×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:51 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: तपतपाती गर्मी में राहत के लिए, नए और पुराने उपाय अपनाने पर ज़ोर
Source: UN News: मंगलवार, 10 जून 2025 00:01 AM (IST)
भारत में झुलसा देने वाली गर्मी का मौसम करोड़ों लोगों के लिए एक चुनौती बन जाता है. इस साल भी, मई में राजधानी नई दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में पारा 50°C के नज़दीक पहुँच गया और उमस ने बेहाल कर दिया. पेड़ों की छाँव देने वाले फ़ुटपाथ, हवादार इमारतें, बस टर्मिनल की ठंडी छत, ऐसे कई स्वाभाविक उपाय हैं जिन्हें तपतपाते मौसम से लोगों को राहत दिलाने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है और इससे जलवायु चुनौती से निपटने में मदद भी मिल रही है. पिछले कई वर्षों से भारत में गर्मी का
असर
बेहद गम्भीर रहा है: ऊँचे तापमान की चपेट में आने से होने वाली मौतें, ताप लहरों की ख़बरें, और स्कूलों का बन्द होना आम हो गया है. गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए यह ज़रूरी है कि स्वाभाविक, पर्यावरण अनुकूल शीतलन उपायों को प्रोत्साहन दिया जाए और बिना बिजली या मशीनों के उपयोग के वातावरण को ठंडा किया जाए.छायादार पेड़, हरित स्थल का निर्माण, ठंडे फ़र्श और सूरज की रौशनी को परावर्तित करना. बेहतर शहरी बसावट और प्रकृति-आधारित ये कुछ ऐसे ही समाधान हैं ताकि घर, इमारत या बाहर खुले में तापमान को कम रखा जा सके. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (
UNEP
) के भारत कार्यालय के प्रमुख, बालकृष्ण पिसुपति का कहना है कि, “सभी देश ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन घटाना शुरू भी करें, तब भी तापमान में चरम उतार-चढ़ाव अब लम्बे समय तक बना रहने वाला है." "हम जिस स्तर की भीषण गर्मी देख रहे हैं, उससे निपटने के लिए भारत के लोगों को ऐसे उपायों की ज़रूरत है जो जलवायु संकट को और न बढ़ाएँ.”उन्होंने कहा कि यही वो समय है, जहाँ पर नैसर्गिक शीतलन तकनीकें (passive cooling) महत्वपूर्ण समाधान बन सकते हैं.'पैसिव कूलिंग' में ऊर्जा की ख़पत नहीं होती है और एयर कंडीशनिंग की तरह ये उपाय ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की वजह भी नहीं बनते हैं, जिससे जलवायु संकट और नहीं बढ़ता.स्वाभाविक शीतलन के क्षेत्र में भारत विश्व स्तर पर अग्रणी बनकर उभरा है, इन उपायों को राष्ट्रीय नीतियों और शहरी नियोजन में शामिल किया है, जिसमें से कई योजनाओं में UNEP ने अहम सहयोग प्रदान किया है. © UNEP India UNEP के नेतृत्व में, दिल्ली के व्यस्त कश्मीरी गेट अन्तरराज्यीय बस अड्डे की छत को “ठंडी छत” में बदलने की योजना आरम्भ की गई है. दिल्ली में छतों को ठंडा रखने के प्रयासभारत की राजधानी दिल्ली, दुनिया के सबसे गर्म महानगरों में से एक है. इस वर्ष मई की शुरुआत में ही यहाँ का तापमान 50°C तक
महसूस
हुआ. उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया.UNEP के नेतृत्व में “
Cool Coalition
” नामक पहल के तहत, भारत सरकार के साथ मिलकर, दिल्ली के व्यस्त कश्मीरी गेट अन्तरराज्यीय बस अड्डे की छत को “ठंडी छत” में बदला जा रहा है.यह छत लगभग 1.5 लाख वर्ग फुट में फैली है और इसे ऐसी सतह से ढका जाएगा जो 80 फ़ीसदी तक सौर ऊष्मा को परावर्तित करेगी, जिससे हर दिन एक लाख यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.स्विट्ज़रलैंड की विकास एवं सहयोग एजेंसी के समर्थन से संचालित यह परियोजना दिल्ली के कमज़ोर वर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ताप लहरों के प्रभाव को कम करने का हिस्सा है. © UNEP India UNEP के सहयोग से, भारत सरकार की किफ़ायती आवास योजना में प्राकृतिक वेंटिलेशन और इन्सुलेटेड दीवारों जैसे पैसिव कूलिंग उपाय जोड़े जा रहे हैं. सामाजिक योजना के तहत बने घरों का शीतलनभारत की प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY) के तहत, अब तक लाखों परिवारों को सुरक्षित और किफ़ायती घर उपलब्ध करवाए गए हैं. हालाँकि, इन घरों में गर्मी से राहत आज भी एक बड़ी चुनौती है.UNEP अब इस योजना में प्राकृतिक उपायों से कमरों को हवादार बनाने और दीवारों पर ऐसे आवरण लगाने को प्रोत्साहन दे रहा है ताकि घरों की ठंडक बाहर न जाए.सरकार का लक्ष्य है 2029 तक एक करोड़ घर बनाने का है. इनमें स्वाभाविक शीतलन उपायों को शामिल करके, बिजली की खपत में 35 फ़ीसदी तक कमी आ सकती है, भीतर का तापमान 3°C तक घटाया जा सकता है, जिससे लोगों को साल में बड़ी अवधि के लिए, शीतलन उपायों की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.तमिलनाडु में UNEP, कई सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर ऐसे वित्तीय मॉडल तैयार कर रहा है, जिससे सरकारी आवासों में पैसिव कूलिंग को लागू करना आसान हो सके. © UNEP India यूनेप के नेतृत्व वाले 'कूल कोएलिशन' और तमिलनाडु राज्य सरकार ने साथ मिलकर चेन्नई में, किफ़ायती आवासीय परियोजना में छतों को ठंडा रखने के उपाय विकसित किए हैं. चेन्नई को गर्मी से प्रभाव से बचाने के प्रयासचेन्नई, दक्षिण भारत का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है जो हर साल मॉनसून से पहले भीषण लू की चपेट में आता है. घनी बस्तियाँ, ऊँची इमारतें, और हरित इलाक़ों की कमी से, 1.2 करोड़ की आबादी वाला इस शहर में लोग,चिलचिलाती गर्मी से जूझते हैं.UNEP की एक पहल के तहत शहर के सबसे गर्म हिस्सों की जानकारी जुटा करके (हीट मैपिंगः, स्थानीय अधिकारियों को जानकारी दी गई है कि प्राकृतिक तत्वों एवं स्वाभावित तकनीकों से किस तरह तापमान को घटाया जा सकता है.इन सिफ़ारिशों को अब चेन्नई के मास्टर प्लान में शामिल किया जा रहा है, जिससे तापमान 4°C तक घटाया जा सकता है और गर्मी से होने वाली बीमारियों में 15-30 प्रतिशत तक कमी आ सकती है.इस परियोजना को स्विस एजेंसी, डेनमार्क सरकार, क्लीन कूलिंग पहल, और विश्व बैन्क का सहयोग मिला है.शहरी नियोजन को मज़बूती भारत में अभी भी अधिकाँश शहरों में हीट मैपिंग का कोई मानकीकृत या वैज्ञानिक तरीक़ा नहीं है, जोकि गर्मी से निपटने की योजना बनाने के लिए आवश्यक है.इस चुनौती से निपटने के लिए UNEP और साझेदार, केन्द्र व राज्य सरकारों के साथ
मिलकर
शहर के सबसे गर्म इलाक़ों की पहचान करने के लिए नई रणनीतियाँ विकसित कर रहे हैं. साथ ही ऐसे दिशा-निर्देश तैयार किए जा रहे हैं, जिससे तापमान घटाने वाली परियोजनाओं में आपदा राहत कोष का इस्तेमाल किया जा सके.तमिलनाडु में गर्मी को आधिकारिक आपदा घोषित कर दिया गया है. UNEP के समर्थन से अब राज्य सरकार, स्कूलों, कारख़ानों और सरकारी आवासों में पैसिव कूलिंग के समाधानों की पहचान करके उनके कार्यान्वयन में लगी है.यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces