×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:44 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
बदलाव की बुनियाद: राजस्थान में बाल पंचायतों व सभाओं से उभरती बच्चों की आवाज़
Source: UN News: सोमवार, 16 जून 2025 00:00 AM (IST)
भारत के राजस्थान राज्य के ग्रामीण इलाक़ों में बच्चे, अब बाल विवाह, शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर न केवल चर्चा कर रहे हैं, बल्कि समाधान के लिए ठोस योगदान भी दे रहे हैं. यह सम्भव हुआ है बाल पंचायत और बाल सभा के ज़रिए, जिससे 10 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों व युवाओं को निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में अहम भूमिका निभाने का अवसर मिल रहा है. भारत में
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
(
UNICEF
) कार्यालय और राजस्थान राज्य के पंचायती राज विभाग द्वारा समर्थित यह पहल, 'बाल अधिकार सन्धि' के सिद्धांतों पर आधारित है, जोकि ग्राम स्तर के लोकतंत्र में बच्चों की सक्रिय भागेदारी सुनिश्चित करती है. © UNICEF/Mithila Jariwala बाल पंचायत एक ऐसा मंच है, जहाँ बच्चे लोकतांत्रिक तरीक़े से अपने बाल सरपंच और सदस्यों का चुनाव करते हैं. लोकतंत्र का पहला सबक़बाल पंचायतें बच्चों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का वास्तविक अनुभव देती हैं – वे लोकतांत्रिक रूप से अपने बाल सरपंच और सदस्यों का चयन करते हैं.जाहोता ग्राम पंचायत की बाल सरपंच, मिशिका राठौड़ कहती हैं, “यह एक ऐसा मंच है जहाँ हम अपनी ज़रूरतों के बारे में बुज़ुर्गों से बात कर सकते हैं, और वे हमें गम्भीरता से सुनते हैं.”बैठकों में साफ़-सफ़ाई, स्कूल सुविधाएँ और सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा होती हैं, और बच्चों के प्रस्ताव सीधे ग्राम पंचायत में रखे जाते हैं. © UNICEF/Mithila Jariwala अपनी दादी के साथ, वसुंधरा. बाल विवाह के विरुद्ध मोर्चादर्दा टुर्की ग्राम पंचायत की बाल सदस्य, वसुंधरा शर्मा ने बताया कि जब वह 12 वर्ष की थीं, तो उनके परिवार ने उनका विवाह तय करना चाहा, “मैंने बाल पंचायत के ज़रिए विरोध किया और समझाया कि यह हानिकारक है.”वसुंधरा की पहल से गाँव में अब तक 50 बाल विवाह रोके जा चुके हैं. बच्चे 1098 हेल्पलाइन जैसी जानकारी साझा करके जागरूकता बढ़ा रहे हैं और बदलाव लाने में सहायक बन रहे हैं. © UNICEF/Mithila Jariwala नारंगी कुमार उच्च शिक्षा के लिए, अपने गाँव से दूर एक विद्यालय में दाख़िला लेने वाली पहली लड़की थीं. शिक्षा की नई राहनारंगी कुमार कहती हैं, “हमारे गाँव की कोई भी लड़की आठवीं से आगे नहीं पढ़ पाई थी क्योंकि पास में स्कूल नहीं था. मैं पहली हूँ जिसने दूर के एक स्कूल में दाख़िला लिया.”उनकी प्रेरणा से 21 और बच्चों ने उच्च शिक्षा में दाख़िला लिया, जिससे यह साबित होता है कि एक आवाज़ भी बड़े बदलाव को प्रोत्साहन दे सकती है. © UNICEF/Mithila Jariwala बाल सभा की सदस्य, पूजा, मासिक धर्म स्वच्छता पर खुलकर सम्वाद करने को बढ़ावा देने में मदद कर रही हैं. मासिक धर्म स्वच्छता पर सम्वाददर्दा टुर्की पंचायत की बाल सदस्य, पूजा शर्मा, मासिक धर्म को लेकर चुप्पी तोड़ रही हैं. वो कहती हैं, “मैं अपनी बहनों को स्वच्छता का महत्व समझाती हूँ और बताती हूँ कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है.”बाल पंचायत की बैठकों में सैनिटरी पैड निपटान और स्वच्छता पर खुलकर चर्चा होती है, जिससे एक स्वस्थ, खुला और जागरूक माहौल बन रहा है. © UNICEF/Mithila Jariwala बाल सभा के बच्चे, गाँव वालों को पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. पर्यावरण रक्षक जाहोता पंचायत की बाल सरपंच मिशिका राठौड़ गर्व से बताती हैं, “पहले गाँव में सिर्फ 54 पेड़ थे - आज हम 54 हज़ार पेड़ लगा चुके हैं!”प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध भी प्रयास जारी हैं. जहूता के बच्चे प्लास्टिक मुक्त अभियान, कचरा प्रबन्धन, और हरित कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. वे बोतलों में प्लास्टिक के छिलके इकट्ठा कर पंचायत को सौंपते हैं - जिससे गाँव में स्वच्छता बनी रहती है.राजस्थान की दर्दा टुर्की ग्राम पंचायत के सरपंच, अब्दुल करीम ने बताया कि, “बच्चों की मांगें, बुनियादी ढाँचे में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं. बच्चों की मांग पर, मैंने अपने पंचायत के सभी स्कूलों में स्वच्छ और बड़े शौचालय बनवाए हैं.."शौचालय से लेकर योजनाओं के ज़रिए वित्त पोषित डिजिटल पुस्तकालयों तक, ये युवा आवाज़ें यह सुनिश्चित कर रही हैं कि स्कूल सर्वजन के लिए सुरक्षित और सुलभ हों. © UNICEF/Mithila Jariwala बाल सभा सदस्यों ने प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध भी मुहिम छेड़ी है. इसके अलावा, एक योजना के तहत, सभी स्कूलों में डिजिटल पुस्तकालय की व्यवस्था भी शुरू की गई है. ये बाल नेता अब केवल सवाल नहीं उठा रहे, बल्कि नीतिगत परिवर्तन के वाहक बनते जा रहे हैं.बाल सभाएँ: परिवर्तन की चौपालत्रैमासिक बाल सभाएँ, बच्चों को स्थानीय नेतृत्व के साथ सम्वाद का अवसर देती हैं. मिशिका राठौड़ ने ऐसी ही एक सभा में कहा कि, “हम आज सरपंच सर के साथ बाल सभा में हैं – उनसे आप खुलकर कुछ भी पूछ सकते हैं.”इन सभाओं में खेल मैदान, सड़क सुधार, और स्कूल सुविधाओं की माँग की जाती है, जिससे योजना निर्माण में बच्चों की आवाज़ शामिल होती है. © UNICEF/Mithila Jariwala एक बाल सभा में, मिशिका राठौड़. आने वाले कल की तस्वीरमिशिका कहती हैं, “हमारे विचार अगली पीढ़ी को दिशा देंगे – अपना भविष्य उज्ज्वल और समृद्ध बनाने के लिए, हमें अपना दृष्टिकोण बदलना होगा.”“हमारी पंचायत – बाल-अनुकूल पंचायत” के नारों के साथ, ये बच्चे एक ऐसे राजस्थान की कल्पना को साकार कर रहे हैं जहाँ हर बच्चे की आवाज़ सुनी जाए, उसके हित नज़रअन्दाज़ न किए जाएँ और वो सशक्त महसूस करे.यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces