Advertisement
ईरान-इसराइल टकराव पर विराम लगाने का आग्रह, IAEA परमाणु आपात स्थिति के लिए तैयार

ईरान और इसराइल में स्वास्थ्य एजेंसियों ने आगाह किया है कि लगातार हो रहे इन हमलों के कारण हताहत होने वाले आम नागरिकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है.समाचार माध्यमों के अनुसार, इसराइली कार्रवाई में अब तक ईरान में 220 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें अनेक महिलाएँ व बच्चे भी हैं. उधर, इसराइल में शुक्रवार के बाद से, ईरान द्वारा किए गए हमलों में 24 लोगों की मौत होने की ख़बर है.मानवाधिकार मामलों के लिए यूएन प्रमुख ने सोमवार को जिनीवा में मानवाधिकार परिषद की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि इसराइल और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य टकराव बेहद चिन्ताजनक है.वोल्कर टर्क ने इन हमलों का अन्त करने, टकराव में कमी लाने और आगे का रास्ता ढूंढने के लिए तत्काल कूटनैतिक वार्ता की अपील कर रहे पक्षों की अपील में अपनी आवाज़ भी शामिल की है.“और मैं दोनों पक्षों द्वारा अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का पूर्ण सम्मान किए जाने की अपील करता हूँ, विशेष रूप से घनी आबादी वाले इलाक़ों में आम नागरिकों की रक्षा के लिए.”परमाणु आपात स्थिति के लिए तैयारइस बीच, संयुक्त राष्ट्र समर्थित अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने कहा है कि संगठन किसी भी प्रकार की परमाणु या विकिरण सम्बन्धी आपात स्थिति से एक घंटे के भीतर निपटने के लिए तैयार है.यूएन परमाणु एजेंसी के महानिदेशक राफ़ाएल ग्रोस्सी ने बताया कि ईरान के नतान्ज़ में स्थित यूरेनियम संवर्धन संयंत्र (enrichment plant) पर शुक्रवार को हुए हमले के बाद से फिर कोई और क्षति नहीं पहुँची है.IAEA के अनुसार, इस संयंत्र के बाहर विकिरण के स्तर में कोई बदलाव नहीं आया है और यह सामान्य स्तर पर ही है.मगर, हमले में भूमि सतह पर स्थित बिजली आपूर्ति व्यवस्था और जनरेटर समेत अन्य प्रतिष्ठान ध्वस्त हो गए हैं, जिससे यूरेनियमन को संवर्धित करने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले अपकेंद्रित्र (centrifuge) यंत्र को क्षति पहुँचने की आशंका है.दोनों ओर, भय व मौतसंयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने सोमवार को जारी अपने एक वक्तव्य में सचेत किया कि हिंसा में अचानक आई तेज़ी की वजह से इसराइल और ईरान में बच्चे, युवा आबादी डर व सदमे का सामना कर रहे हैं.यूनीसेफ़ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसैल ने रिहायशी इलाक़ों में मिसाइल हमलों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे एक बार फिर इसकी एक बड़ी क़ीमत चुका रहे हैं.“यूनीसेफ़ ने दोनों पक्षों से अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अन्तर्गत अपने तयशुदा दायित्वों को पूरा करने, आम नागरिकों की रक्षा किए जाने की अपील की है, विशेष रूप से बच्चों की. सभी बच्चों के पास युद्ध व हिंसा के ख़तरे के बिना जीने का अधिकार है.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


