-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा में तत्काल, बिना शर्त, स्थाई युद्धविराम के लिए, यूएन महासभा में प्रस्ताव पारित

Source: UN News: शनिवार, 14 जून 2025 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा में तत्काल, बिना शर्त, स्थाई युद्धविराम के लिए, यूएन महासभा में प्रस्ताव पारित
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गुरूवार को भारी बहुमत से एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें ग़ाज़ा में तुरन्त, स्थाई युद्धविराम लागू करने, सभी बन्धकों को बिना शर्त रिहा किए जाने और अकाल को टालने के लिए मानवीय सहायता को फिर शुरू किए जाने की पुकार लगाई गई है. इस प्रस्ताव के पक्ष में 149 सदस्य देशों ने मतदान किया, 12 ने विरोध में वोट डाले, जबकि 19 ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया. सदस्य देशों द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद महासभा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. संयुक्त राज्य अमेरिका ने इसराइल, अर्जेन्टीना, फ़िजी, हंगरी, माइक्रोनेशिया, पराग्वे, पलाउ, पापुआ न्यू गिनी, टोंगा और तुवालू के साथ इस प्रस्ताव के विरोध में मतदान किया. सुरक्षा परिषद में 4 जून को ग़ाज़ा में स्थाई, तत्काल युद्धविराम के लिए प्रस्ताव पर अमेरिका ने अपने वीटो अधिकार का इस्तेमाल किया था, जोकि सुरक्षा परिषद का एक स्थाई सदस्य है. Tweet URL इसके बाद, गुरूवार को यूएन महासभा में 10वाँ आपात सत्र फिर से शुरू हुआ, जिसमें इस प्रस्ताव को स्पेन की अगुवाई में 23 देशों द्वारा पेश किया गया. यूएन महासभा में पारित हुए प्रस्ताव क़ानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं होते हैं, मगर उनका राजनैतिक व नैतिक वज़न होता है.193 सदस्य देशों वाली महासभा में 149 मतों के समर्थन से पारित हुए प्रस्ताव के अहम बिन्दु:युद्धविराम: सभी पक्षों द्वारा तुरन्त, बिना शर्त, स्थाई युद्धविराम की मांगबन्धक: हमास व अन्य गुटों द्वारा बन्धक बना कर रखे गए सभी लोगों की तत्काल बिना शर्त रिहाई का आग्रहप्रस्ताव को लागू करना: यूएन सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2735 (2024) को पूर्ण रूप से तुरन्त अमल में लाए जाने की मांग, जिसमें युद्धविराम, बन्धकों/बन्दियों की अदला-बदली, विस्थापित जन की वापसी, और ग़ाज़ा से इसराइली सैनिकों की वापसी की बात कही गई है.अन्तरराष्ट्रीय क़ानून: सभी पक्षों से अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून और मानवाधिकार क़ानून का अनुपालन करने की अपील, विशेष रूप से आम नागरिकों की रक्षा करने और उल्लंघन मामलों की जवाबदेही तय करने के लिए.भुखमरी का युद्ध के औज़ार के रूप में इस्तेमाल: ग़ाज़ा में भूख से पीड़ित लोगों तक मदद न पहुँचने देने और भुखमरी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल में लाए जाने की निन्दा.मानवीय सहायता मार्ग: ग़ाज़ा के विभिन्न हिस्सों में पूर्ण, सुरक्षित ढंग से, बेरोकटोक सहायता (दवा, भोजन, जल, ईंधन इत्यादि) पहुँचाने के लिए सहायता मार्ग उपलब्ध कराने का अनुरोध. मानवीय सहायताकर्मियों की सुरक्षा: संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों, मानवतावादियों, मेडिकल स्टाफ़, स्वास्थ्य केन्द्रों व परिवहन साधनों की सुरक्षा का दायित्व निभाने पर बल.नाकाबन्दी का अन्त: इसराइल से ग़ाज़ा में नाकाबन्दी को तुरन्त हटाने और मानवीय सहायता के लिए सभी सीमा चौकियों को फिर से खोलने का अनुरोध.जवाबदेही उपाय: इसराइल द्वारा अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए, सदस्य देशों से आवश्यक क़दम उठाने का आग्रहमानवीय सहायताकर्मियों की सुरक्षा: संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों, मानवतावादियों, मेडिकल स्टाफ़, स्वास्थ्य केन्द्रों व परिवहन साधनों की सुरक्षा का दायित्व निभाने पर बल.'भयावह हालात का अन्त किया जाना होगा'संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के लिए अध्यक्ष फ़िलेमॉन यैंग ने प्रस्ताव पर मतदान से पहले अपने सम्बोधन में कहा कि ग़ाज़ा में पिछले 20 महीनों से जारी भयावहता पर विराम लगाया जाना ज़रूरी है.उन्होंने कहा कि वहाँ परिस्थितियों और तत्काल क़दम उठाने की आवश्यकता के बावजूद, सुरक्षा परिषद एक बार फिर से इस मुद्दे पर पंगु नज़र आती है, और अपने अहम शान्ति व सुरक्षा भूमिका को निभा पाने में असमर्थ है.महासभा प्रमुख ने कहा कि जनरल असेम्बली को अब इन प्रयासों की अगुवाई करनी होगी. महिलाओं व बच्चों की इस तरह मौतों का सिलसिला जारी रहना और लोगों को बन्धक बना कर रखा जाना अस्वीकार्य है. इस सदमे का कोई अन्त नज़र नहीं आता है.फ़िलेमॉन यैंग ने कहा कि हमें यूएन चार्टर व अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अपने संकल्पों को ठोस क़दमों में तब्दील करना होगा और ज़मीनी स्थिति में बदलाव लाने होंगे. इस क्रम में, उन्होंने अगले सप्ताह मध्य पूर्व में दो-राष्ट्र समाधान के मुद्दे पर होने वाली उच्चस्तरीय बैठक का उल्लेख किया, जहाँ देशों के पास क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े में शान्ति संकल्प दर्शाने का एक अवसर होगा.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement