-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोने की सप्लाई चेन में, आपराधिक गुटों की दख़ल चिन्ताजनक, सख़्त नियमों पर बल

Source: UN News: बुधवार, 21 मई 2025 00:00 AM (IST)
सोने की सप्लाई चेन में, आपराधिक गुटों की दख़ल चिन्ताजनक, सख़्त नियमों पर बल
दुनिया में अति-महत्वपूर्ण खनिजों के लिए मांग में वृद्धि हुई है, मगर, उसके साथ ही अपराध, भ्रष्टाचार व अस्थिरता का जोखिम भी बढ़ा है. संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट दर्शाती है कि संगठित आपराधिक गुट इन खनिजों की सप्लाई चेन में अपना दबदबा बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. मादक पदार्थों एवं अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNODC) के अध्ययन के अनुसार, ये आपराधिक गुट, सोने (gold) की सप्लाई चेन में गहराई तक व्याप्त हो गए हैं. इस सैक्टर में मुनाफ़ा अधिक है और सोने की क़ीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है.आपराधिक गुट खनिजों के निष्कर्षण केन्द्रों (extraction sites), व्यापार मार्गों और शोधन ढाँचों पर अपना दबदबा बढ़ाने की कोशिशों में जुटे हैं. Tweet URL यूएन विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि संगठित अपराध से जुड़े गुटों की सप्लाई चेन में इतनी गहरी पैठ है कि अब यह एक गम्भीर वैश्विक ख़तरा बन रहा है. अवैध नैटवर्क बदलते हालात के अनुसार अपने आप को ढाल रहे हैं, ताकि गोपनीय ढंग से काम किया जा सके.इन आपराधिक नैटवर्क ने परिवहन, वित्त व्यवस्था और संचार प्रणाली में हुई प्रगति के इस्तेमाल के ज़रिये, नियमित व्यवसाय में अपनी जगह बना ली है. इससे उन्हें काले धन को सफ़ेद करने और ग़ैरक़ानूनी सोने को अन्य जगह पर पहुँचाने में कामयाबी मिल रही है.नियामन व्यवस्था का उल्लंघनहिंसा, भ्रष्टाचार, पर्यावरणीय क्षरण में आए उछाल के अलावा, ये आपराधिक गुट सम्वेदनशील हालात में रहने के लिए मजबूर आबादी को शोषण का भी शिकार बना रहे हैं. यौन शोषण, जबरन मज़दूरी और विस्थापन के मामलों में उछाल आया है.क़ानूनी स्वीकृति प्राप्त खनन अभियान में नियमों का पालन किया जाता है, ताकि पर्यावरण को कम से कम नुक़सान पहुँचाया जाए. वहीं, ग़ैरक़ानूनी खनन में इन संरक्षण उपायों का पूरी तरह से उल्लंघन किया जा रहा है.जंगलों को काट कर खनिज भंडार तक पहुँच बनाई जाती है. इन ग़ैरक़ानूनी गतिविधियों से सीधे तौर पर पर्यावरण को क्षति पहुँचती है, नाज़ुक पारिस्थितिकी तंत्रों का क्षरण होता है, और जैवविविधता हानि की रफ़्तार तेज़ हो जाती है.सोने की अवैध खुदाई में आपराधिक गुट हानिकारक, प्रतिबन्धित रसायनों का इस्तेमाल करते हैं, जिसका पर्यावरण पर गहरा असर हो रहा है.सख़्त उपायों पर बलसोने की अधिकाँश खदानें, सब-सहारा अफ़्रीका, लातिन अमेरिका, कैरीबियाई और दक्षिण पूर्वी एशिया क्षेत्र में स्थित हैं, जबकि उनका शोधन योरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका में किया जाता है.इसके परिणामस्वरूप, बहुमूल्य धातुओं को शोधन केन्द्रों तक पहुँचने के लिए अक्सर अनेक सीमाओं को पार करना पड़ता है, जिससे आपराधिक दोहन और क़ानून को तोड़ने-मरोड़ने के अवसर भी उपजते हैं.आपराधिक गुट, ग़ैरक़ानूनी ढंग से जुटाए गए सोने को अक्सर सप्लाई चेन में शामिल कर लेते हैं. इसकी वजह व्यापार मार्गों पर कमज़ोर निरीक्षण व्यवस्था, उपयुक्त दस्तावेज़ जाँच की कमी और नियामन व्यवस्था में ढिलाई है.शोधन केन्द्र महज़ कुछ ही भौगोलिक क्षेत्रों में स्थित होना, इसकी एक बड़ी वजह है. यूएन विशेषज्ञों ने कहा कि इन महत्वपूर्ण केन्द्रों पर नियामन व्यवस्था को मज़बूत बनाने से वैश्विक बाज़ार में ग़ैरक़ानूनी सोने के लेनदेन को काफ़ी हद तक कम किया जा सकता है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement