×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:06 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
सूडानी शरणार्थियों ने चाड में ली शरण, सीरिया वापिस लौटे लोगों को समर्थन की ज़रूरत
Source: UN News: शुक्रवार, 16 मई 2025 00:01 AM (IST)
सूडान के दारफ़ूर में भीषण हिंसा से बचने के लिए, 40 हज़ार से अधिक आम लोगों ने भागकर चाड के पूर्वी हिस्से में शरण ली है. वहीं, सीरिया में असद शासन के पतन के बाद देश वापसी करने वाले नागरिकों को समर्थन की आवश्यकता है. सूडान के दारफ़ूर में भीषण हिंसा से बचने के लिए, 40 हज़ार से अधिक आम लोगों ने भागकर चाड के पूर्वी हिस्से में शरण ली है.संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (
UNHCR
) ने बुधवार को बताया कि वहाँ पहुँचने वाले अधिकाँश लोगों में महिलाएँ व बच्चे हैं.अनेक सूडानी नागरिक ज़मज़म शिविर और अल फ़शर शहर से आए हैं, जिन्हें अर्द्धसैनिक बल (RSF) ने निशाना बनाया था.सूडान में परस्पर विरोधी सैन्य बलों, देश की सशस्त्र सेना और RSF बल के बीच अप्रैल 2023 से ही हिंसक टकराव जारी है.बड़ी संख्या में आम नागरिकों के चाड पहुँचने की वजह से वहाँ सीमित संसाधनों पर दबाव गहरा गया है.सहायता कार्य में जुटी टीम का कहना है कि अधिकाँश शरणार्थियों ने, यह यात्रा कई दिनों तक पैदल चलने के बाद पूरा किया है, चूँकि उनके पास परिवहन के लिए धन नहीं था.विस्थापितों ने बताया कि उन्हें हमलों, लूटपाट और यौन हिंसा का निशाना बनाया गया है. बड़ी संख्या में बच्चे घायल और परिवार अलग हो गए हैं जबकि अन्य लापता हैं.चाड में ज़रूरतमन्दों के लिए तत्काल आश्रय, भोजन, स्वास्थ्य देखभाल और मनोसामाजिक समर्थन की आवश्यकता है, मगर शरणार्थी सहायता योजना के लिए 40 करोड़ डॉलर की अपील में से केवल 20 प्रतिशत का ही प्रबन्ध हो पाया है. © UNHCR/Hameed Maarouf सीरिया में दिसम्बर (2025) के बाद, से लाखों लोग, अपने घरों को वापिस लौट चुके हैं और उन्हें पुनर्वास के लिए मदद की ज़रूरत है. सीरिया लौट रहे लोगों के लिए मदद का आग्रह13 वर्ष तक गृहयुद्ध का दंश झेलने वाले सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद के पतन के बाद सीरियाई नागरिक फिर से अपने जीवन को शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं.इस पृष्ठभूमि में, संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता एजेंसियों ने ध्यान दिलाया है कि उन्हें जीवन फिर से पटरी पर लाने के लिए मदद की ज़रूरत है.संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने इस सप्ताह, सीरिया पर थोपे गए प्रतिबन्धों को वापिस लेने की बात कही है, जिससे कुछ उम्मीदें जागी हैं.पिछले वर्ष, दिसम्बर महीने में असद शासन का अन्त होने के बाद सीरिया में अनेक समुदाय, बिजली, स्वच्छ जल, स्वास्थ्य देखभाल समेत अन्य बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं.अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, सार्वजनिक रिकॉर्ड के नष्ट हो जाने की वजह से देश वापसी करने वाले लोगों के लिए ज़रूरी सेवाओं तक पहुँचना, आवास की व्यवस्था करना या भूमि अधिकार मुश्किल है.यूएन एजेंसी की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में कामकाज के अवसर बहुत कम हैं, चूँकि खेती-बाड़ी और बाज़ारों में अभी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं है. साथ ही, आश्रय व्यवस्था का पुनर्निर्माण किया जाना भी ज़रूरी होगा.जनवरी 2024 के बाद से अब तक, सीरिया की सीमाओं के भीतर विस्थापित हुए 13 लाख लोग वापिस लौटे हैं, जबकि 7.30 लाख लोगों अन्य देशों से आए हैं.सऊदी अरब में MERS के प्रकोप पर चेतावनीसऊदी अरब में श्वसन तंत्र को प्रभावित करने वाले वायरस (Middle East Respiratory Syndrome/MERS) के कुछ मामले सामने आने के बाद चिन्ता व्याप्त है. बताया गया है कि मार्च और अप्रैल में दो संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) ने इस बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए अपने दिशानिर्देश जारी किए हैं. अब तक 9 संक्रमण मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से सात राजधानी रियाद में हैं.अनेक स्वास्थ्य देखभालकर्मी भी संक्रमित हुए हैं, जिन्हें यह संक्रमण किसी मरीज़ के सम्पर्क में आने से हुआ है. MERS, पशुओं से मनुष्यों में फैलता है और यह कोविड-19 जैसे वायरस समूह का ही हिस्सा है.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी का अनुमान है कि इस वायरस के संक्रमण से मृत्यु दर क़रीब 36 फ़ीसदी है. हालांकि वास्तविक आँकड़ा इससे कम होने की सम्भावना है, चूँकि अक्सर मामूली संक्रमण के मामलों का पता नहीं चल पाता है.WHO के अनुसार, हाल के दिनों में सामने आए संक्रमण मामलों के बावजूद, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर इस बीमारी के व्यापक फैलाव की आशंका अभी कम ही है.बताया गया है कि MERS वायरस, एक कूबड़ वाले ऊँटों में पाया जाता है, और संक्रमित पशु के सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से सम्पर्क में आने से यह वायरस फैल सकता है. एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के मामले अक्सर, स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों में खाँसने, छींकने या नज़दीकी सम्पर्क होने पर सामने आते हैं.MERS संक्रमण होने पर मामूली लक्षण होने से लेकर श्वसन तंत्र की गम्भीर बीमारी तक सामने आ सकती है, और कुछ मामलों में मौत भी हो सकती है. अभी फ़िलहाल इससे बचाव के लिए कोई वैक्सीन या उपचार नहीं है.MERS संक्रमण का पहला मामला 2012 में दर्ज किया गया था, और उसके बाद से अब तक, मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया व अफ़्रीका के 27 देशों में 858 लोगों की जान जा चुकी है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces