-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईरान-इसराइल टकराव: आम नागरिकों के लिए बढ़ते संकट पर गहरी चिन्ता

Source: UN News: शनिवार, 21 जून 2025 00:01 AM (IST)
ईरान-इसराइल टकराव: आम नागरिकों के लिए बढ़ते संकट पर गहरी चिन्ता
ईरान और इसराइल के बीच घातक सैन्य टकराव अपने दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर रहा है और दोनों देशों एक दूसरे पर मिसाइल व हवाई हमले किए जा रहे हैं. मानवाधिकार मामलों के लिए यूएन प्रमुख वोल्कर टर्क ने हताहत होने वाले आम नागरिकों की बढ़ती संख्या पर गहरी चिन्ता जताते हुए सामूहिक विस्थापन व क्षेत्रीय अस्थिरता के प्रति आगाह किया है. यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त ने गुरूवार को दोनों देशों से अधिकतम संयम बरतने और अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का पालन किए जाने की अपील की.OHCHR प्रमुख वोल्कर टर्क ने अपने वक्तव्य में कहा है कि इसराइल द्वारा ईरान पर किए जा रहे व्यापक हमलों, और जवाब में ईरान द्वारा मिसाइल व ड्रोन हमलों से आम नागरिको को भीषण नुक़सान पहुँच रहा है और इसकी आग में पूरे क्षेत्र के झुलसने का जोखिम है. Tweet URL उन्होंने कहा कि बढ़ते टकराव के इस कुतर्क से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता है कि अधिकतम संयम बरता जाए, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का पूर्ण सम्मान हो और अच्छी भावना के साथ वार्ता की मेज़ पर आया जाए.भय व आशंका का माहौलमानवाधिकार मामलों के लिए प्रमुख ने कहा कि हिंसक टकराव के कारण आम नागरिकों को जान-माल की हानि का सामना करना पड़ रहा है और यह क्षुब्ध कर देने वाला है.दोनों पक्षों द्वारा भड़काऊ बयानबाज़ियों और धमकियों का सहारा लिया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को नुक़सान पहुँचाने की चिन्ताजनक मंशा झलकती है.13 जून क बाद से इसराइल और ईरान द्वारा हवाई हमलों, मिसाइल व ड्रोन हमलों में अब तक बुनियादी प्रतिष्ठानों को व्यापक क्षति पहुँची है और सैकड़ों लोगों की जान गई है.ईरान में स्वास्थ्य प्रशासन के अनुसार, अब तक कम से कम 224 लोग मारे गए हैं जबकि मृतकों का वास्तविक आँकड़ा इससे कहीं अधिक होने की आशंका है. वहीं, इसराइल में अब तक 24 मौतों और 840 घायलों की जानकारी दी गई है.दोनों देशों की ओर से जारी की गई चेतावनियों के कारण आम नागरिकों के मन में भय व आशंका व्याप्त है. इसराइल ने मंगलवार को ईरान में आम लोगों से राजधानी तेहरान छोड़कर चले जाने के लिए कहा था, जिससे राजमार्ग पर यातायात जाम लग गया.देश भर में ईंधन की कमी के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है और लोग पेट्रोल स्टेशन पर घंटों क़तार में खड़े होने के लिए मजबूर हैं.शरणार्थियों के लिए चिन्ताइस बीच, यूएन शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने ईरान में निरन्तर बिगड़ती स्थिति पर चिन्ता व्यक्त करते हुए बताया है कि लोग ईरान के भीतर अन्य हिस्सों और पड़ोसी देशों का भी रुख़ कर रहे हैं.यूएन एजेंसी प्रवक्ता बाबर बलोच के अनुसार, हालात तेज़ी से बदल रहे हैं और रिपोर्टों की पुष्टि कर पाना सम्भव नहीं है.उन्होंने कहा कि ईरान में बड़ी संख्या में अफ़ग़ान शरणार्थी लम्बे समय से रह रहे हैं, लेकिन अब यहीं के लोगों को बर्बादी व भय का अनुभव करना पड़ रह है.बाबर बलोच ने पड़ोसी देशों से आग्रह किया है कि शरण की तलाश में आने वाले हर व्यक्ति को संरक्षण मुहैया कराना होगा और उन्हें वापिस भेजने से बचा जाना होगा.एक अनुमान के अनुसार, ईरान में 35 लाख शरणार्थी या शरणार्थी जैसी परिस्थितियों में रहते हैं, जिनमें 7.5 लाख से अधिक अफ़ग़ान नागरिक हैं. कुल 26 लाख लोगों के पास ज़रूरी दस्तावेज़ नहीं है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement