Advertisement
मानवीय संकट प्रभावित इलाक़ों में, धन कटौती के कारण महिला संगठनों पर जोखिम

आवश्यकताओं में आए उछाल के बावजूद, मानवतावादी प्रणाली फ़िलहाल धन कटौती के एक गम्भीर संकट का सामना कर रही है. इन कटौतियों से महिलाओं व लड़कियों के लिए अति-महत्वपूर्ण, जीवनरक्षक सेवाओं पर ही जोखिम पैदा हो गया है.यूएन महिला सशक्तिकरण संस्था ने मंगलवार को अपनी एक नई रिपोर्ट, At a Breaking Point: The Impact of Foreign Aid Cuts on Women's Organizations in Humanitarian Crises Worldwide, प्रकाशित की है.यह एक वैश्विक सर्वेक्षण के नतीजों पर आधारित है, जिसमें 44 संकटग्रस्त इलाक़ों में महिलाओं के नेतृत्व में और महिला अधिकारों के लिए सक्रिय 411 संगठनों की राय ली गई है.अध्ययन के अनुसार, सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले 90 फ़ीसदी संगठनों पर धन कटौती का असर हुआ है.UN Women में मानवतावादी कार्रवाई मामलों की प्रमुख सोफ़िया कॉलटॉर्प ने कहा कि स्थिति बेहद गम्भीर है, और महिलाएँ व लड़कियाँ उन जीवनरेखाओं को खोने का जोखिम मोल नहीं ले सकती हैं, जिन्हें महिला संगठन मुहैया करा रहे हैं.उन्होंने कहा कि अति-आवश्यक सेवा प्रदाताओं, पैरोकारों और निगरानीकर्ता के रूप में महिला संगठनों की अहम भूमिका है, मगर हाल के दिनों में हुई कटौतियों से पहले भी उन्हें पर्याप्त वित्तीय समर्थन हासिल नहीं था.सोफ़िया कॉलटॉर्प के अनुसार, इन संगठनों को समर्थन व संसाधन प्रदान करना, न केवल समानता व अधिकारों का मामला है, बल्कि रणनैतिक अनिवार्यता भी है.वित्तीय समर्थन में नाटकीय कटौतियों की वजह से, अनेक संगठन दरकने के कगार पर पहुँच गए हैं. हालात में यदि सुधार नहीं आया तो क़रीब आधी संख्या में संगठन (47 प्रतिशत) अगले छह महीनों में बन्द हो सकते हैं.51 प्रतिशत संगठनों को पहले ही अपने कार्यक्रम स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा है, जिनमें संरक्षण, स्वास्थ्य देखभाल, आजीविका व लिंग-आधारित हिंसा के पीड़ितों को समर्थन प्रदान करने वाली संस्थाएँ भी हैं.तीन-चौथाई संगठनों (72 प्रतिशत) के अनुसार, उन्हें बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों को हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा है.यूएन वीमैन ने कहा है कि बढ़ती चुनौतियों के बीच, महिला संगठन साहस के साथ अपने समुदायों के लिए वकालत कर रहे हैं और इस दायित्व को निभाने के लिए UN Women उनके साथ खड़ा है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


