-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईरान-इसराइल: तनाव में कमी लाने के लिए मानवाधिकार कार्यालय की अपील

Source: UN News: शुक्रवार, 20 जून 2025 00:01 AM (IST)
ईरान-इसराइल: तनाव में कमी लाने के लिए मानवाधिकार कार्यालय की अपील
इसराइल और ईरान के बीच भड़के सैन्य टकराव से उपजे संकट के बीच, मानवाधिकार मामलों के लिए यूएन उप उच्चायुक्त ने तुरन्त वार्ता शुरू किए जाने की अपील की है, ताकि दोनों देशों के बीच मिसाइल व हवाई हमलों का अन्त किया जा सके. इसराइल ने पिछले सप्ताह गुरूवार को ईरान में परमाणु केन्द्रों व सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू किया था, जिसक बाद से ईरान ने भी इसराइली शहरों पर जवाबी हमले किए हैं. Tweet URL समाचार माध्यमों के अनुसार, इसराइली हमलों में ईरान में 200 से अधिक लोगों के मारे जाने की ख़बर है, वहीं इसराइल में 24 लोगों की जान गई है. दोनों देशों के बीच हमले बीती रात भी जारी रहे.मानवाधिकार उप उच्चायुक्ता नाडा अल-नशीफ़ ने बुधवार को जिनीवा में मानवाधिकार परिषद को सम्बोधित करते हुए तनाव में कमी लाने और हिंसक टकराव पर विराम लगाने के लिए कूटनैतिक वार्ता को शुरू करने पर बल दिया.“हम घटनाक्रम पर नज़र रखे हुए हैं और हमें जानकारी है कि राजधानी तेहरान के कुछ हिस्सों से हज़ारों लोग भाग रहे हैं, जोकि बड़े इलाक़ों के लिए जारी की चेतावनियों को नतीजा है.”मानवाधिकार परिषद की पहले से निर्धारित बैठक में बुधवार को ईरान में मानवाधिकार हालात पर चर्चा हुई. यूएन की वरिष्ठ अधिकारी ने हमलों में रिहायशी इलाक़ों को निशाना बनाए जाने पर गहरी चिन्ता व्यक्त की.नाडा अल-नशीफ़ ने कहा कि, “यह अनिवार्य है कि दोनों पक्ष पूर्ण रूप से अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का सम्मान करें, विशेष रूप से घनी आबादी वाले इलाक़ों में आम जन और नागरिक प्रतिष्ठानों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए.”उन्होंने सभी प्रभावशील देशों से अपील की है कि तनाव में कमी लाने के लिए वार्ता को प्राथमिकता के तौर पर शुरू किया जाना होगा.इस बीच, यूएन समर्थित परमाणु निगरानी संस्था ने बताया है कि ईरान में अपकेंद्रण यंत्र (centrifuge) का उत्पादन करने वाले दो केन्द्रों को विशाल क्षति पहुँची है.अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के अनुसार, कराज वर्कशॉप और तेहरान शोध केन्द्र पर हमले किए गए. तेहरान में एक इमारत को क्षति पहुँची है, जबकि कराज में दो इमारतें ध्वस्त हो गई हैं, जहाँ सेंट्रीफ़्यूज के लिए पुर्ज़ों का उत्पादन किया जाता है.इससे पहले, यूएन समर्थित एजेंसी ने कहा था कि संगठन किसी भी प्रकार की परमाणु या विकिरण सम्बन्धी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement