Advertisement
ग़ाज़ा: सीमित स्तर पर सहायता वितरण के लिए, ‘इसराइल ने यूएन से साधा सम्पर्क’

यूएन महासचिव ने अपने एक सन्देश में लिखा कि ग़ाज़ा में फ़लस्तीनियों की स्थिति को बयाँ नहीं किया जा सकता है, जोकि भयावह और अमानवीयता से परे है. “मानवतावादी सहायता की नाकेबन्दी का तुरन्त अन्त किया जाना होगा.”पिछले कई सप्ताह से सहायता सामग्री की आपूर्ति नहीं हो पाने से ग़ाज़ा में भूख संकट गहरा रहा है और लोगों के जीवन के लिए ख़तरा है. यूएन मानवतावादियों का कहना है कि 7 अक्टूबर 2023 से पहले यहाँ यह स्थिति नहीं थी, जब इसराइल पर हमास के आतंकी हमलों के बाद ग़ाज़ा में हिंसक टकराव शुरू हुआ था.यूएन प्रमुख ने ज़ोर देकर स्पष्ट किया था कि संयुक्त राष्ट्र ऐसे किसी अभियान में हिस्सा नहीं लेगा, जिसमें मानवता, निष्पक्षता, स्वतंत्रता और तटस्थता के मानवतावादी सिद्धान्तों और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का ध्यान न रखा जाए.उन्होंने ग़ाज़ा में फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए यूएन एजेंसी (UNRWA) के प्रति अपना पूर्ण समर्थन भी व्यक्त किया था.भय के साए में जीवनUNRWA ने सोमवार को अपने एक अपडेट में बताया कि ग़ाज़ा में हर 10 में से 9 से ज़्यादा घर क्षतिग्रस्त या ध्वस्त हो गए है. यूएन एजेंसी के महाआयुक्त फ़िलिपे लज़ारिनी ने रविवार को कहा कि ग़ाज़ा युद्ध में अब तक 300 से अधिक कर्मचारियों की जान जा चुकी है.“अधिकाँश कर्मचारी अपने बच्चों व प्रियजन के साथ, इसराइली सेना के हाथों मारे गए. पूरे परिवार ख़त्म हो गए.”“अपने अपने दायित्व को निभाते हुए, अपने समुदायों की सेवा करते हुए मारे हुए. अपनी जान गँवाने वाले अधिकाँश कर्मचारियों में यूएन स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षक हैं, जो अपने समुदायों का समर्थन कर रहे थे.”सोमवार को ऐसी अपुष्ट ख़बरें थीं कि सहायता सामग्री के साथ ग़ाज़ा में 20 ट्रकों के प्रवेश करने की सम्भावना है. यूएन मानतावादी कार्यालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि भूखे और बीमार ग़ाज़ावासी निरन्तर बमबारी की वजह से आतंक के साए में जीवन गुज़ार रहे हैं.यूएन एजेंसियों ने इसराइली नाकेबन्दी को हटाने की मांग करते हुए मानवीय सहायता के हमास के पास पहुँचने के आरोपों को ख़ारिज किया है.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने सोमवार को सचेत किया कि अकाल का जोखिम बढ़ रहा है, जबकि इसराइल ने जानबूझ़कर राहत सामग्री को रोका हुआ है.स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्तWHO महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस ने कहा कि ग़ाज़ा की स्वास्थ्य प्रणाली घुटनों पर टिक चुकी है. “20 लाख लोग भूख से पीड़ित हैं, जबकि 1.16 लाख टन भोजन, सीमा पर कुछ ही मिनटों दूर रोक कर रखा गया है.”उन्होंने ध्यान दिलाया कि ग़ाज़ा में पोलियो के बढ़ते हुए मामलों के बीच, WHO ने टीके की ख़ुराक देने के इरादे से, लड़ाई में मानवीय आधार पर ठहराव के लिए प्रयास किए थे. इसकी मदद से 5.60 लाख बच्चों तक पहुँचा गया.“हमने पोलियो को रोक लिया, लेकिन ग़ाज़ा में आम नागरिक अन्य कई ख़तरों का सामना अब भी कर रहे हैं. लोग की ऐसी बीमारियों से मौत हो रही है, जिनकी रोकथाम की जा सकती है, जबकि दवाएँ सीमा पर प्रतीक्षा कर रही हैं. अस्पतालों पर हमलों से लोगों को देखभाल नकारी जा रही है और उन्हें इससे रोका जा रहा है.”यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के महानिदेशक ने यह बात ऐसे समय में कही जब ग़ाज़ा में बमबारी तेज़ होने की ख़बरें मिल रही हैं. बताया गया है कि पिछले 72 घंटों में क़रीब 63 हज़ार लोग विस्थापन का शिकार हुए हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


