Advertisement
UNRWA: पूर्वी येरूशेलम के 3 स्कूलों में इसराइली सुरक्षाबलों की 'छापेमारी ' की कड़ी निन्दा

उन्होंने ज़ोर देकर कहा, "UNRWA स्कूल संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षित स्थान हैं, इन्हें हर हाल में खुला रहना चाहिए." तात्कालिक संकटपश्चिमी तट के लिए UNRWA निदेशक रोलांड फ्रे़डरिक ने चेतावनी दी है कि फ़लस्तीनी शरणार्थी बच्चे शिक्षा से वंचित होने के "तात्कालिक ख़तरे" में हैं.उन्होंने कहा, “इसराइल की यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश के रूप में, उसकी अन्तरराष्ट्रीय क़ानूनी ज़िम्मेदारियों का गम्भीर उल्लंघन है.”उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि पश्चिमी तट में UNRWA के मानवतावादी काम और अधिकारों की रक्षा की जाए.पानी और स्वच्छता का संकटवहीं दूसरी ओर, ग़ाज़ा में मानवीय संकट लगातार गहराता जा रहा है. इसराइल द्वारा ग़ाज़ा में प्रवेश को सम्भव बनाने वाली तमाम सीमा चौकियों की नाकाबन्दी शुरू किए जाने के दस सप्ताह बाद, तीन चौथाई से ज़्यादा परिवारों को पानी की उपलब्धता में भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है.अप्रैल में हुए एक सर्वे में पाया गया कि 90 प्रतिशत परिवार गम्भीर जल संकट से जूझ रहे हैं. उन्हें भोजन पकाने और साफ़-सफ़ाई में से किसी एक को चुनना पड़ रहा है. लोग अब पीने के पानी के लिए निजी विक्रेताओं पर निर्भर हैं, क्योंकि सार्वजनिक जल संरचनाएँ बर्बाद हो चुकी हैं.ईंधन की कमी और मरम्मत उपकरणों की अनुपलब्धता ने स्थिति और बिगाड़ दी है. दक्षिणी ग़ाज़ा का जल संयंत्र अब भी बिजली लाइन टूटने के कारण बन्द है, और इस साल क्षतिग्रस्त हुई मुख्य पाइपलाइनों की अब तक मरम्मत नहीं हो पाई है.गन्दगी, बीमारी का ख़तरा बढ़ासंयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता समन्वय कार्यालय (OCHA) ने बताया है कि ग़ाज़ा के जबलिया और नज़ला, जैसे बुरी तरह प्रभावित इलाक़ों में शौचालयों की कमी, साबुन की भारी क़िल्लत और सीवरेज का बहाव आम समस्या बन गई है.भीड़भाड़ वाले शरणस्थलों में चूहे और कीड़ों की समस्या बढ़ गई है, जिसके कारण, पहले से जर्जर स्वास्थ्य सेवाओं के बीच बीमारी फै़लने का ख़तरा और बढ़ गया है.OCHA ने चेतावनी दी है कि अगर संकट पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो एक गम्भीर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपदा सामने आ सकती है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


