-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रजनन संकट की जड़ में, सामाजिक व आर्थिक विवशताएँ हैं - यूएन रिपोर्ट

Source: UN News: बुधवार, 11 जून 2025 00:00 AM (IST)
प्रजनन संकट की जड़ में, सामाजिक व आर्थिक विवशताएँ हैं - यूएन रिपोर्ट
विश्व भर में लाखो-करोड़ों लोग अपनी इच्छानुसार संख्या में बच्चे पैदा कर पाने में असमर्थ हैं, और वैश्विक प्रजनन दर में गिरावट दर्ज की जा रही है. मगर इसका कारण यह नहीं है कि युवा पीढ़ी माता-पिता बनने की ज़िम्मेदारी से बचना चाहती है. संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इसके पीछे गहरे सामाजिक और आर्थिक दबाव हैं, जो उन्हें बच्चे पैदा करने से रोक रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) ने मंगलवार को 'वैश्विक जनसंख्या स्थिति' पर अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि बढ़ती महंगाई, लैंगिक असमानताओं और भविष्य के प्रति गहराती अनिश्चितता के कारण युवजन के लिए परिवार बढ़ाने और बच्चे पैदा करने जैसे निर्णय लेना मुश्किल होता जा रहा है.इसलिए आम लोग, केवल अपनी “पसन्द” से नहीं, बल्कि इन सामाजिक और आर्थिक बाधाओं के कारण परिवार शुरू करने से हिचकिचा रहे हैं. Tweet URL UNFPA ने स्पष्ट किया कि सबसे बड़ा ख़तरा जन्म दर में गिरावट का नहीं है, बल्कि यह है कि लोगों को यह तय करने की आज़ादी ही नहीं मिल पा रही कि वे कब और कितने बच्चे चाहते हैं – या बच्चे पैदा करना चाहते भी हैं या नहीं.यह निष्कर्ष हाल ही में किए गए UNFPA-YouGov सर्वेक्षण पर आधारित है, जिसमें 14 देशों के नागरिकों की राय ली गई. ये देश मिलकर विश्व की कुल जनसंख्या के लगभग 37 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं.आर्थिक चिन्ताएँरिपोर्ट के अनुसार, परिवार शुरू न करने के पीछे सबसे बड़ा कारण, आर्थिक बाधाएँ हैं. सर्वे में हिस्सा लेने वाले लगभग 39 प्रतिशत प्रतिभागियों ने बताया कि कम बच्चे पैदा करने का मुख्य कारण उनके पास सीमित वित्तीय संसाधन हैं. भले ही वे माता-पिता बनने की इच्छा रखते हों.दूसरे प्रमुख कारणों में भविष्य के प्रति असुरक्षा शामिल है - 21 प्रतिशत लोगों ने रोज़गार की अनिश्चितता को ज़िम्मेदार ठहराया, जबकि 19 प्रतिशत ने जलवायु परिवर्तन, युद्ध और सामाजिक अस्थिरता जैसे कारकों का ज़िक्र किया.घरेलू कार्यों का असमान बोझ भी एक अहम कारण बनकर सामने आया. 13 प्रतिशत महिलाएँ और 8 प्रतिशत पुरुष मानते हैं कि घर और बच्चों की देखभाल की ज़िम्मेदारियों का असन्तुलित विभाजन उन्हें सीमित परिवार का विकल्प चुनने पर मजबूर करता है.सर्वेक्षण में यह भी सामने आया कि हर तीन में से एक वयस्क ने जीवन में कभी न कभी अनचाहा गर्भधारण झेला है. हर चार में से एक व्यक्ति को लगता है कि वह अपने इच्छित समय पर संतान नहीं पैदा कर पाया, और हर पाँच में से एक ने स्वीकार किया कि उस पर बिना इच्छा के संतान उत्पत्ति का दबाव डाला गया.रिपोर्ट ने जन्म दर में गिरावट से निपटने के लिए त्वरित और दबावपूर्ण उपायों से सावधान रहने की चेतावनी दी है — जैसेकि बच्चों के लिए नक़द प्रोत्साहन देना या प्रजनन लक्ष्यों को थोपना. रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे क़दम न केवल अप्रभावी साबित होते हैं, बल्कि मानवाधिकार उल्लंघन का ख़तरा भी बढ़ाते हैं.अहम सिफ़ारिशेंइसके बजाय, UNFPA ने सरकारों से अपील की है कि वे अपनी आबादी के भीतर पितृत्व से जुड़ी संरचनात्मक बाधाओं की पहचान करें और उन्हें दूर करने की दिशा में ठोस प्रयास करें.रिपोर्ट की सिफ़ारिशों में यह ज़ोर दिया गया है कि यदि परिवार शुरू करना एक वास्तविक और सुलभ विकल्प बनाना है, तो सरकारों को आवास, सभ्य कामकाज, पूर्ण भुगतान वाले मातृत्व/पितृत्व अवकाश, तथा व्यापक प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए ठोस निवेश करना होगा.UNFPA ने सरकारों से अपील की है कि वे घटती प्रजनन दर और श्रमिकों की कमी से निपटने व आर्थिक उत्पादकता बनाए रखने के लिए, प्रवासन को एक रणनैतिक समाधान के रूप में अपनाएँ.लैंगिक असमानता के संदर्भ में, रिपोर्ट में उन सामाजिक मान्यताओं और कार्यस्थल की व्यवस्थाओं की आलोचना की गई है जो पिताओं को बच्चों की देखभाल करने से रोकती हैं या माताओं को पेशेवर जीवन से बाहर कर देती हैं.इसके अलावा कई देशों में प्रजनन अधिकारों पर लगाए गए प्रतिबन्धों की समीक्षा करने और युवा पीढ़ियों के बीच बढ़ते लैंगिक दृष्टिकोण के अन्तर को दूर करने की भी सिफ़ारिश की गई है - जिसके कारण अधिक संख्या में युवजन अब एकल जीवन जीने को प्राथमिकता दे रहे हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement