-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'हेट स्पीच', समाज के कुएँ में घुला हुआ ज़हर है - महासचिव

Source: UN News: शुक्रवार, 20 जून 2025 00:01 AM (IST)
'हेट स्पीच', समाज के कुएँ में घुला हुआ ज़हर है - महासचिव
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने आगाह किया है कि नफ़रत भरे सन्देश व भाषण (हेट स्पीच) न केवल हिंसा की चेतावनी का संकेत है, बल्कि उसे उकसाने की वजह भी हैं. उन्होंने बुधवार को 'हेट स्पीच के विरुद्ध अन्तरराष्ट्रीय दिवस' के अवसर पर जारी अपने सन्देश में यह बात कही है. यूएन प्रमुख ने सचेत किया कि “यह एक अलार्म की घंटी की तरह है: जितनी ज़ोर से यह बजती है, जनसंहार का ख़तरा उतना ही अधिक होता है.” Tweet URL नफ़रत, भेदभाव, नस्लवाद और असमानता से निपटना, संयुक्त राष्ट्र की एक बुनियादी प्रतिबद्धता है और इसके तहत, अब किसी भी स्थान पर उभर रही हेट स्पीच को चुनौती देने के प्रयासों में तेज़ी लाई जा रही है.महासचिव गुटेरेश ने कहा, “हेट स्पीच समाज के कुएँ में घुला हुआ ज़हर है. इसने मानव इतिहास के सबसे अंधकारमय अध्यायों के दौरान हिंसा और अत्याचारों का रास्ता तैयार किया है.”बढ़ती नफ़रतनफ़रत भरे सन्देश व भाषण, अक्सर हिंसा और असहिष्णुता को बढ़ावा देते हैं, जिसमें जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों को सबसे अधिक निशाना बनाया जाता है.नफ़रत की विनाशकारी शक्ति कोई नई बात नहीं है, लेकिन आज यह आधुनिक संचार तकनीकों के माध्यम से और अधिक तेज़ी से फैल रही है.ऑनलाइन माध्यमों पर नफ़रत भरे सन्देश व भाषण विभाजनकारी विचारधाराओं को फैलाने का एक प्रमुख माध्यम बन गए है, और दुनिया भर में शान्ति व सुरक्षा के लिए निरन्तर बढ़ता हुआ ख़तरा बन रहे है.AI के दौर में चुनौतियाँइस वर्ष, अन्तरराष्ट्रीय दिवस की थीम के ज़रिए, कृत्रिम बुद्धिमता और हेट स्पीच के बीच सम्बन्ध पर ध्यान केन्द्रित किया गया है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, सामूहिक प्रयासों के ज़रिए, समाजों द्वारा हर किसी के लिए समावेशी व सुरक्षित माहौल को आकार दिया जा सकता है.कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) उपायों के ज़रिए हिंसक टकराव और असुरक्षा की परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिल सकती है, लेकिन पूर्वाग्रह से ग्रस्त एल्गोरिदम और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से नफ़रत को बढ़ावा देने वाली सामग्री को भी हवा मिल रही है. साथ ही, उत्पीड़न व दुरुपयोग के लिए नए मंच बना रहे हैं.सदस्य देशों ने इन विशाल सम्भावनाओं और ख़तरों को पहचानते हुए, डिजिटल जगत में नफ़रत भरे सन्देशों और भाषणों का मुक़ाबला करने के लिए फिर से अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है.महासचिव ने कहा “आइए हम कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग नफ़रत के औज़ार के बजाय, इसे भलाई करने की शक्ति के रूप में इस्तेमाल करने का संकल्प लें.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement