सामना किया. साल 2023 और 2024 के बीच, हिंसा में 2021–2022 की तुलना में लगभग चार गुना अधिक बच्चों और महिलाओं की हत्या हुई.महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में दो गुना से अधिक दर पर लैंगिक भेदभाव का सामना किया. इसका सबसे गहरा प्रभाव सबसे निर्धन परिवारों पर पड़ा, जिससे ग़रीबी और असमानता का चक्र आगे बढ़ता रहा.OHCHR की रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि भेदभाव न केवल व्यापक है, बल्कि कई स्तरों पर एक-दूसरे से जुड़ा हुआ भी है. लगभग हर तीन में से एक विकलांग व्यक्ति ने भेदभाव का अनुभव किया है, जबकि आम आबादी के लिए हर पाँच में से एक व्यक्ति ने ऐसे मामलों का सामना किया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement