-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूडान: भरपेट भोजन और जीवन के लिए जूझते लोग, वित्तीय समर्थन मुहैया कराने का आग्रह

Source: UN News: शुक्रवार, 13 जून 2025 00:01 AM (IST)
सूडान: भरपेट भोजन और जीवन के लिए जूझते लोग, वित्तीय समर्थन मुहैया कराने का आग्रह
सूडान में हिंसक टकराव से प्रभावित समुदायों के लिए अकाल का जोखिम वास्तविक है, और यह उनका निरन्तर पीछा कर रहा है. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने मंगलवार को जारी अपनी एक अपील में ज़रूरतमन्द स्थानीय समुदायों को तत्काल सहायता प्रदान करने और उनकी दीर्घकालिक पुनर्बहाली के लिए और अधिक वित्तीय समर्थन का अनुरोध किया है. सूडान के लिए WFP के देशीय निदेशक लॉरेंट बुकेरा ने कहा, “पिछले छह महीनों में WFP ने अपनी सहायता बढ़ाई है और अब हम ख़ारतूम में लगभग 10 लाख सूडानी नागरिकों तक भोजन और पोषण सहायता पहुँचा रहे हैं." "यह रफ़्तार बनी रहनी चाहिए क्योंकि दक्षिण के कई क्षेत्रों में अकाल का जोखिम है.” Tweet URL निदेशक बुकेरा ने पोर्ट सूडान से जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी ख़ारतूम में एक मिशन के दौरान कई मोहल्ले वीरान, बुरी तरह तबाह और खंडहर जैसी स्थिति दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि पहले से ही सीमित संसाधनों पर दबाव अब और भी बढ़ेगा.साल 2023 में, सूडान में नागरिक शासन, लोकतंत्र की बहाली के मुद्दे पर मतभेदों की वजह से, सूडानी सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक त्वरित सहयोग बल के बीच शुरू हुआ युद्ध अब भी जारी है.एक राहत कार्यकर्ता ने बताया कि लड़ाई के अग्रिम मोर्चे वाले इलाक़ों में रहने वाले समुदाय बेहद कठिन हालात में हैं. सूडान में विश्व खाद्य कार्यक्रम के प्रयासों के लिए अनेक योगदान प्राप्त हुए हैं, मगर इसके बावजूद, यूएन एजेंसी को अगले छह महीनों के लिए आपात खाद्य व नक़दी सहायता मुहैया कराने के लिए 50 करोड़ डॉलर की कमी का सामना करना पड़ रहा है.देशीय निदेशक बुकेरा ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को अब आगे बढ़कर, वित्तीय समर्थन प्रदान करना होगा, ताकि सर्वाधिक प्रभावित इलाक़ों में अकाल को रोका जा सके और सूडान को इस संकट से उबारने में निवेश भी ज़रूरी है."हमें सूडानी नागरिकों और सहायताकर्मियों की सुरक्षा और सम्मान की भी मांग करनी चाहिए."न भोजन, न पानी…दो साल से अधिक समय से जारी इस युद्ध ने सूडान में बुनियादी ढाँचे को तबाह कर दिया है. लोग स्वच्छ जल जैसी बुनियादी ज़रूरतों से जूझने पर मजबूर हैं.इसी बीच, कई सप्ताह की मूसलाधार बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. हैज़ा जैसी जानलेवा बीमारी फैल रही है, और राजधानी के तीन शहरों में से एक ओमदुरमान में नील नदी में शव सड़ने की ख़बरें भी हैं.पिछले हफ़्ते, मानवीय सहायता मामलों में समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (OCHA) ने बताया कि युद्ध के चलते विस्थापन और हैज़ा का फैलाव, सूडान में ज़रूरतों को लगातार बढ़ा रहा है.निदेशक बुकेरा ने मौजूदा हालात पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि भोजन समेत लोगों की बुनियादी ज़रूरतों को पूरा किया जाना बेहद ज़रूरी है.उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन, ग़ैर-सरकारी संगठनों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और अन्य राहत संगठनों के साथ मिलकर बुनियादी सेवाओं और सूडान में बहाली प्रक्रिया तेज़ करने के लिए तत्काल क़दम उठाए जाने होंगे. मगर, इस कार्य में अन्तरराष्ट्रीय सहयोग की कमी सबसे बड़ी रुकावट है. इस वजह से, WFP को अब अपनी राहत सामग्री की मात्रा और क़िस्में, जैसेकि खाने की टोकरी से तेल और दाल जैसी अहम चीज़ें हटानी पड़ी हैं. © UNICEF/Mohammed Jamal रसद में कटौतीदेशीय निदेशक बुकेरा ने बताया कि ख़ारतूम में संसाधनों की कमी की वजह से छोटे बच्चों और गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए पोषक आहार अब पहुँच से बाहर हो चुका है.इन चुनौतियों के बावजूद, यूएन खाद्य एजेंसी हर महीने सूडान में 40 लाख लोगों तक सहायता पहुँचा रही है, जोकि 2024 की शुरुआत की तुलना में लगभग चार गुना ज़्यादा है. पहले से अधिक इलाक़ों में मदद पहुंचाई जा रही है.स्थानीय समुदायों को लम्बी अवधि के लिए भी मदद दी जा रही है, जैसे नक़दी सहायता जिससे स्थानीय बाज़ारों को सहारा और ही बेकरी व छोटे व्यवसायों को फिर से खोलने की दिशा में सहयोग मिले.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement