-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जबरन विस्थापितों की बढ़ती संख्या, घटते वित्तीय समर्थन से गहराता संकट - UNHCR

Source: UN News: शुक्रवार, 13 जून 2025 00:00 AM (IST)
जबरन विस्थापितों की बढ़ती संख्या, घटते वित्तीय समर्थन से गहराता संकट - UNHCR
अपने घर, कामकाज, स्कूल और समुदाय से दूर हो जाना, और ये पता भी न होना कि कभी घर वापसी होगी भी या नहीं. विश्व भर में युद्ध, हिंसा और उत्पीड़न के कारण विस्थापित होने वाले 12.2 करोड़ लोगों की यही वास्तविकता है और यह संख्या साल-दर-साल बढ़ती जा रही है. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने अपनी एक नई रिपोर्ट में चिन्ता जताई है कि मानवतावादी उद्देश्यों के लिए धन कटौती के कारण शरणार्थियों की सहायता के लिए संसाधन ख़त्म हो रहे हैं. अप्रैल 2025 के अन्त तक, विश्व भर में 12.21 करोड़ लोग जबरन विस्थापन का शिकार थे. पिछले वर्ष इसी समय यह आँकड़ा 12 करोड़ था. यूएन एजेंसी की वार्षिक 'Global Trends' रिपोर्ट दर्शाती है कि पिछले एक दशक से, हर साल अपना घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है. सूडान, म्याँमार, यूक्रेन समेत अन्य देशों में धधकते हिंसक टकराव इसकी एक बड़ी वजह है, जहाँ लड़ाई पर विराम लगा पाना सम्भव नहीं हो पाया है. यूएन शरणार्थी उच्चायुक्त फ़िलिपो ग्रैंडी ने बताया कि हम अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धों में उथल-पुथल भरे दौर में रह रहे हैं, और युद्ध के आधुनिक तौर-तरीक़ों ने मानव पीड़ा को गहरा किया है. इसके मद्देनज़र शान्ति और शरणार्थियों के लिए समाधान की तलाश की जानी होगी, ताकि वे अपने घर लौट पाएं.हिंसक टकराव के कारण अपने देश की सीमाओं के भीतर जबरन विस्थापित होने वाले लोगों की संख्या में उछाल आया है.2024 के अन्त तक यह 7.35 करोड़ तक पहुँच गई, जोकि 63 लाख की वृद्धि को दर्शाता है. वहीं, अन्य देशों में शरण लेने वाले लोगो का आँकड़ा 4.227 करोड़ है.सूडान, विश्व में सबसे बड़ा विस्थापन संकट है, जहाँ 1.43 करोड़ शरणार्थी व आन्तरिक रूप से विस्थापित लोग हैं. सीरिया में 1.35 करोड़ लोग विस्थापित हैं, जिसके बाद अफ़ग़ानिस्तान (1.03 करोड़) और फिर यूक्रेन (88 लाख) का स्थान है.रिपोर्ट के अनुसार, सम्पन्न देशों में शरण लेने की आम धारणा के विपरीत, 67 प्रतिशत शरणार्थी पड़ोसी देशों में आश्रय ढूंढते हैं.निम्न- और मध्य-आय वाले देशों में, शरणार्थियों की कुल संख्या का 73 प्रतिशत रह रहे हैं, जबकि अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर 60 प्रतिशत विस्थापित कभी अपना देश छोड़कर नहीं जाते हैं.चुनौतीपूर्ण स्थिति में देश वापसीमगर, पीड़ा और विस्थापन के बीच, सीरिया में बड़ी संख्या में अपने देश वापसी की है, जिससे आशा की किरण जगी है. यूएन एजेंसी के अनुसार, क़रीब 10 साल तक विस्थापित रहने के बाद, 20 लाख सीरियाई नागरिकों ने अपने घर वापसी की है. हालांकि, देश अब भी नाज़ुक परिस्थितियों का सामना कर रहा है और उनके जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए समर्थन की आवश्यकता है.वर्ष 2024 में, अलग-अलग देशों में कुल 98 लाख जबरन विस्थापित अपने घर लौटे, जिनमें 16 लाख शरणार्थी और 82 लाख आन्तरिक रूप से विस्थापित हैं.मगर, कई मामलों में ये वापसी बेहद प्रतिकूल राजनैतिक व सुरक्षा हालात में हुई हैं. अफ़ग़ानिस्तान में बड़ी संख्या में अफ़ग़ान नागरिक अपने देश लौटने के लिए मजबूर हुए और उनके लिए हताशा भरे हालात हैं. धन कटौती का संकटपिछले एक दशक में, जबरन विस्थापन से पीड़ित लोगों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है. मगर, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के लिए वित्तीय समर्थन 2015 के स्तर पर ही है, जबकि मानवीय सहायता के लिए धन कटौती की भी घोषणाएँ की गई हैं.यूएन एजेंसी ने आगाह किया है कि गहराते विस्थापन संकट के बीच, समर्थन में कटौती के साथ आगे बढ़ना सम्भव नहीं है, और इससे शरणार्थियों व विस्थापितों के लिए हालात गम्भीर होते हैं.इसके मद्ददेनज़र, UNHCR ने अपने कार्यक्रमों के लिए वित्तीय समर्थन जारी रखे जाने की पुकार लगाई है, ताकि ज़िन्दगियों की रक्षा, शरणार्थियों और अपने घर लौटने वाले लोगों के लिए मदद सुनिश्चित की जा सके.साथ ही, मेज़बान समुदायों में सामाजिक सेवाओं और बुनियादी ढाँचे को मज़बूती दी जानी होगी और क्षेत्रीय व वैश्विक सुरक्षा में निवेश भी.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement