×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:17 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षेप में: यमन में पीड़ा का अन्त करने की अपील, दक्षिण सूडान में खाद्य असुरक्षा पर चिन्ता
Source: UN News: शनिवार, 14 जून 2025 00:00 AM (IST)
यमन अब और लम्बे समय तक दरारों, आर्थिक बदहाली और मानव पीड़ा को नहीं झेल सकता है. संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी ने गुरूवार को सुरक्षा परिषद में सदस्य देशों को बताया कि देश में शान्ति स्थापना के लिए समय तेज़ी से बीता जा रहा है. वहीं, खाद्य एवं कृषि संगठन ने दक्षिण सूडान में गहराती खाद्य असुरक्षा पर चिन्ता जताई है और हिंसक टकराव फिर न भड़कने देने की अपील की है. विशेष दूत हैंस ग्रुंडबर्ग ने वीडियो लिंक के ज़रिये सदस्य देशों को बताया कि यमन अब भी राजनैतिक, मानवीय और विकास संकट में फँसा हुआ है. और समाधान के लिए कोई क़दम न उठाने की एक बड़ी क़ीमत चुकानी होगी.देश की क़रीब आधी आबादी, 1.7 करोड़ लोग गम्भीर कुपोषण से पीड़ित हैं. सतत मानवीय समर्थन के अभाव में 60 लाख लोग आपात स्तर पर खाद्य असुरक्षा का शिकार हो सकते हैं, जिसके मद्देनज़र अन्तरराष्ट्रीय समर्थन मुहैया कराया जाना ज़रूरी है.यमन में कठिन हालात में मानवीय सहायता प्रयास जारी हैं लेकिन ज़रूरतमन्द आबादी तक आवश्यकतानुसार मदद प्रदान कर पाना सम्भव नहीं है.यमन में हूथी लड़ाकों (अंसार अल्लाह गुट) ने पिछले एक वर्ष से बड़ी संख्या में मानवीय सहायताकर्मियों, नागरिक समाज प्रतिनिधियों और राजनयिकों को मनमाने ढंग से हिरासत में रखा हुआ है.विशेष दूत ने सुरक्षा परिषद से आग्रह किया कि इन गुटों पर अधिकतम दबाव डाला जाना होगा, ताकि वे बिना शर्त के इन सभी बन्धकों को रिहा कर सकें.लाल सागर जल क्षेत्र में जहाज़ों पर हमलों और पश्चिमी देशों की जवाबी कार्रवाई के बाद हालात फ़िलहाल स्थिर हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका और हूथी लड़ाकों के बीच टकराव पर विराम लगाने के बाद ऐसा हुआ है.हालांकि, ग़ाज़ा में फ़लस्तीनियों के साथ एकजुटता दर्शाने के इरादे से हूथी लड़ाकों ने इसराइल को निशाना बना कर कई हमले किए हैं.यमन में नाज़ुक हालात और लड़ाई फिर शुरू होने के जोखिम के बीच, संयुक्त राष्ट्र एक रोडमैप तैयार करने के लिए प्रयासरत है, जिसका उद्देश्य देश में व्यापक स्तर पर युद्धविराम लागू करना, आर्थिक क़दम उठाना और समावेशी राजनैतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है. © UNOCHA/Sarah Waiswa दक्षिण सूडान में गहरी खाद्य असुरक्षा पर चिन्तासंयुक्त राष्ट्र
खाद्य एवं कृषि संगठन
(
FAO
) ने चेतावनी दी है कि दक्षिण सूडान के अपर नाइल प्रान्त में कुछ इलाक़े अकाल की दिशा में बढ़ रहे हैं.यूएन एजेंसी ने बढ़ती हिंसा और निरन्तर बिगड़ती खाद्य सुरक्षा स्थिति के बीच गुरूवार को अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है.बताया गया है कि इस प्रान्त में स्थित 13 काउंटी में से 11 में लोग आपात स्तर पर भूख से पीड़ित हैं, जबकि 32 हज़ार विनाशकारी स्तर पर भूख का सामना कर रहे हैं.रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण सूडान में कुल 77 लाख गम्भीर खाद्य असुरक्षा का सामना करेंगे, जोकि देश की कुल आबादी का आधे से अधिक है.इसके अलावा, 23 लाख बच्चे कुपोषण से जूझ रहे हैं, और इस वर्ष की शुरुआत में यह आँकड़ा 21 लाख था. FAO ने इस संख्या में वृद्धि होने की आशंका जताई है.संगठन के अनुसार, जिन इलाक़ों में हिंसा थम गई है, वहाँ खाद्य सुरक्षा की स्थिति बेहतर हुई है, जिसमें कृषि उत्पादन में वृद्धि और मानवीय सहायता प्रयासों से मदद मिली है. हालांकि भूख की समस्या अभी दूर नहीं है.दक्षिण सूडान को वर्ष 2011 में स्वाधीनता हासिल हुई थी, मगर उसके कुछ ही समय बाद देश में क्रूर, भयावह गृहयुद्ध भड़क उठा. 2018 में परस्पर विरोधी राजनैतिक दलों के बीच एक शान्ति समझौते के बाद हिंसक टकराव समाप्त हो गया.हालांकि पिछले कुछ महीनों में राजनैतिक तनाव और हिंसा का ख़तरा बढ़ा है, जिससे शान्ति समझौते के धूमिल हो जाने और देश के फिर टकराव के गर्त में धँसने का जोखिम है.यूएन एजेंसी ने आगाह किया है कि दक्षिण सूडान में फिर व्यापक हिंसा भड़कने नहीं दी जा सकती है, जिससे पहले से ही कठिन हालात का सामना कर रहे लोगों को गम्भीर खाद्य असुरक्षा से जूझना पड़ेगा.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces