×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:57 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
विश्व पर्यावरण दिवस: प्लास्टिक प्रदूषण पर लगाम कसने की मुहिम
Source: UN News: शुक्रवार, 06 जून 2025 00:00 AM (IST)
हर साल 5 जून को मनाया जाने वाला 'विश्व पर्यावरण दिवस' हमें याद दिलाता है कि मानवता ने प्रकृति को कितना नुक़सान पहुँचाया है - और साथ ही ये आगाह भी करता है कि अब आगे इस संकट से किस तरह से निपटना है. यह एक चेतावनी है कि अगर हमने तुरन्त क़दम नहीं उठाए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी रहने योग्य नहीं बचेगी. इस साल अन्तरराष्ट्रीय दिवस की थीम है: “प्लास्टिक प्रदूषण को हराएँ”. इसी सिलसिले में, यूएन पर्यावरण एजेंसी की ‘टाइड टर्नर चुनौती’ एक ऐसी पहल है, जो युवजन के प्रयासों के ज़रिए, प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध कार्रवाई को बढ़ावा दे रही है. दुनिया भर में हर साल, 40 करोड़ टन प्लास्टिक का उत्पादन होता है, जिसमें से क़रीब 50 फ़ीसदी केवल एक बार ही इस्तेमाल में लाने के लिए तयैार किया जाता है. महज़ 10 प्रतिशत प्लास्टिक की ही री-सायकलिंग की जाती है.1.9 से 2.3 करोड़ टन प्लास्टिक हमारे झीलों, नदियों और महासागरों में प्रवेश करता है. अगर वर्तमान रुझान जारी रहे, तो 2040 तक प्लास्टिक उत्पादन दोगुना हो जाएगा - और 2060 तक यह सालाना 1.2 अरब टन को छू सकता है.प्लास्टिक प्रदूषण, हमारी पृथ्वी के हर कोने को तो दूषित कर ही रहा है, साथ ही यह पारिस्थितिकी तंत्रों, वन्यजीवन व मानव स्वास्थ्य के लिए ख़तरा है.माइक्रोप्लास्टिक, प्लास्टिक के महीन कण अब हमारे भोजन, जल, वायु, फेफड़ों, धमनियों, दिमाग और माँ के दूध में भी पाए जा रहे हैं. प्लास्टिक प्रदूषण अब केवल पर्यावरण का मुद्दा नहीं रहा, यह स्वास्थ्य एवं आर्थिक बोझ भी बन गया है.इस विशाल चुनौती से निपटने के लिए, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (
UNEP
) का 'टाइड टर्नर्स प्लास्टिक चैलेंज' (Tide Turners Plastic Challenge) एक वैश्विक युवा मुहिम है जोकि प्लास्टिक प्रदूषण, कचरे से निपटने पर लक्षित है. © Tide Turners Plastic Challenge उत्तर प्रदेश के एक गाँव में एक महिला समूह, प्लास्टिक कचरे को जीवन रक्षक जैकेट में तब्दील कर रहा है. ये पहल 11 से 35 वर्ष के युवाओं को नेतृत्व की भूमिका में लाकर उन्हें प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, व्यवहार में बदलाव लाने और स्थानीय स्तर पर सतत प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए सशक्त बनाता है.केनया से शुरू हुई यह पहल अब 61 देशों में फैल चुकी है, लगभग 10 लाख युवजन इस मुहिम से जुड़ चुके हैं.भारत में भी यह अभियान तेज़ी से आगे बढ़ा है - 2019 से अब तक 7.5 लाख से अधिक युवा इसका हिस्सा बन चुके हैं, जिनमें से 1.5 लाख से ज़्यादा, 500 से अधिक गाँवों से हैं. ख़ास बात यह है कि इन कार्यक्रमों में 51 प्रतिशत भागेदारी महिलाओं व लड़कियों की रही है.छोटे क़दम, बड़े बदलावराजस्थान के तीर्थराज, शून्य-कचरा पर केन्द्रित कार्यशाला और जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं.असम में, अनुश्वेता ने प्लास्टिक कचरे से जीवनरक्षक-जैकेट बनानी शुरू की हैं. यह पहल अब यमुना नदी के किनारे बसे गाँवों में भी अपनाई जा रही है.मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 25 आदिवासी महिलाएँ प्लास्टिक की जगह साल के पत्तों की प्लेट बना रही हैं, और अब तक 100 से अधिक युवाओं को इसका प्रशिक्षण भी दे चुकी हैं. © Tide Turners Plastic Challenge कन्याकुमारी में, Sunbird Straws नामक एक संस्था ने 22 ग्रामीण महिलाओं को नारियल के कचरे से हर सप्ताह 40 हज़ार जैव-विघटनशील (Biodegradable) स्ट्रॉ बनाने सिखाए, जिससे 2 लाख प्लास्टिक स्ट्रॉ का उपयोग ख़त्म करना सम्भव हुआ और 450 किलोग्राम कार्बन डाइ ऑक्साइड उत्सर्जन कम हुआ.उत्तर प्रदेश और गुजरात में बर्तन बैन्क और कपड़ा सहकारी समितियाँ, स्वच्छता बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय आजीविका के साधन भी बन रही हैं.देश भर के स्कूलों और सरकारी संस्थानों में अब पर्यावरण के प्रति जागरूकता को नीति, शिक्षा और दैनिक जीवन में शामिल किया जा रहा है. आगरा के ज़िला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (DIET) से लेकर दिल्ली के स्कूलों तक, शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर पर्यावरणीय व्यवहार को पाठ्यक्रम में जोड़ा जा रहा है. यह बदलाव सर्वजन के लिए है. दृष्टिहीन मोहम्मद अज़लान ने अपने कॉलेज परिसर में कूड़ादान लगवाए, कम्पोस्टिंग को बढ़ावा दिया और प्लास्टिक-मुक्त विकल्पों की पैरोकारी की.तमिलनाडु में, सरकार द्वारा समर्थित 42 हरित कार्यकर्ताओं ने 543 स्कूलों में जाकर 18 हज़ार से अधिक छात्रों को पर्यावरण की शिक्षा दी और वृक्षारोपण अभियान चलाया.इन उदाहरणों से स्पष्ट है कि जब युवजन, समुदाय और संस्थाएँ एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो एक नई कहानी बनती है - एक सतत एवं हरित भविष्य की. © Tide Turners Plastic Challenge UNEP के युवजन शिक्षा व पैरोकारी के प्रमुख, सैम बैरेट कहते हैं, “मेरे लिए बदलाव के दो मुख्य शब्द हैं — आशा और विनम्रता. बिना विनम्रता के हम सीखना बन्द कर देते हैं. और बिना आशा के, हम मानवीय सम्भावनाओं को ही खो देते हैं. टाइड टर्नर्स में दोनों खूबियाँ भरपूर हैं.”
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
की सदभावना दूत, अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने दिल्ली में यूनेप के एक कार्यक्रम में कहा, “जब जानकारी न केवल बुद्धि को ही नहीं, बल्कि भावनाओं को भी छूती है, तभी व्यक्ति में बदलाव आता है. और यही बदलाव व्यवहार परिवर्तन में सहायक होता है.”संयुक्त राष्ट्र भारत प्रमुख, शॉम्बी शार्प ने भी कहा, “प्लास्टिक प्रदूषण एक ऐसा संकट है जिसे हम हल कर सकते हैं. इसके समाधान मौजूद हैं - हमें बस प्लास्टिक को बनाने, इस्तेमाल करने और पुनः उपयोग करने का तरीक़ा बदलना होगा.” © Sunbird Straws
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces