-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुटेरेश ने, अरब लीग सम्मेलन में दोहराई, ग़ाज़ा में युद्धविराम की गुहार

Source: UN News: मंगलवार, 20 मई 2025 00:00 AM (IST)
गुटेरेश ने, अरब लीग सम्मेलन में दोहराई, ग़ाज़ा में युद्धविराम की गुहार
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने इराक़ की राजधानी बग़दाद में, अरब लीग के शिखर सम्मेलन में, ग़ाज़ा पट्टी में युद्धविराम के लिए अपनी पुकार फिर दोहराई है और इसराइल व फ़लस्तीनियों के बीच दो-देश समाधान की आवश्यकता पर एक बार फिर ज़ोर दिया है. यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने शनिवार को, बग़दाद में एकत्र अरब देशों के नेताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि "क्षेत्र और दुनिया सभी मोर्चों पर परीक्षणों व परीक्षाओं का सामना कर रही है." उन्होंने अपना सम्बोधन ग़ाज़ा की स्थिति से किया. Tweet URL उन्होंने दोहराया कि न तो हमास द्वारा 7 अक्टूबर 2023 को किए गए क्रूर आतंकवादी हमलों और न ही फ़लस्तीनी लोगों को दिए जा रहे सामूहिक दंड को उचित ठहराया जा सकता है.स्थाई युद्धविराम की बिल्कुल अभी ज़रूरतयूएन प्रमुख ने कहा, “हमें बिल्कुल अभी, एक स्थाई युद्धविराम की आवश्यकता है. सभी बन्धकों की बिना शर्त रिहाई भी बिल्कुल अभी हो. और नाकाबन्दी समाप्त करके, मानवीय सहायता का मुक्त प्रवाह हो, बिल्कुल अभी."महासचिव ने उन ख़बरों पर चिन्ता व्यक्त की कि इसराइल, ग़ाज़ा में ज़मीनी सैन्य हमले बढ़ाने की योजना बना रहा है और ज़ोर देकर कहा कि संयुक्त राष्ट्र “ऐसे किसी भी तथाकथित सहायता अभियान में भाग नहीं लेगा जो अन्तरराष्ट्रीय क़ानून और मानवता, निष्पक्षता, स्वतंत्रता व तटस्थता के मानवीय सिद्धान्तों का पालन नहीं करता हो.”उन्होंने फ़लस्तीन शरणार्थी एजेंसी - UNRWA के लिए फिर से, पूर्ण समर्थन की पुकार लगाई, जिसमें इस एजेंसी के लिए धन सहायता भी शामिल है.दो-देश समाधान ख़तरे मेंसंयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ग़ाज़ा की आबादी के बार-बार विस्थापन, साथ ही ग़ाज़ा के बाहर लोगों का जबरन विस्थापन किए जाने के किसी भी सुझाव को नकारते हुए, नेताओं से इसराइल के क़ब्ज़े वाले पश्चिमी तट की भयानक स्थिति पर ध्यान केन्द्रित करने का आग्रह किया.उन्होंने कहा, “आइए स्पष्ट बात करें.” “इलाक़ों को छीना जाना अवैध है. (यहूदी) बस्तियाँ अवैध हैं. केवल दो-देश समाधान ही स्थाई शान्ति स्थापित कर सकता है.”उन्होंने कहा कि जून में फ्रांस और सऊदी अरब की सह-अध्यक्षता में होने वाला उच्च स्तरीय सम्मेलन, एक महत्वपूर्ण अवसर है.“दुनिया, (मध्य पूर्व( क्षेत्र - और, सबसे बढ़कर फ़लस्तीन और इसराइल के लोग - दो-देश समाधान को, हमारी आँखों के सामने ग़ायब होते हुए नहीं देख सकते.”लेबनान की सम्प्रभुता का सम्मान करेंयूएन महासचिव ने लेबनान की स्थिति पर भी बात की. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि देश की सम्प्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना होगा, और देश के पूरे क्षेत्र पर सरकार का सम्पूर्ण नियंत्रण होना होगा.यूएन प्रमुख ने, लेबनान में सुधारों पर निरन्तर हो रही प्रगति के साथ-साथ, देश के दक्षिणी इलाक़े में, लेबनानी सशस्त्र बलों को तैनात करने के प्रयासों पर उत्साह ज़ाहिर किया. इस तैनाती को संयुक्त राष्ट्र मिशन – UNIFIL के समर्थन का समर्थन हासिल है.एंतोनियो गुटेरेश ने सीरिया पर बात करते हुए कहा कि देश की सम्प्रभुता, स्वतंत्रता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता महत्वपूर्ण हैं.उन्होंने सीरिया के नेतृत्व वाली और सीरिया के स्वामित्व वाली एक समावेशी राजनैतिक प्रक्रिया के लिए मज़बूत समर्थन का आग्रह किया, जो देश के सभी लोगों के अधिकारों और भागेदारी की रक्षा करे, और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करे.यमन के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि लाल सागर में हूथी लड़ाकों के हमलों ने, क्षेत्रीय और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को काफ़ी नुक़सान पहुँचाया है.उन्होंने हूथी लड़ाकों और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच, हाल ही में शत्रुता की समाप्ति का स्वागत किया जिसकी घोषणा, 6 मई को ओमान ने की.महासचिव ने यमन में संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों और अन्य कर्मियों की रिहाई का भी आहवान किया, जिन्हें मनमाने ढंग से गिरफ़्तार किया गया है.सूडान पर बहुपक्षीय बातचीत अहमएंतोनियो गुटेरेश ने सूडान में, भयावह हिंसा, अकाल और सामूहिक विस्थापन को रोकने में मदद करने के लिए, नए सिरे से और समन्वित बहुपक्षीय सहयोग व संवाद को महत्वपूर्ण बताया, और हाल ही में समन्वय बैठक आयोजित करने के लिए अरब लीग व अफ्रीकी संघ (AU) को धन्यवाद दिया.उन्होंने बहुपक्षीय समन्वय को मजबूत करने के लिए अरब लीग के प्रयासों की भी सराहना की.महासचिव ने सोमालिया की ओर रुख़ करते हुए, एकता और समावेशी संवाद को अनिवार्य बताया. इसके अलावा, अल-शबाब आतंकवादियों के ख़िलाफ़ लड़ाई और शान्ति व सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए, सोमालिया के भागीदारों की सहायता को आवश्यक बताया.उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में उन्होंने, देश में AU को समर्थन और स्थिरीकरण मिशन के लिए, पूर्वानुमानित व टिकाऊ धन सहायता सुनिश्चित किए जाने के लिए, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समक्ष एक सिफ़ारिश प्रस्तुत की है.इस बीच संयुक्त राष्ट्र लीबिया में सशस्त्र समूहों के बीच टकराव को समाप्त करने, प्रमुख निगरानी संस्थानों की स्वतंत्रता को संरक्षित करने, राष्ट्रीय चुनावों को रोकने वाली बाधाओं को दूर करने और लोगों की ज़रूरतों व आकांक्षाओं के अनुरूप दीर्घकालिक स्थिरता और समृद्धि के लिए मार्ग निर्धारित करने के प्रयासों में भी सक्रिय रूप से शामिल है.बग़दाद से सबक़महासचिव ने अपना सम्बोधन, इराक़ द्वारा पिछले दो दशकों में संस्थाओं को मज़बूत करने, लम्बित मुद्दों कोबातचीत के माध्यम से सुलझाने, मानवीय सहायता प्रदान करने और सतत विकास के साथ-साथ मानवाधिकारों को बढ़ावा देने में की गई प्रगति की सराहना करते हुए समाप्त किया.उन्होंने कहा कि इराक़ में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMI) इस मार्ग पर, देश के साथ है और वर्ष के अन्त तक बाक़ी बचे अपने शासनादेश को सफलतापूर्वक पूरा करने और वहाँ से अपनी व्यवस्थित निकासी सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है.उन्होंने कहा, "बड़ी चुनौतियों के बावजूद, आइए हम बग़दाद से सबक लें और उम्मीद हासिल करें. एकता और एकजुटता में काम करते हुए, हम युद्धों को हल करने और शान्ति व समृद्धि वाला भविष्य बनाने में मदद कर सकते हैं."

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement