-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दाई सेवाओं के विस्तार से बचाई जा सकती हैं लाखों ज़िन्दगियाँ - WHO

Source: UN News: शनिवार, 21 जून 2025 00:01 AM (IST)
दाई सेवाओं के विस्तार से बचाई जा सकती हैं लाखों ज़िन्दगियाँ - WHO
साल 2023 में लगभग 45 लाख माताओं, मृत पैदा हुए शिशुओं और नवजात शिशुओं की मौत दर्ज की गई. ज़रा सोचिए, यदि इनमें से 83 प्रतिशत लोगों की जान बचाने का एक स्पष्ट रास्ता मौजूद होता, और अगर हर साल 37 लाख माताओं, अजन्मे बच्चों और नवजात शिशुओं की जान बचाई जा सकती? विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, इतनी बड़ी संख्या में जीवन बचाना सम्भव है, यदि दाइयों की सेवाएँ (midwifery care) हर जगह सुलभ हों और अन्तरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हों.यूएन एजेंसी में मातृत्व, शिशु, किशोर स्वास्थ्य एवं वृद्धावस्था कार्यक्रम की निदेशक डॉक्टर अंशु बैनर्जी ने कहा, "दाई सेवाओं के मॉडल में विस्तार और उसमें निवेश करना, मातृ और नवजात स्वास्थ्य को वैश्विक स्तर पर सुधारने की सबसे प्रभावी रणनीतियों में से एक है." Tweet URL WHO ने हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में यह भी बताया कि विभिन्न देश, किस तरह से अन्तरराष्ट्रीय समुदाय के समर्थन से, दाइयों को समर्थन देने वाली नीतियाँ बना सकते हैं और सम्बन्धित हितधारकों की लामबन्दी भी कर सकते हैं.दाई सेवाओं के मॉडलदुनिया भर में दाइयाँ महिलाओं के यौन व प्रजनन स्वास्थ्य, गर्भावस्था, प्रसव और प्रसवोत्तर देखभाल के लिए निरन्तर पूरी निष्ठा से काम करती हैं.व्यक्तिगत और सांस्कृतिक रूप से सम्वेदनशील दृष्टिकोण को केन्द्र में रखते हुए, दाई सेवाएँ विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए सहायक हैं, जो ग्रामीण या युद्ध-प्रभावित इलाक़ों में रहती हैं और जहाँ अस्पतालों तक पहुँचना मुश्किल है.इस तरह की देखभाल, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच में मौजूद रूकावटों को कम करने में अहम भूमिका निभाती है.WHO विशेषज्ञ उलरिका रेहनस्ट्रॉम लोई ने कहा, "प्रशिक्षित दाइयाँ महिलाओं को उनके शरीर, उनकी क्षमताओं और उनकी देखभाल पर भरोसा करना सिखाती हैं… यह सुनिश्चित करती हैं कि महिलाएँ लगातार निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा बनी रहें और उन्हें वह जानकारी मिले जिसकी उन्हें ज़रूरत है."रिपोर्ट में ज़ोर दिया गया है कि दाई सेवाओं का मॉडल वर्तमान दौर में और भी महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि अब प्रसव को बेहद चिकित्सीय प्रक्रिया (over-medicalisation) बना दिया गया है.अन्तरराष्ट्रीय दाई महासंघ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ऐना उग्लास ने कहा, "एक ऐसी दुनिया, जहाँ प्रसव तेज़ी से एक मेडिकल प्रक्रिया बनता जा रहा है, दाइयाँ एक मानव-केन्द्रित और प्रमाण-आधारित तरीक़ा अपनाती हैं, जो जन्म की प्राकृतिक प्रक्रिया का सम्मान करती हैं, और मातृत्व देखभाल में गरिमा और आत्मनिर्भरता को फिर से स्थापित करती हैं."10 लाख दाइयों की कमीइस समय विश्व भर में लगभग 10 लाख दाइयों की कमी का सामना किया जा रहा है, जिसे दूर करने के लिए बहु-क्षेत्रीय स्तर पर प्रयासों की आवश्यकता है.ऐना उग्लास ने कहा, "दाई सेवाओं का मॉडल सिर्फ़ एक समझदारी भरा समाधान नहीं है, यह एक अनिवार्यता है."WHO की रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया कि दाइयों की संख्या बढ़ाने के लिए केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों में नीतिगत कार्रवाई की ज़रूरत है, और इसके साथ-साथ जन-जागरूकता अभियानों की भी भूमिका अहम है.उदाहरणस्वरूप, दाई संघ ने मोरक्को में एक जन-जागरूकता अभियान चलाया, जिसके तहत पर्चे बाँटे गए और महिलाओं तथा नागरिक समाज संगठनों के साथ साझेदारियाँ विकसित की गईं.इस अभियान के परिणामस्वरूप, 2016 में एक क़ानून पारित हुआ जिसने दाई सेवा की स्पष्ट परिभाषा दी और मोरक्को में ऐसा पहली बार हुआ.जैसा कि मोरक्को का उदाहरण दर्शाता है, नीति निर्माण, जनसमर्थन और क्रियान्वयन, इन सभी को एक साथ लेकर चलनाज़रूरी है, और हर देश को अपनी स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार उपयुक्त रणनीति अपनानी होगी.ग्रामीण क्षेत्रों में दाई सेवाएँपश्चिमी तट में फ़लस्तीनी रैड क्रेसेंट सोसाइटी, नॉर्वे की फ़ल़स्तीन समिति और फ़लस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा चलाए गए एक अभियान ने उन चुनौतियों पर काम किया है, जिनका सामना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएँ स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचने में करती हैं.2013 से 2016 के दौरान, इस अभियान के ज़रिए अस्पतालों और समुदायों के साथ समन्वय में छह क्षेत्रीय अस्पतालों और 37 गाँवों में दाई सेवाओं का विस्तार किया गया.इसके फलस्वरूप, अनियोजित सिजेरियन ऑपरेशन में 20 प्रतिशत और समय से पहले होने वाले प्रसव (preterm birth) की दर में 21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.ये सिर्फ़ अल्पकालिक परिणाम थे, लेकिन डॉ. बैनर्जी के अनुसार, दाई सेवाओं की पहुँच बढ़ाने से दीर्घकालिक प्रभाव भी पड़ते हैं.उन्होंने कहा, “दाई सेवाओं का मॉडल महिलाओं और परिवारों के देखभाल अनुभव को भी बेहतर बनाता है. यह जीवन के इस नाज़ुक मोड़ पर स्वास्थ्य के लिए भरोसेमन्द साझेदारी की नींव रखता है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement