-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: शान्ति की दिशा में आगे बढ़ने के बजाय, हिंसक टकराव में चिन्ताजनक तेज़ी

Source: UN News: मंगलवार, 03 जून 2025 00:01 AM (IST)
यूक्रेन: शान्ति की दिशा में आगे बढ़ने के बजाय, हिंसक टकराव में चिन्ताजनक तेज़ी
पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान, कूटनैतिक मोर्चे पर ये आशा थी कि यूक्रेन में लड़ाई रुकने की दिशा में प्रगति सम्भव है. मगर, इसके बजाय, देश भर में रूसी सैन्य बलों के बेरोकटोक हमलों ने एक क्रूर वास्तविकता को उजागर कर दिया है. हिंसा में बड़ी संख्या में आम नागरिकों हताहत हो रहे हैं और युद्ध से बदहाल यूक्रेन में मानव त्रासदी और गहरी हो गई है. रूसी इलाक़ों में भी यूक्रेन द्वारा किए जा रहे हमलों में आम नागरिकों की मौत हो रही है. राजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र अवर महासचिव रोज़मैरी डीकार्लो ने गुरूवार को सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को बताया कि पिछले कुछ दिनों में रिकॉर्ड स्तर पर रूसी मिसाइल व ड्रोन हमलों में कीव, ख़ारकीव, ओडेसा समेत यूक्रेनी शहरों को निशाना बनाया गया है.26 मई को दोनेत्स्क, ख़ेरसॉन, ओडेसा, माइकोलाइव क्षेत्रों में हुए हमलों में 355 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जोकि फ़रवरी 2022 के बाद से अब तक का सबसे ड्रोन हमला था. कम से कम 6 लोग मारे गए और 24 अन्य घायल हुए.25 मई को कीव, ख़ारकीव, सूमी समेत अन्य क्षेत्रों में हुए हमलों में तीन बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की जान गई और 60 घायल हुए. 80 से ज़्यादा रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई.यूएन की वरिष्ठ अधिकारी ने ध्यान दिलाया कि बच्चों ने इस युद्ध का गहरा दंश झेला है. 51 लाख से अधिक बच्चे अपने घरों से विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं. हर पाँच में से एक बच्चे ने 2022 के बाद से अपने एक परिजन या मित्र को खोया है. और यूक्रेन से रूसी महासंघ ले जाए गए बच्चों की स्थिति पर गहरी चिन्ता है. Tweet URL अवर महासचिव डीकार्लो ने बताया कि तुर्कीये के इस्तान्बूल में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के बीच 17 मई को वार्ता के कुछ ही घंटों बाद सूमी के बिलोपिलिया में एक बस पर हुए ड्रोन हमले में नौ लोग मारे गए और सात अन्य घायल हुए. एक ही परिवार के तीन सदस्य – माँ, पिता और बेटी – की मौत हो गई. फ़रवरी 2022 से अब तक, हिंसक टकराव में 13 हज़ार से अधिक आम नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें 700 से अधिक बच्चे हैं. 32 हज़ार से अधिक लोग घायल हुए हैं. 2024 की तुलना में इस वर्ष की पहली तिमाही के दौरान मृतकों व घायलों का आँकड़ा 59 प्रतिशत अधिक है.रूसी इलाक़े भी चपेट मेंशान्तिनिर्माण मामलों की प्रमुख ने कहा कि यूक्रेन की सीमा से लगे रूसी क्षेत्रों में भी हमलों में आम नागरिक हताहत हो रहे हैं. 12 से 25 मई के दौरान यूक्रेन द्वारा किए गए हमलों में 26 आम नागरिक मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए.उनके अनुसार, यदि इन आँकड़ों की पुष्टि होती है तो यह ध्यान दिलाएगा कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की क़ीमत न केवल यूक्रेनी नागरिक चुका रहे हैं, बल्कि रूसी नागरिक भी इसका ख़ामियाज़ा भुगत रहे हैं.रोज़मैरी डीकार्लो ने ज़ोर देकर कहा कि आम नागरिकों और नागरिक प्रतिष्ठानों पर हमले अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन है और इन्हें तुरन्त रोका जाना होगा.उन्होंने कहा कि शान्ति प्रक्रिया सरल नहीं होगी, और इसमें समय लगेगा. लेकिन अब और प्रतीक्षा नहीं करनी होगी. यूक्रेन की जनता अब इसकी और प्रतीक्षा नहीं कर सकती है.शान्ति प्रक्रिया पर बलयूएन अवर महासचिव ने इस्तांबुल में यूक्रेनी और रूसी प्रतिनिधिमंडल के बीच 16 मई को हुई वार्ता का स्वागत किया, जोकि पिछले तीन वर्षों में दोनों पक्षों के बीच पहली सीधी वार्ता थी.इस बातचीत के परिणामस्वरूप, बिना किसी शर्त के पूर्ण युद्धविराम पर तो सहमति नहीं बन पाई, मगर यह उत्साहजनक है कि दोनों पक्ष इस प्रक्रिया को जारी रखने पर सहमत हो गए हैं. साथ ही, दोनों पक्षों ने एक हज़ार से अधिक युद्धबन्दियों की अदला-बदली के काम को पूरा किया है.उन्होंने सचेत किया कि बीते सप्ताहांत, हमलों की लहर एक चेतावनी है कि किस तरह से यह युद्ध नए, विध्वसंक स्तर पर पहुँच सकता है, जिससे न केवल आम नागरिकों को हानि पहुँचेगी बल्कि पहले से ही चुनौतीपूर्ण शान्ति प्रक्रिया के लिए जोखिम उत्पन्न होगा.रोज़मैरी डीकार्लो ने दोहराया कि संयुक्त राष्ट्र का सैद्धान्तिक समर्थन, यूक्रेनी स्वतंत्रता, सम्प्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के पक्ष में है, अन्तरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement