-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सामाजिक विकास में विकलांगजन के योगदान पर यूएन मुख्यालय में चर्चा

Source: UN News: गुरुवार, 12 जून 2025 00:00 AM (IST)
सामाजिक विकास में विकलांगजन के योगदान पर यूएन मुख्यालय में चर्चा
विश्व की लगभग 15 प्रतिशत आबादी विकलांगजन की है, जोकि वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े अल्पसंख्यक समूहों में हैं. विकलांगजन की उद्यमिता और नेतृत्व से न केवल रोज़गार के अवसर बढ़ सकते हैं, बल्कि कार्यस्थलों को भी सही मायनो में समावेशी बनाया जा सकता है. सस्ती और प्रभावी सहायक तकनीकों को बड़े पैमाने पर अपना कर, विकास प्रयासों में उनकी भागेदारी को प्रोत्साहित किया जा सकता है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन ने सामाजिक विकास में विकलांगजन के योगदान के प्रति जागरुकता बढ़ाने के इरादे से मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस चर्चा का वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.​ इस कार्यक्रम के दौरान, भारत में विकलांगजन को समान अवसर मुहैया कराने वाली योजनाओं व पहल के बारे मे जानकारी दी गई. भारत के राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (BMVSS) के संस्थापक डीआर मेहता ने अपने सम्बोधन में बताया कि विश्व के कई हिस्सों में ‘जयपुर फ़ुट’ की मदद से विकलांगजन के जीवन मे बड़े बदलाव आए हैं.यह संस्था, जयपुर शहर के नाम पर एक असाधारण प्रोस्थेसिस, यानि कृत्रिम अंग के जन्मस्थान के रूप में प्रसिद्ध है. इसे ‘जयपुर फ़ुट’ के नाम से जाना जाता है, जिसने बारूदी सुरंगों से विकलांग हुए लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद की है.BMVSS एक ग़ैर-लाभकारी संगठन है जिसने इस नवाचारी समाधान को दुनिया भर में सुलभ बनाया है. यह पहल कम लागत में कृत्रिम अंगों को उपलब्ध बनाकर, दक्षिण-दक्षिण सहयोग के माध्यम से विकासशील देशों में जरूरतमन्द लोगों तक मदद पहुँचा रही है.यह कार्यक्रम, द्वितीय विश्व सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत हुआ, जोकि निर्धनता उन्मूलन, शिष्ट रोज़गार और सामाजिक समावेशन जैसे तीन प्रमुख वैश्विक लक्ष्यों पर केन्द्रित होगा.जयपुर फ़ुट संस्था के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement