Advertisement
ग़ाज़ा: ट्रकों में लदी सामग्री के वितरण के लिए, इसराइली अनुमति की अब भी प्रतीक्षा

उन्होंने योरोपीय मानवतावादी फ़ोरम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग़ाज़ा से लगी सीमा पर बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता सामग्री तैयार रखी गई है.“अपार आवश्यकताएँ होने की स्थिति में, UNRWA लोगों के लिए एक जीवनरेखा है.” उन्होंने ध्यान दिलाया कि ग़ाज़ा में सम्पूर्ण मानवतावादी समुदाय अति-महत्वपूर्ण आपूर्ति व सेवाओं का दायरा बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.एक दिन पहले ही, यूएन मानवतावादियों ने बताया था कि उन्हें ग़ाज़ा में 100 से अधिक ट्रकों में मानवीय सहायता भेजने की अनुमति दी गई है. माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में ट्रकों ने, मंगलवार को केरेम शलोम सीमा चौकी के ज़रिये ग़ाज़ा में प्रवेश किया, मगर और भीतर जाने के लिए वे अब भी इसराइली अनुमति की प्रतीक्षा कर रहे हैं.ग़ाज़ा पट्टी में हताशा भरे आपात हालात के बीच, मानवीय सहायता का पहुँचना स्वागत योग्य है, मगर राहतकर्मियों ने सचेत किया है कि अक्टूबर 2023 में युद्ध भड़कने से पहले हर दिन वहाँ 500 ट्रक प्रवेश कर रहे थे. सहायता का मौजूदा स्तर उसकी तुलना में बहुत कम है.गम्भीर खाद्य असुरक्षाफ़िलहाल, ग़ाज़ा में खाद्य सुरक्षा पर यूएन समर्थित एक अध्ययन के अनुसार, हर पाँच में से एक व्यक्ति भुखमरी का सामना कर रहा है. यूएन एजेंसियों ने ज़ोर देकर बार-बार कहा है कि उनके पास ग़ाज़ा में पहुँचाने के लिए सहायता आपूर्ति पूरी तरह तैयार है.विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने बुधवार को चेतावनी जारी की है कि मानवीय सहायता पर क़रीब 80 दिनों तक जारी रही पाबन्दी ने, ग़ाज़ा में फ़लस्तीनी परिवारों को भुखमरी की ओर धकेल दिया है.WFP के अनुसार, ज़मीनी स्तर पर हालात भयावह हैं और 20 लाख से अधिक ज़िन्दगियों पर जोखिम मंडरा रहा है, जबकि 13 हज़ार टन से अधिक खाद्य सामग्री सीमा चौकी पर खड़ी है.यूएन एजेंसी ने कहा है कि हर दिन यदि 100 ट्रकों में सामान रवाना किया जाता है, तो भी एक महीने में लोगों के लिए न्यूनतम भोजन आवश्यकताओं को ही पूरा किया जा सकेगा.हताशा व असुरक्षा भरे हालात, मानवीय सहायता आपूर्ति की लूटपाट होने का भी जोखिम है. ग़ाज़ा में फ़िलहाल आटे की एक बोरी की क़ीमत 500 डॉलर को छू गई है.बदहाल अर्थव्यवस्थाइसराइल द्वारा ग़ाज़ा में बाज़ारों के लिए सामान और मानवतावादी सहायता पर लगाई गई पाबन्दी के कारण भोजन व जल के लिए आम लोगों को हर दिन संघर्ष करना पड़ रहा है.WFP ने बताया कि बाज़ार बुरी तरह पंगु हो चुके हैं, सप्लाई चेन ध्वस्त हैं और सामान की क़ीमतों में भारी उछाल आया है.यूएन एजेंसी ने अपने नए अपडेट में बताया कि फ़लस्तीनी आबादी को विविधतापूर्ण आहार नहीं मिल पा रहा है, और अधिकाँश लोगों के पास बुनियादी खाद्य वस्तुएँ उपलब्ध नहीं हैं.अनेक अति-आवश्यक खाद्य वस्तुएँ, जैसेकि अंडे व जमा हुआ माँस, बाज़ार से ग़ायब हो चुके हैं. गेहूँ के आटे की क़ीमते उछाल पर हैं, और हिंसक टकराव से पहले की तुलना में उनमें तीन हज़ार प्रतिशत की वृद्धि हुई है.ग़ाज़ा में ख़स्ताहाल अर्थव्यवस्था के बीच, पश्चिमी तट भी एक गहरी मन्दी से गुज़र रहा है, जहाँ आर्थिक उत्पादन में 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े में पिछली एक पीढ़ी में यह पहली बार है जब इतने गहरे स्तर पर अर्थव्यस्था में संकुचन आया है. एक अनुमान के अनुसार, ग़ाज़ा को मौजूदा संकट के पहले के स्तर पर लौटने में 13 वर्ष लगेंगे, जबकि पश्चिमी तट को इसमें तीन वर्षों का समय लग सकता है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


