-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईरान के परमाणु केन्द्रों पर इसराइली हमले, चरम तनाव के बीच संयम बरतने का आग्रह

Source: UN News: बुधवार, 18 जून 2025 00:01 AM (IST)
ईरान के परमाणु केन्द्रों पर इसराइली हमले, चरम तनाव के बीच संयम बरतने का आग्रह
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने ईरान में गुरूवार रात इसराइली सैन्य बलों द्वारा परमाणु स्थलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की निन्दा की है, और सदस्य देशों से अधिकतम संयम बरते जाने का आग्रह किया है. संयुक्त राष्ट्र समर्थित परमाणु निगरानी संस्था (IAEA) ने भी एक वृहद हिंसक टकराव भड़कने के जोखिम के प्रति आगाह किया है. समाचार माध्यमों के अनुसार, इसराइली सैन्य बलों ने गुरूवार देर रात ईरान के कई परमाणु कार्यक्रम स्थलों को निशाना बनाकर हमले किए.ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया है कि देश में रेवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख हुसैन सलामी समेत परमाणु वैज्ञानिक इन हमलों में मारे गए हैं. Tweet URL महासचिव गुटेरेश के प्रवक्ता ने उनकी ओर से एक वक्तव्य जारी किया है, जिसमें आगाह किया गया है कि मध्य पूर्व में किसी भी प्रकार के सैन्य टकराव से बचने की पुरज़ोर कोशिशें की जानी चाहिए.उप प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने कहा कि ऐसे समय जब ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका में परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत हो रही हो, यूएन प्रमुख उसी समय ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर इसराइली हमले होने से चिन्तित हैं.शनिवार को ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर नए दौर की वार्ता शुरू होनी थी, मगर इसराइली हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव तरम पर पहुँच गया है.ईरान द्वारा जवाबी हमलों की आशंका की वजह से इसराइल में शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है.उधर, अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफ़ाएल ग्रोस्सी ने बताया है कि ईरानी प्रशासन ने पुष्टि की है कि इन हमलों का नतान्ज़ यूरेनियम संवर्धन स्थल पर असर हुआ है.इससे मौजूदा विकिरण का स्तर प्रभावित नहीं हुआ है. ईरान में परमाणु सुरक्षा प्रशासन के अनुसार, ऐसफ़हान और फ़ोर्डाओ परमाणु स्थलों पर कोई असर नहीं हुआ है.IAEA महानिदेशक ग्रोस्सी ने कहा कि यह घटनाक्रम बेहद चिन्ताजनक है. “मैं बार-बार कह चुका हूँ कि परमाणु केन्द्रों पर कभी हमला नहीं किया जाना होगा, फिर चाहे सन्दर्भ या परिस्थितियाँ कुछ भी हों.”उन्होंने सचेत किया कि इससे आम लोगों और पर्यावरण को नुक़सान पहुँच सकता है. ऐसे हमलों से परमाणु सुरक्षा, सलामती और बचाव उपायों के लिए गम्भीर नतीजे होते हैं और अन्तरराष्ट्रीय शान्ति व सुरक्षा के लिए भी.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement