×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:54 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षेप में: नौका हादसों में सैकड़ों रोहिंज्या लोगों की मौत, दक्षिण सूडान में हिंसा से बिगड़ते हालात
Source: UN News: गुरुवार, 29 मई 2025 00:01 AM (IST)
शरणार्थी मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UNHCR) ने इस महीने, म्याँमार के तटीय क्षेत्र में दो नौका दुर्घटनाओं पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है, जिनमें कम से कम 427 रोहिंज्या लोगों के मारे जाने की ख़बर है. उधर, यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय ने दक्षिण सूडान में मनमाने ढंग से की जा रही गिरफ़्तारियों, तनातनी और नफ़रत भरे सन्देशों व भाषणों के बीच मानवाधिकारों के लिए बिगड़ती स्थिति पर चेतावनी जारी की है. यूएन शरणार्थी संगठन ने कहा है कि इस वर्ष सुरक्षा की तलाश में जा रहे रोहिंज्या शरणार्थियों के लिए, समुद्री मार्ग पर यह अब तक की सबसे जानलेवा त्रासदी है.
UNHCR
के अनुसार, इस क्षेत्र में वार्षिक मॉनसून मौसम की शुरुआत हो चुकी है और इन नौकाओं में एक ख़तरनाक समय में यात्राएँ की जा रही थीं, जोकि रोहिंज्या समुदाय की हताशा को दर्शाता है. बताया गया है कि इस क्षेत्र में जोखिम भरे समुद्री रास्तों पर आवाजाही की कोशिश करने वाले लगभग हर पाँच में से एक व्यक्ति की इस वर्ष अब तक या तो मौत हो गई या फिर वो लापता है.इसके मद्देनज़र, अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी, दुनिया में सबसे घातक जल क्षेत्रों में आंका गया है.UNHCR ने इस क्षेत्र में प्रशासनिक एजेंसियों से भविष्य में ऐसी त्रासदियों को टालने के लिए तुरन्त क़दम उठाने का आग्रह किया है. साथ ही, अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से इस क्षेत्र में स्थित उन देशों के साथ एकजुटता व्यक्त करने की अपील की है, जो रोहिंज्या शरणार्थियों की मेज़बानी कर रहे हैं.इस वर्ष, यूएन एजेंसी को शरणार्थियों, और बांग्लादेश, भारत, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड में उनकी मेज़बानी करने वाले समुदायों, और म्याँमार में विस्थापितों के लिए 38 करोड़ डॉलर की आवश्यकता है. मगर, फ़िलहाल इस धनराशि का केवल 30 प्रतिशत जुटा पाने में ही सफलता मिली है. © UNICEF/Phil Hatcher-Moore दक्षिण सूडान के अपर नाइल प्रान्त में हिंसा की लहर के कारण अनेक परिवार विस्थापित हुए हैं. दक्षिण सूडान: नए सिरे से भड़की लड़ाई रोकने की अपील
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय
(
OHCHR
) ने इस वर्ष फ़रवरी से दक्षिण सूडान में मनमाने ढंग से की जा रही गिरफ़्तारियों, तनातनी और नफ़रत भरे सन्देशों व भाषणों के बीच मानवाधिकारों के लिए बिगड़ती स्थिति पर चेतावनी जारी की है.यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त ने आगाह किया है कि दक्षिण सूडान की सेना (SSPDF) और विरोधी गुट (SPLA-IO) के बीच टकराव में अब तक कम से कम 75 नागरिकों की जान जा चुकी है. यह विरोधी गुट एक राजनैतिक दल भी है और प्रथम उप राष्ट्रपति रिएक मचार के वफ़ादार लड़ाकों का गुट भी.दक्षिण सूडान ने वर्ष 2011 में सूडान से स्वाधीनता हासिल की थी, मगर उसके बाद से ही यह टकराव और अस्थिरता से जूझता रहा है. वर्ष 2013 में राष्ट्रपति सल्वा कीर के वफ़ादार सैन्य बलों और पूर्व उप राष्ट्रपति रिएक मचार के समर्थकों में गृहयुद्ध भड़क उठा था. कई वर्षों तक जातीय हिंसा, सामूहिक अत्याचार और मानवीय संकट जारी रहने के बाद 2018 में नाज़ुक हालात में एक शान्ति समझौते पर सहमति हुई. मगर, कुछ समय पहले प्रथम उप राष्ट्रपति रिएक मचार को नज़रबन्द किए जाने की ख़बरों के बाद परस्पर विरोधी सैन्य बलों के बीच तनातनी बढ़ी हैं.3 मई से 20 मई के दौरान दक्षिण सूडान की सेना ने जोंगलेई और अपर नाइल क्षेत्र में विद्रोही गुट, SPLA-IO के ठिकानों पर हवाई बमबारी की, और नदी के रास्ते व ज़मीनी हमले किए.इसके बाद, विद्रोही गुद द्वारा जोंगलेई में किए गए हमले से आम नागरिक विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं.मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने आगाह किया है कि बढ़ते टकराव से, देश में मानवाधिकारों और मानवीय हालात के लिए पहले से ही गम्भीर चुनौती है, और हालात निरन्तर बिगड़ रहे हैं. इसके मद्देनज़र, उन्होंने सभी पक्षों से कगार से वापिस लौट आने की अपील की है. WFP डीआरसी के पूर्वी हिस्से में, अस्थिरता के कारण पहले ही बहुत से लोग विस्थापित थे, और बच्चे भी कुपोषण के शिकार हो रहे थे. डीआरसी: हिंसा से खाद्य सुरक्षा के लिए बिगड़ते हालात
विश्व खाद्य कार्यक्रम
(
WFP
) ने आगाह किया है कि काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) के पूर्वी हिस्से में बढ़ते हिंसक टकराव की वजह से खाद्य असुरक्षा की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. इससे उन पड़ोसी देशों पर भी असर हुआ है, जहाँ जान बचाने के लिए डीआरसी के 1.40 लाख नागरिकों ने इस वर्ष जनवरी से अब तक शरण ली है.डीआरसी पिछले कई दशकों से हिंसा से ग्रस्त है, विशेष रूप से देश का पूर्वी हिस्सा. इस वर्ष की शुरुआत में, एम23 विद्रोही गुट द्वारा नॉर्थ कीवू प्रान्त की राजधानी गोमा को अपने नियंत्रण में लेने से हिंसक टकराव ने गम्भीर रूप धारण कर लिया. इसके एक महीने बाद, साउथ कीवू के बुकावू पर भी उसका क़ब्ज़ा हो गया.बदतरीन सुरक्षा व मानवीय हालात में एमपॉक्स समेत अन्य बीमारियों का प्रकोप है, जिसकी एक बड़ी वजह गंदगी भरे माहौल में बड़ी संख्या में लोगों का रहना है.यूएन खाद्य एजेंसी ने अनुमान जताया है कि हिंसक टकराव से ग्रस्त पूर्वी क्षेत्रों में 79 लाख लोग खाद्य असुरक्षा का शिकार हैं. देश भर में 2.8 करोड़ लोगों को खाद्य सहायता की आवश्यकता है.1.40 लाख लोगों ने भागकर बुरुंडी, युगांडा, रवांडा और तंज़ानिया में शरण ली है, और यह एक क्षेत्रीय संकट के रूप में उभर रहा है.पूर्वी डीआरसी में ग्रैंड नॉर्ड एक अहम कृषि केन्द्र है, जहाँ विस्थापन व हिंसा के कारण खाद्य उत्पादन में गिरावट आई है. गोमा का हवाई अड्डा बन्द होने से भी मानवीय सहायता अभियान पर असर हुआ है.इन चुनौतियों के बावजूद, WFP ने जनवरी व मार्च महीनों के दौरान 11 लाख लोगों तक खाद्य मदद पहुँचाई है. यूएन एजेंसी ने बताया है कि बढ़ती आवश्यकताओं के मद्देनज़र सहायता में कटौती के लिए मजबूर होना पड़ा है और मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए वित्तीय समर्थन मुहैया कराया जाना होगा.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces