-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आलू ने भोजन की हर थाली में अपनी जगह बनाई है

Source: UN News: मंगलवार, 03 जून 2025 00:01 AM (IST)
आलू ने भोजन की हर थाली में अपनी जगह बनाई है
आलू जैसा और और शायद कुछ नहीं, अब वो चाहे सब्ज़ी में हो, पराठे में भरा हो या फ्रेंच फ़्राई, आलू हर थाली में अपनी जगह बना ही लेता है. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि आलू सिर्फ़ स्वाद का हिस्सा नहीं, बल्कि ये दुनिया भर की खाद्य सुरक्षा, रोज़गार और खेती की रीढ़ भी है. समोसे और पकौड़ियों में जगह बनाने वाला आलू, आख़िर दुनिया भर में क्यों मशहूर है. कभी लड्डू तो कभी टेढ़े मेढ़े आकार वाला आलू, दरअसल एक ऐसा उत्पाद है, जिसने सदियों से इनसान की भूख मिटाने से लेकर, आज के बदलते पर्यावरण की चुनौतियों तक, हर मोड़ पर अपनी ख़ास भूमिका निभाई है. आलू की 5 हज़ार से अधिक क़िस्मेंक्या आप जानते हैं कि विश्व में 5 हज़ार से अधिक तरह के आलू पाए जाते हैं? ये क़िस्में और भी ज़्यादा ख़ास हैं क्योंकि इनमें से कई लैटिन अमेरिका के छोटे-छोटे इलाक़ों की अनोखी देन हैं.साथ ही, आलू के 150 जंगली रिश्तेदार भी हैं, जो इसे अलग-अलग पर्यावरणीय चुनौतियों से लड़ने और बेहतर गुणों को अपनाने में मदद करते हैं.आलू की खेती ख़ासकर छोटे और परिवार-आधारित किसान करते हैं, जिनमें महिलाएँ भी बड़ी भूमिका निभाती हैं.ये किसान भूख, ग़रीबी और कुपोषण कम करने में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं और साथ ही जैव विविधता के संरक्षण में भी मदद करते हैं.कुल मिलाकर, आलू सिर्फ़ एक फ़सल नहीं, बल्कि एक इतिहास है, एक संस्कृति है और भविष्य की सुरक्षा का साधन भी.अगली बार जब आप आलू का स्वाद लें, तो जानिए कि यह आपकी प्लेट में पहँचने तक, कितनी मेहनत और सम्भावनाओं से गुज़रा है. Public Domain आलू का स्वादिष्ट सफ़रआलू की कहानी शुरू होती है दक्षिण अमेरिकी एंडीज़ पर्वतमाला से, जहाँ से यह, 16वीं सदी में योरोप पहुँचा और फिर पूरे विश्व में फैल गया.आज ये फ़सल सिर्फ़ खाने का साधन नहीं, बल्कि एक रणनीति है जो उन इलाक़ों में पोषण और आजीविका सुनिश्चित करती है जहाँ ज़मीन और पानी जैसी प्राकृतिक सम्पत्तियाँ कम हैं और खेती महंगी पड़ती है.आलू की सबसे बड़ी ख़ासियत इसकी बहुमुखी उपयोगिता है. यह ठंडे, ग़र्म, सूखे या नम, हर तरह की परिस्थितियों में फल-फूल सकता है.और तो और, यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर है क्योंकि इसकी खेती में अन्य फ़सलों के मुक़ाबले कम ग्रीनहाउस गैसें उत्पन्न होती हैं.पिछले दस सालों में आलू की खेती में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे लाखों लोगों को रोज़गार और आय के अवसर मिले हैं. लेकिन भूख और कुपोषण ख़त्म करने के लिए इसकी पूरी क्षमता का अब भी सही उपयोग किया जाना बाक़ी है. © FAO/Saikat Mojumder दूसरा अन्तरराष्ट्रीय आलू दिवसदुनिया भर में आलू की इस उपयोगिता की तरफ़ ध्यान आकर्षित करने के लिए, 30 मई 2025 को दूसरा अन्तरराष्ट्रीय आलू दिवस मनाया गया है.दिसम्बर 2023 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने, 30 मई को अन्तरराष्ट्रीय आलू दिवस घोषित किया.इसका उद्देशय है आलू की पोषण, आर्थिक, पर्यावरणीय और सांस्कृतिक भूमिका को सामने लाना, और आलू की मदद से 2030 के सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करना.यह दिन आलू के गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को मान्यता देता है और दिखाता है कि आलू, किस तरह आज की वैश्विक खाद्य प्रणालियों का अहम हिस्सा बन चुका है.दूस अन्तरराष्ट्रीय आलू दिवस की थीम है: "इतिहास रचते हुए, भविष्य को पोषण देना." यह दिन इसके गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को मान्यता देता है और दिखाता है कि कैसे आलू आज के वैश्विक खाद्य प्रणालियों का अहम हिस्सा बन चुका है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement