Advertisement
समुद्र में तेज़ी से घट रही है मछलियों की आबादी, यूएन विशेषज्ञों की चेतावनी

यूएन एजेंसी के सहायक महानिदेशक मैनुएल बरांजे ने रिपोर्ट जारी होने से पहले यूएन न्यूज़ से एक बातचीत में कहा कि जिस स्वाभावित गति से मछलियाँ बढ़ती हैं, उससे कहीं ज़्यादा तेज़ी से मछलियों को पकड़ा जा रहा है. इस वजह से उनकी संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है.'विश्व समुद्री मत्स्य संसाधनों की स्थिति' पर केन्द्रित यह रिपोर्ट एक जटिल तस्वीर दिखाती है: जहाँ कुल भंडार में से एक तिहाई से ज़्यादा मछलियों का अत्यधिक दोहन किया जा रहा है, वहीं विश्व भर में मछलियों की कुल खपत का 77 प्रतिशत अब भी स्थाई और सुचारू मत्स्य प्रबन्धन से प्राप्त हो रहा है.इस अध्ययन में 2,570 समुद्री मछली भंडारों पर डेटा का आकलन किया गया है,जोकि अब तक का सबसे बड़ा विश्लेषण है. सहायक महानिदेशक बरांजे ने कहा कि, “प्रबन्धन कारगर होता है. हमें पता है कि मछली की आबादी को दोबारा किस तरह से से बढ़ाया जाए.”वैश्विक असमानताएँ टिकाऊ ढंग से मछली पकड़े जाने के विषय में विभिन्न क्षेत्रों में अन्तर स्पष्टता से नज़र आते हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका और कैनेडा के प्रशान्त महासागर तट पर 90 प्रतिशत से अधिक मत्स्य भंडार सतत रूप से पकड़े जा रहे हैं.वहीं ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में यह आँकड़ा 85 प्रतिशत से अधिक है, जबकि अंटार्कटिक क्षेत्र में 100 फ़ीसदी टिकाऊ ढंग से मछलियाँ पकड़ी जाती हैं, जहाँ सख़्त अन्तरराष्ट्रीय नियम लागू हैं.लेकिन पश्चिमोत्तर अफ़्रीका के तट पर, मोरक्को से लेकर गिनी की खाड़ी तक, 50 प्रतिशत से अधिक मछली भंडारों में अत्यधिक मात्रा में मछलियाँ पकड़ी जा रही हैं और फ़िलहाल उनकी आबादी बढ़ने के कोई संकेत नहीं हैं.भूमध्यसागर और काला सागर की स्थिति और भी ख़राब है. वहाँ 65 प्रतिशत मछली भंडार, टिकाऊ तौर-तरीक़ों के बिना ही पकड़े जा रहे हैं. एक सकारात्मक संकेत यह है कि पिछले एक दशक में उस क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली नावों की संख्या में लगभग एक तिहाई की कमी आई है. इससे उम्मीद जगी है कि नीतिगत बदलाव का असर दिखने लगा है.सहायक महानिदेशक ने कहा कि जहाँ आवश्यक संसाधनों के साथ प्रबन्धन व्यवस्था मौजूद होती है, वहाँ मछली के भंडार फिर से बहाल हो जाते हैं. लेकिन विज्ञान -आधारित प्रबन्धन महंगा है. कुछ क्षेत्रों में नियंत्रण और निगरानी के लिए ज़रूरी आधारभूत संरचना, विज्ञान और संस्थान, उनकी पहुँच से बाहर हैं.मैनुएल बरांजे के अनुसार, “हमें उन क्षेत्रों की क्षमता बढ़ानी होगी जो ठीक स्थिति में नहीं हैं. उन्हें दोष देने के बजाय यह समझना होगा कि वे पीछे क्यों हैं और उनकी मछली आबादी को फिर से मज़बूत करने में समर्थन देना होगा.”बर्बादी से वापसी तकमछली भंडारों को फिर से बेहतर स्थिति में वापिस लाने का एक स्पष्ट उदाहरण है, टूना मछली. एक समय इसका भंडार चिन्ताजनक स्तर पर पहुँच गया था, मगर खारे जल में पाए जाने वाली यह मछली अब शानदार वापसी कर चुकी है.आज, टूना के 87 प्रतिशत प्रमुख भंडार सतत ढंग से पकड़े जा रहे हैं और वैश्विक बाज़ार में बिक़ने वाली 99 प्रतिशत टूना इन्हीं स्रोतों से आती है.सहायक महानिदेशक मैनुएल बरांजे ने कहा, “यह एक बेहद अहम मोड़ है, क्योंकि हमने प्रबन्धन को गम्भीरता से लिया, निगरानी प्रणाली बनाई, प्रबन्धन और नियमों के अनुपालन की प्रणाली तैयार की.”FAO की इस नई रिपोर्ट के निष्कर्ष न सिर्फ़ नीस में, बल्कि दुनिया भर में मत्स्य नीतियों पर चर्चाओं को आकार दे सकते हैं. यूएन एजेंसी ने 25 क्षेत्रीय मत्स्य प्रबन्धन संगठनों के साथ मिलकर जवाबदेही और सुधार को बढ़ावा देने के प्रयास किए हैं.संगठन के वरिष्ठ अधिकारी बरांजे का मानना है कि यह मॉडल अन्य जगहों पर भी अपनाया जा सकता है, बस इसके लिए राजनैतिक इच्छाशक्ति होनी चाहिए.
UN News/Fabrice Robinet
FAO के सहायक महानिदेशक मैनुअल बरांगे ने विश्वभर में मछली भंडारों पर आधारित एजेंसी की रिपोर्ट जारी की.
मछली, आजीविका और नीली अर्थव्यवस्थासंयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन (UNOC3) के समापन पर, शुक्रवार को जिन राजनैतिक घोषणाओं को अपनाया जाना है, उन पर देशों में बातचीत की प्रक्रिया पूरी होने की ख़बर है.यह घोषणापत्र 'नीस महासागर कार्ययोजना' का हिस्सा होगा और इसका उद्देश्य कुनमिंग-मॉन्ट्रियाल वैश्विक जैवविविधता फ़्रैमवर्क के अनुरूप आगे बढ़ना है, जिस पर 2022 में सहमति बनी थी. जैवविविधता संरक्षण पर केन्द्रित इस समझौते का लक्ष्य वर्ष 2030 तक पृथ्वी की 30 प्रतिशत भूमि और महासागर क्षेत्रों की रक्षा सुनिश्चित करना है.नीस सम्मेलन में बुधवार को मत्स्य पालन के सतत तौर-तरीक़ों पर चर्चा हुई, जहाँ लघु स्तर के मछुआरों को समर्थन देने और समावेशी ‘ब्लू इकॉनमी’ यानि समुद्र आधारित अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया.प्रतिनिधियों ने महासागर संरक्षण के लक्ष्यों और सामाजिक समता को एक साथ जोड़ने के रास्तों पर विचार किया, विशेष रूप से उन इलाक़ों में जहाँ करोड़ों लोगों की आजीविका सीधे तौर पर मछली पकड़ने पर निर्भर है.दुनियाभर में 60 करोड़ लोग अपनी आजीविका के लिए मत्स्य पालन और जलीय कृषि पर निर्भर हैं. कुछ देशों में जलीय जीव ही प्रोटीन का मुख्य स्रोत हैं. FAO की रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश द्वारा सोमवार को दिए गए उस सन्देश को और मज़बूती देती है, जिसमें उन्होंने कहा कि हालात में बेहतरी लाना अब भी सम्भव है. “जो कुछ एक पीढ़ी में खो गया, वह एक पीढ़ी में वापस भी आ सकता है.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


