-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वस्थ, पर्यावरण अनुकूल भविष्य की दिशा में साइकिल पर सवारी

Source: UN News: रविवार, 08 जून 2025 00:01 AM (IST)
स्वस्थ, पर्यावरण अनुकूल भविष्य की दिशा में साइकिल पर सवारी
साइकिल, टिकाऊ परिवहन का एक सस्ता, सरल, भरोसेमन्द साधन है जो पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है. दो पहियों पर चलने वाली यह सवारी एक बेहतर भविष्य की दिशा में एक मज़बूत क़दम है. भीड़भाड़ वाले महानगर हों या फिर छोटे क़स्बे, साइकिल हर जगह असरदार ढंग से दैनिक जीवन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है. 'विश्व साइकिल दिवस' उसके इसी योगदान को पहचानने का एक अवसर है. दुनिया भर में, हर साल 3 जून को 'विश्व साइकिल दिवस' मनाया जाता है. साइकिल की सवारी न केवल हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सक्षम है, बल्कि सामाजिक समानता और सतत विकास की दिशा में भी योगदान देती है.शहरों में बढ़ती जनसंख्या के साथ प्रदूषण और यातायात भी बढ़ता जा रहा है. इस समस्या से निपटने के लिए साइकिल को बढ़ावा देना ज़रूरी हो गया है. इसके लिए यह आवश्यक है कि बड़े शहरों में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सड़कों पर सुविधा मार्ग मुहैया कराए जाएं और विशेष व्यवस्था की जाए.साइकिल व सतत विकाससाइकिल एक सस्ता, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल माध्यम है जो न केवल शहरों की भीड़ और प्रदूषण को कम करता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सुविधाओं तक सबसे वन्चित तबकों की पहुँच को भी आसान बनाता है.15 मार्च 2022 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें साइकिल को सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में मुख्यधारा में लाने की बात कही गई. साथ ही, इसे सतत उपभोग और उत्पादन को बढ़ावा देने वाला, जलवायु परिवर्तन से लड़ाई में सकारात्मक भूमिका निभाने वाला एक साधन बताया गया.संयुक्त राष्ट्र ने साइकिल की विशिष्टता, लम्बे समय से उसके इस्तेमाल और बहुउपयोगिता को मान्यता दी है. महासभा ने स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर साइकिल सवारी आयोजित करने की पहल का भी स्वागत किया.इन आयोजनों के ज़रिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने, जागरूकता फैलाने और समाज में साइकिलिंग की संस्कृति विकसित करने का रास्ता तैयार होता है. UN Egypt/ Mahmoud Hossam मिस्र के काहिरा शहर में साइकिल की सवारी के लिए लोग एकत्र हुए हैं. सेहत व समानता की चाबीविश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, साइकिल चलाना, पैदल चलना या खेल-कूद जैसी नियमित शारीरिक गतिविधियाँ हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं.WHO के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस का कहना है, “पैदल चलना और साइकिल चलाना स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और शहरों को ज़्यादा टिकाऊ बनाता है. हर क़दम और साइकिल की हर सवारी, यातायात भीड़, वायु प्रदूषण और बीमारियों को कम करने में मदद करती है.”शहरों के निर्धन वर्ग के लिए, जो निजी वाहन नहीं ख़रीद सकते, साइकिल आवागमन का एक मुख्य साधन है. यह उन्हें काम, स्कूल, अस्पताल जैसी आवश्यक सेवाओं तक पहुँच प्रदान करती है. इस तरह, साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि सामाजिक समानता और आर्थिक रूप से भी एक प्रभावी विकल्प है. Unsplash/Febiyan सफल उदाहरणकोविड-19 महामारी के दौरान, कई शहरों ने अपने परिवहन ढाँचे पर दोबारा विचार किया और साइकिल को एक सुरक्षित और टिकाऊ विकल्प के रूप में अपनाया.इसी दिशा में दुनिया के कई शहरों ने ठोस क़दम उठाए हैं, ब्राज़ील के फ़ोर्टालेज़ा शहर में साइकिल मार्गों के नेटवर्क को 70 किलोमीटर से बढ़ाकर 400 किलोमीटर से अधिक कर दिया गया है, जिससे पैदल चलने की गतिविधियों में 109 प्रतिशत की बढ़त हुई है.पेरिस में हर सड़क पर साइकिल मार्ग बनाने की महत्वाकांक्षी परियोजना चल रही है, और नॉर्वे के बर्गन शहर में दुनिया की सबसे लम्बी पैदल और साइकिल सुरंग बनाई गई है.यह एक ऐसा साधन है जो हमें स्वस्थ रखता है, पर्यावरण को बचाता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक टिकाऊ भविष्य बनाता है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement