-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वर्णिम त्रिभुज: सिंथेटिक ड्रग्स के उत्पादन व तस्करी में विशाल उछाल

Source: UN News: शुक्रवार, 30 मई 2025 00:01 AM (IST)
स्वर्णिम त्रिभुज: सिंथेटिक ड्रग्स के उत्पादन व तस्करी में विशाल उछाल
स्वर्णिम त्रिभुज, यानि दूरदराज़, जंगल से घिरा एक ऐसा सीमावर्ती क्षेत्र, जहाँ म्याँमार, थाईलैंड और लाओ जनतांत्रिक गणराज्य की सीमाएँ मिलती हैं. इस क्षेत्र में सिंथेटिक ड्रग्स के अवैध उत्पादन और तस्करी में भारी वृद्धि हुई है. मादक पदार्थों एवं अपराध पर नियंत्रण के लिए यूएन कार्यालय (UNODC) के अनुसार, मेथमफ़ेटामीन (methamphetamine) नामक अवैध सिंथेटिक (कृत्रिम) उत्तेजक पदार्थ का उत्पादन और तस्करी, 2021 के बाद से तेज़ी से बढ़े हैं, विशेष रूप से म्याँमार के शन प्रान्त में.UNODC ने ज़ोर दिया कि शन प्रान्त में उत्पादन की मात्रा और तस्करी का प्रवाह, पिछले कुछ वर्षों में काफ़ी हद तक बढ़ा है.साल 2024 में, पूर्व और दक्षिण-पूर्व एशिया में 236 टन मेथमफ़ेटामीन ज़ब्त की गई, जो 2023 की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है.यूएन कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी बेनेडिक्ट हॉफ़मान ने इसे “अभूतपूर्व” मात्रा बताते हुए कहा कि 236 टन केवल ज़ब्त की गई मात्रा है, और यह सम्भावना है कि इससे कहीं अधिक मात्रा ने सड़कों और अवैध बाज़ारों में अपनी पहुँच बनाई हो.इस सिंथेटिक ड्रग की कुल ज़ब्त मात्रा का 85 प्रतिशत दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में पकड़ा गया है, जिसमें केवल थाईलैंड में मेथमफ़ेटामीन की एक अरब गोली ज़ब्त की गई हैं.अवैध उत्पादन को बढ़ावाइन मादक पदार्थों का उत्पादन मुख्य रूप से म्याँमार के शन राज्य में किया जा रहा है, जबकि थाईलैंड इन्हें लाने-ले जाने का मुख्य मार्ग और गन्तव्य स्थान बना हुआ है.म्याँमार में अनेक सशस्त्र समूहों के बीच चल रहे गृहयुद्ध के बीच, सैन्य शासन को अस्थिरता व शासन सम्बन्धी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. इन परिस्थितियों में सिंथेटिक और अन्य नशीली दवाओं के अवैध उत्पादन को बढ़ावा मिल रहा है.बेनेडिक्ट हॉफ़मान ने कहा कि म्याँमार के कुछ क्षेत्र पहले से जारी युद्ध से अछूते और स्थिर बने हुए हैं, लेकिन म्याँमार में मौजूदा संकट ड्रग्स के व्यापार से होने वाली आमदनी की ज़रूरत को और बढ़ा रहा है.उन्होंने कहा, “हिंसक टकराव और स्थिरता के इस मेल ने मादक पदार्थों के उत्पादन के विस्तार के लिए उपयुक्त परिस्थितियाँ पैदा की हैं, जिसका असर पूरे क्षेत्र और उससे परे तक पड़ रहा है.”तस्करी मार्गों का विस्तारपूर्व और दक्षिण-पूर्व एशिया में मेथमफ़ेटाइन की तस्करी के लिए सबसे तेज़ी से बढ़ रहे मार्गों में से एक, म्याँमार के शन राज्य से कम्बोडिया तक फैला हुआ है.UNODC के अनुसार, कम्बोडियाई अधिकारियों ने साल 2024 में लगभग 10 टन मेथमफ़ेटाइन ज़ब्त की है, जोकि इतिहास में अब तक इस पदार्थ की ज़ब्त की गई सबसे बड़ी मात्रा है.UNODC के विश्लेषक इंशिक सिम ने कहा, “कम्बोडिया को म्याँमार से जोड़ने वाले तस्करी मार्ग में, जो मुख्य रूप से लाओ लोकतांत्रिक जन गणराज्य से होकर जाता है, तेज़ी से विस्तार हो रहा है.”उन्होंने कहा, अन्तरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी समूह क़ानून की रोकथाम से बचने के लिए नए मार्गों का लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं, और इसी कारण मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस को जोड़ने वाले तस्करी गलियारे भी महत्वपूर्ण होते जा रहे है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement