-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क़ाबिज़ पश्चिमी तट: 'बेतुके ढंग से' लोगों की हत्याओं को रोके जाने की अपील

Source: UN News: सोमवार, 19 मई 2025 00:00 AM (IST)
क़ाबिज़ पश्चिमी तट: 'बेतुके ढंग से' लोगों की हत्याओं को रोके जाने की अपील
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) ने आग्रह किया है कि क़ाबिज़ पश्चिमी तट में बेतुके ढंग से लोगों को जान से मार दिए जाने को रोकना होगा. बताया गया है कि एक गर्भवती इसराइली महिला ऐसी ही एक घटना का शिकार हुई है. यूएन मानवाधिकार कार्यालय ने इसराइल से शुक्रवार से मांग की है कि न्यायेतर ढंग से मौत की सज़ा देने के सिलसिले को रोका जाना होगा, अवैध बल प्रयोग पर अंकुश लगाना होगा और सभी दोषियों की जवाबदेही तय की जानी होगी.पिछले दो सप्ताह में, इसराइली सुरक्षा बलों ने योजनाबद्ध ढंग से, बिना किसी सुनवाई के दो फ़लस्तीनी पुरुषों की हत्या की है, जबकि सात अन्य ऐसी परिस्थितियों में मारे गए, जिनमें अत्यधिक, अनावश्यक घातक बल का इस्तेमाल किया गया.ऐसा प्रतीत होता है कि 8 मई को, इसराइल के गोपनीय सुरक्षाकर्मियों ने एक 30 वर्षीय फ़लस्तीनी पुरुष को नबलूस शहर के पुराने इलाक़े में जान से मार दिया. Tweet URL सीसीटीवी फ़ुटेज के अनुसार, यह घटना तब हुई जब पीड़ित आत्मसमर्पण करने की कोशिश कर रहा था. उसके ज़मीन पर लेटते समय गोलियाँ चलाई गई.ख़तरे का साक्ष्य नहींवीडियो फ़ुटेज, उन दावों को ख़ारिज करते हुए प्रतीत होते हैं कि उस व्यक्ति के पास हथियार थे और इस वजह से सैन्यकर्मियों को ख़तरा था.नबलूस में एक अन्य घटना में, भेष बदल कर आए इसराइली सैनिकों ने एक 39 वर्षीय फ़लस्तीनीय पुरुष का पीछा किया और उसे जान से मार दिया. 2 मई को बलाटा शरणार्थी शिविर में उसकी तलाश की गई थी.OHCHR ने कहा कि हालांकि इसराइली सुरक्षा बलों ने उस व्यक्ति की कार में एक बन्दूक व कारतूस मिलने का दावा किया है, मगर ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है कि जिस वक्त मृतक को गोली मारी गई, उस समय उनसे कोई ख़तरा था.सामूहिक दंड का अन्तयूएन कार्यालय के अनुसार, 30 वर्षीय गर्भवती इसराइली महिला को हथियारबन्द फ़लस्तीनियों ने मार दिया, जब वे सलफ़िट के पश्चिम में एक हाईवे पर थे.समाचार माध्यमों के अनुसार, यह महिला प्रसव के लिए अपने पति के साथ अस्पताल जा रही थी, जो इस घटना में बुरी तरह घायल हुआ है. इस घटना के बाद, इसराइली सुरक्षा बलों ने उत्तरी व मध्य पश्चिमी तट में अनेक सीमा चौकियों को बन्द कर दिया है.बुरक़िन और सलफ़िट में आवाजाही पर पाबन्दियाँ भी थोपी गई हैं, जबकि एक इसराइली मंत्री ने जवाब में फ़लस्तीनी गाँवों को ध्वस्त करने की मांग की है.यूएन कार्यालय ने ध्यान दिलाया है कि किसी हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा उठाए गए क़दम अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अनुरूप हों. इनमें सामूहिक दंड निषिद्ध होने का प्रावधान भी है.शिक्षा का आपराधिकरणइस बीच, फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए यूएन एजेंसी (UNRWA) का कहना है कि पूर्वी येरूशेलम में उसके स्कूल अब भी खाली हैं. इसराइली सेना द्वारा पिछले सप्ताह इन स्कूलों को जबरन बन्द कराए जाने से 800 बच्चों की पढ़ाई पर असर हुआ है.पश्चिमी तट में UNRWA मामलों के निदेशक रॉलैंड फ़्रेडरिष ने शुक्रवार को अपने एक ट्वीट में कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित स्कूल, पिछले कई दशकों से बच्चों को शिक्षा देते आ रहे हैं, लेकिन अब वे शान्त हैं. इन बच्चों का दैनिक जीवन बर्बाद हो गया है.उन्होंने बताया कि यह स्पष्ट है कि इसराइली सेना ने इन स्कूलों में ये देखने के लिए वापसी की है कि यहाँ शैक्षणिक गतिविधियाँ बन्द हैं या नहीं.भारी हथियार लेकर सैन्यकर्मी स्कूल के अहाते में बच्चों और शिक्षकों की तलाश करते नज़र आए हैं. UNRWA ने कहा कि पूर्वी येरूशेलम में इसराइली सेना द्वारा यूएन स्कलों में शिक्षा का आपराधिकरण, सभी स्तरों पर जघन्य है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement