-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: रूसी सैन्य बलों के घातक हमलों की निन्दा, बढ़ती मौतों पर गहराती चिन्ता

Source: UN News: गुरुवार, 19 जून 2025 00:00 AM (IST)
यूक्रेन: रूसी सैन्य बलों के घातक हमलों की निन्दा, बढ़ती मौतों पर गहराती चिन्ता
यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई शहरों पर रूसी सैन्य बलों के ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम 14 आम नागरिकों के मारे जाने और 100 से अधिक के घायल होने की ख़बर है. पिछले क़रीब एक साल में इसे देश की राजधानी पर हुए सबसे घातक हमलों में बताया जा रहा है. यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निगरानी मिशन (HRMMU) के अनुसार, इन हमलों के दौरान कीव के सात ज़िलों में 30 से अधिक स्थानों को भीषण बमबारी में निशाना बनाया गया.यूएन मिशन प्रमुख डैनिएल बैल ने कहा कि बीती रात हुआ हमला दर्शाता है कि आबादी वाले इलाक़ों में एक साथ मिसाइलों और बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने से कितना गम्भीर ख़तरा पैदा हो सकता है. Tweet URL यूक्रेन में मानवीय सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र समन्वयक माथियास श्माले ने भी इन हमलों की कड़ी निन्दा की, जिनकी चपेट में ओडेसा, ज़ैपोरिझझिया समेत अन्य इलाक़े भी आए हैं.उन्होंने कहा, “यूक्रेन के लोगों को हर रात आश्रय में छिपने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए. हर दिन यह युद्ध आम लोगों पर विनाशकारी असर डाल रहा है.”ओडेसा में हुए हमलों में कई लोगों के घायल होने की ख़बर है. साथ ही एक किंडरगार्टन और विशेष ज़रूरतों वाले बच्चों के एक केन्द्र को भी नुक़सान पहुँचा. वहीं ज़ैपोरिझझिया में रिहायशी इमारतों पर हमले हुए है.आपात सहायताकर्मी और मानवीय राहत एजेंसियाँ हमलों से प्रभावित हुए इन इलाक़ों में घायलों को तत्काल सहायता और ज़रूरी सामग्री प्रदान कर रही हैं, साथ ही आगे की ज़रूरतों का आकलन भी किया जा रहा है.हताहतों का बढ़ता आँकड़ायूएन मानवाधिकार मिशन ने यूक्रेनी अधिकारियों से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि रूस की ओर से किए गए हमलों में, 32 मिसाइलों और लम्बी दूरी के 440 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. इनमें से 175 ड्रोन और 14 मिसाइलें केवल कीव को निशाना बनाने के लिए दागी गईं.यह इस महीने चौथी बार है, जब एक ही रात में 400 से अधिक आयुध सामग्री से हमले किए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष जून में पूरे महीने के दौरान ही 544 मिसाइल व ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था.HRMMU ने चेतावनी दी है कि इस तरह की रणनीति का मानवीय असर बेहद गम्भीर होता जा रहा है. इस हमले से पहले, जून 2025 में अब तक कम से कम 29 नागरिकों की मौत और 126 के घायल होने की पुष्टि हो चुकी थी, जिनमें अधिकतर हमले लम्बी दूरी के हथियारों से किए गए थे.यूएन मिशन की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के पहले पाँच महीनों में हताहत होने वाले आम नागरिकों की कुल संख्या, पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत अधिक है.मानवतावादी समन्वयक माथियास श्माले ने दोहराया कि हमलों में आम नागरिकों और बुनियादी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने पर अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून में सख़्त मनाही है.उन्होंने ध्यान दिलाया कि, "आम नागरिकों, विशेष रूप से बच्चों, को कभी भी निशाना नहीं बनाया जाना होगा."शरणार्थी संकट गहरायाफ़रवरी 2022 में, रूसी सैन्य बलों द्वारा यूक्रेन पर पूर्ण स्तर पर आक्रमण किए जाने को तीन से अधिक वर्ष बीत चुके हैं. यूक्रेनी नागरिक बेहद कठिन हालात में गुज़र-बसर करने के लिए मजबूर हैं. युद्ध ने 63 लाख से अधिक यूक्रेनी नागरिकों को योरोपीय देशों में शरण लेने पर मजबूर किया है.संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से अधिकांश महिलाएँ, बच्चे और बुज़ुर्ग हैं, जो योरोपीय संघ और मोलदोवा समेत अन्य मेज़बान देशों द्वारा दिए गए सहायता व संरक्षण सेवाओं पर निर्भर हैं.यूक्रेन में उथलपुथल के मद्देनज़र, UNHCR ने इन देशों से शरणार्थियों के लिए तब तक क़ानूनी दर्जे की अपील की है, जब तक कि वे सुरक्षित, गरिमापूर्ण और स्थाई रूप से अपने घर लौटने की स्थिति में न हों.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement