-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: इसराइल के नए बेदख़ली आदेशों से, हज़ारों लोग विस्थापन के लिए विवश

Source: UN News: रविवार, 18 मई 2025 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा: इसराइल के नए बेदख़ली आदेशों से, हज़ारों लोग विस्थापन के लिए विवश
इसराइल द्वारा क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र ग़ाज़ा पट्टी में युद्धक गतिविधियाँ जारी रहने के साथ ही सघन भी हो रही हैं. इससे 70 दिनों से भी अधिक समय से जारी इसराइली सहायता नाकाबन्दी के कारण और अधिक लोगों की मौतें होने, विस्थापन और तबाही बढ़ रही है. इसराइल ने अपनी बमबारी जारी रखने के साथ-साथ, पिछले दो दिनों में तीन दीगर विस्थापन आदेश जारी किए हैं, जो ग़ाज़ा के कुल क्षेत्रफल के सात प्रतिशत इलाक़े लागू किए गए हैं. Tweet URL कुल मिलाकर, ग़ाज़ा पट्टी का लगभग 71 प्रतिशत हिस्सा विस्थापन आदेशों के दायरे में है या इसराइली के सैन्यीकृत क्षेत्रों में है, जहाँ मानवीय सहायता टीमों को अपने गतिविधियों के बारे में इसराइली अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाना होता है.संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के कार्यालय (OCHA) ने कहा है, "ये विस्थापन आदेश ऐसे समय में आए हैं जब ग़ाज़ा में आबादी अकाल के ख़तरे का सामना कर रही है और हर पाँच में से एक व्यक्ति भुखमरी के हालात का सामना कर रहा है."हज़ारों लोग बेघरOCHA ने बताया कि इसराइल के गुरूवार को घोषित निकासी आदेशों ने, डेयर अल-बलाह और ख़ान यूनिस की 10 बस्तियों में हज़ारों निवासियों को प्रभावित किया है.प्रारम्भिक आकलन से मालूम होता है कि प्रभावित क्षेत्र में आठ कुएँ, पाँच जलाशय, सात मानवीय सहायता गोदाम, तीन स्वास्थ्य क्लीनिक और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएँ शामिल हैं.OCHA ने कहा है कि "प्रारम्भिक अनुमानों के अनुसार, नए प्रभावित क्षेत्र में लगभग एक लाख लोग रह रहे हैं."इसराइल के इन बेदख़ली आदेशों से, आन्तरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए लगभग 30 स्थल, लगभग 700 छात्रों की सेवा करने वाले छह अस्थाई शिक्षण स्थान और कई जल व स्वच्छता सुविधाएँ प्रभावित हुई हैं.परिवार वापिस लौटेमानवीय सहायता एजेंसियों की रिपोर्ट है कि बुधवार को कई सौ परिवार, निर्दिष्ट क्षेत्रों के कुछ हिस्सों से चले गए थे अलबत्ता, कुछ लोग नए स्थलों पर जगह की क़िल्लत होने और आश्रय की कमी के कारण वापस लौट आए हैं.बुधवार को ही, ग़ाज़ा शहर के रिमल क्षेत्र के कुछ इलाक़ों के लिए एक और बेदख़ली आदेश जारी किया गया था.OCHA ने आगे बताया कि इसराइली बलों ने बुधवार को डेयर अल-बलाह के नुसीरात क्षेत्र में, फ़लस्तीनी शरणार्थियों की सहायता करने वाली यूएन एजेंसी - UNRWA द्वारा संचालित एक अन्य स्कूल पर हमला किया. उस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.मदद करने के लिए मुस्तैद व प्रतिबद्धइस बीच, संयुक्त राष्ट्र और ज़मीनी स्तर पर मुस्तैद एजेंसियाँ, बढ़ती चुनौतियों के बावजूद ग़ाज़ा पट्टी में बने रहने और मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.बुधवार को, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ख़ान यूनिस में यूरोपीय ग़ाज़ा अस्पताल से 284 रोगियों और उनके साथियों को योरोप और संयुक्त अरब अमीरात के लिए निकाला था.इसराइली बलों ने निर्धारित निकासी से एक दिन पहले, उस अस्पताल परिसर में दो बार हमला किया थाWHO के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेमॉम घेबरेयेसस ने गुरूवार को एक ट्वीट सन्देश में कहा कि इसराइली हमले के बाद, योरोपीय ग़ाज़ा अस्पताल अब काम नहीं कर रहा है.उन्होंने कहा, "अस्पताल के बन्द होने से न्यूरोसर्जरी, हृदय सम्बन्धी देखभाल और कैंसर उपचार सहित महत्वपूर्ण सेवाएँ बन्द हो गई हैं. ये सेवाएँ ग़ाज़ा में किसी अन्य स्थान पर उपलब्ध नहीं हैं."उन्होंने कहा कि इंडोनेशियाई अस्पताल के पास एक दीगर हमले ने "दहशत फैला दी है, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच को बाधित किया है, और उनके बन्द होने का जोखिम बढ़ा दिया."डॉक्टर टैड्रॉस ने ज़ोर दिया कि "अस्पतालों की सुरक्षा की जानी होगी. उनका कभी भी सैन्यीकरण नहीं किया जाना चाहिए या उन्हें कभी भी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए."समय बहुत अहमइसराइल द्वारा, ग़ाज़ा पट्टी में सहायता सामग्री के प्रवेश पर लगभग दो महीने पहले पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया था, जिसमें सहायता सामग्री और अन्य जीवनरक्षक सामग्री शामिल है. इस सामग्री के अभाव से भुखमरी और अकाल जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं.संयुक्त राष्ट्र की टीमों ने बताया है कि सामुदायिक रसोई द्वारा प्रदान किए जाने वाले गर्म भोजन की संख्या 10 लाख घटकर केवल लगभग ढाई लाख प्रतिदिन रह गई है.OCHA की प्रवक्ता ओल्गा चेरेवको ने UN न्यूज़ को बताया कि सहायता सामग्री कम होने के कारण स्थिति और भी ख़राब होती जाएगी, जिससे और अधिक रसोइयों को बन्द करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.उन्होंने कहा, "लोग डरे हुए हैं और हर दिन मुझसे कह रहे हैं कि उन्हें नहीं मालूम कि वो कैसे जीवित रहेंगे.""पिछले कुछ दिनों में मैं कई रसोइयों से गुज़री हूँ, जहाँ लोगों की भीड़ ख़ाली बर्तनों और चेहरे पर निराशा के भाव के साथ खड़ी थी, और इन लोगों को घर जाने के लिए कहा जा रहा था, क्योंकि उस दिन का सारा भोजन ख़त्म हो गया था."संयुक्त राष्ट्र और साझीदारों के पास ग़ाज़ा में ले जाने के लिए 9,000 ट्रक, ज़रूरी सामान से भरे हुए, सीमा पर तैयार खड़े हैं. इन ट्रकों में, लाखों लोगों को महीनों तक खाना खिलाने के लिए खाद्य सामग्री भी शामिल है.OCHA ने दोहराया कि जब तक तत्काल नाकाबन्दी को पूरी तरह नहीं हटाया जाता है, तब तक पहले से उपलब्ध सीमित सहायता सामग्री और भी कम हो जाएगी.उन्होंने चेतावनी दी कि "आने वाले दिनों में मौतों को रोकने के लिए समय बहुत ज़रूरी कारक है."

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement