Advertisement
यूएन सम्मेलन: 'लालच, महासागरों को बर्बादी के कगार की ओर धकेल रहा है'

यूएन के शीर्षतम अधिकारी ने ध्यान दिलाया कि हम नीस में एक मिशन पर आए हैं, “महासागर को बचाने के लिए, अपने भविष्य को बचाने के लिए.” उन्होंने आगाह किया कि हम जल्द ही एक ऐसे बिन्दु पर पहुँच सकते हैं, जहाँ से फिर वापसी कर पाना सम्भव नहीं होगा.उनके अनुसार, हमारे महासागरों को इस कगार तक धकेलने वाला शत्रु, लालच है, जिसकी वजह से सन्देह उपजते हैं, सच्चाई को तोड़ा-मरोड़ा जाता है, भ्रष्टाचार को ईनाम मिलता है और मुनाफ़े के लिए जीवन को बर्बाद कर दिया जाता है.“हम लालच को हमारे ग्रह के भविष्य को तय करने की अनुमति नहीं दे सकते हैं.”यूएन प्रमुख ने सभी हितधारकों से आग्रह किया कि उन्हें अपने दायित्व को समझना होगा और मुनाफ़े के लिए भूखी ताक़तों का विरोध करने में अहम भूमिका निभानी होगी.“इसलिए, हम इस सप्ताह यहाँ आए हैं: इन शक्तियों के विरुद्ध एकजुटता में एक साथ खड़े होने के लिए, और जो कुछ हम सभी का है, उसे अपने अधिकार में लेने के लिए.”महासचिव गुटेरेश ने देशों की सरकारों, व्यावसायिक नेताओं, मछुआरों, वैज्ञानिकों के लिए चार अहम प्राथमिकताएँ तय की हैं. उन्होंने कहा कि हर किसी के पास एक दायित्व है और एक अहम भूमिका भी.महत्वपूर्ण प्राथमिकताएँमहासागरों के उपयोग में रूपान्तरकारी बदलाव: यह केवल मछली पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे करने के तरीक़ों से जुड़ा है. हमें वर्ष 2030 तक महासागरों के 30 फ़ीसदी हिस्से को संरक्षित करने के वैश्विक लक्ष्य को पूरा करना होगा.प्लास्टिक प्रदूषण: एक बार इस्तेमाल में लाए जाने वाले प्लास्टिक को चरणबद्ध ढंग से हटाना, री-सायकलिंग में बेहतरी लाना, और प्लास्टिक प्रदूषण के अन्त के लिए इस वर्ष एक वैश्विक समझौते को अन्तिम रूप देना.समुद्रों में जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध लड़ाई: ब्राज़ील में यूएन के वार्षिक जलवायु सम्मेलन (COP30) से पहले, देशों को महत्वाकाँक्षी जलवायु योजनाओं को प्रस्तुत करना होगा, जोकि पेरिस जलवायु समझौते के 1.5 डिग्री लक्ष्य के अनुरूप हों.उच्च-समुद्र (High Seas) समझौता: राष्ट्रीय सीमाओं से परे, अन्तरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में समुद्री जैवविविधता के संरक्षण के लिए सन्धि पर मुहर और उसे लागू करना. सभी देशों को इस समझौते का हिस्सा बनना होगा और उसे अमल में लाना होगा.यूएन प्रमुख ने सरकारों, व्यवसायियों, वैज्ञानिकों, मछुआरों समेत अन्य हितधारकों के नाम एक अपील जारी करते हुए निर्णायक संकल्पों व ठोस निवेश का आग्रह किया है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


