लियो XIV, 'विशाल वैश्विक चुनौतियों के दौर में' बने नए पोप, एंतोनियो गुटेरेश ने किया स्वागत
Source: UN News: शनिवार, 10 मई 2025 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने नए पोप का चुनाव होने की घोषणा का स्वागत किया है. ईसाइयों के धर्म गुरू पोप के पद के लिए गुरूवार को, लियो XIV को चुना गया है.
वह कैथोलिक चर्च का नेतृत्व करने वाले, संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले व्यक्ति हैं, अलबत्ता कई वर्षों तक लातीन अमेरिकी देश पेरू में काम करने के के कारण उनके पास वहाँ नागरिकता भी है.बचपन में उनका मान रॉबर्ट फ्रांसिस प्रेवोस्ट था.उन्हें रोम में वेटिकन में ईसाई पादरियों (Cardinals) ने मतदान के ज़रिए चुना. बाद में उन्होंने सेंट पीटर बेसिलिका की मुख्य बालकनी से, शान्ति के सन्देश के साथ, का अभिवादन किया, जहाँ हज़ारों लोग एकत्र ते.मज़बूत आवाज़ों की ज़रूरतयूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने नए पोप और दुनिया भर के रोमन कैथोलिक ईसाइयों को हार्दिक बधाई दी है.उन्होंन कहा, "नए पोप का चुनाव दुनिया भर के लाखों श्रद्धालुओं के लिए गहन आध्यात्मिक महत्व का क्षण है, और यह चुनाव ऐसे समय मे हुआ है जब दुनिया के सामने बहुत सी विशाल चुनौतियाँ दरपेश हैं.एंतोनियो गुटेरेश ने एक वक्तव्य में कहा, "हमारी दुनिया को शान्ति, सामाजिक न्याय, मानवीय गरिमा और करुणा के लिए बहुत मज़बूत आवाज़ों की ज़रूरत है."विरासत का सिलसिलायूएन महासचिव ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र और वेटिकन में रोमन कैथोलिक चर्च की प्रशासनिक संस्था – Holy See के बीच सहयोग की लम्बी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं. इस प्रशासनिक संस्ता को, हाल ही में दिवंगत पोप फ़्रांसिस ने एकजुटता को बढ़ावा देने, मेल-मिलाप को बढ़ावा देने और सभी के लिए एक न्यायपूर्ण व टिकाऊ दुनिया का निर्माण करने के लिए मज़बूत किया था.उन्होंने कहा, "यह पोप लियो के आरम्भिक शब्दों में निहित है. पृष्ठभूमि और विश्वासों की समृद्ध विविधता के बावजूद, हर जगह लोग, एक सामान्य लक्ष्य की तरफ़ देखते हैं: पूरी दुनिया में शान्ति हो."69 वर्षीय पोप लियो का जन्म और पालन-पोषण संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य पश्चिमी शहर - शिकागो में हुआ था और उन्होंने बिशप बनने से पहले पेरू में, अनेक वर्षों तक एक मिशनरी के रूप में काम. वह बाद में, कैथोलिक ईसाइयों के एक धार्मिक ओहदे - The International Order of St. Augustine के मुखिया के पद पर भी आसीन हुए.पोप लियो, 2023 में कार्डिनल बने और वेटिकन कार्यालय का संचालन किया. यह कार्यालय दुनिया भर में कैथोलिक बिशपों का चयन और प्रबन्धन करता है.वह पोप फ़्रांसिस- का स्थान लेंगे जो लातीन अमेरिका के पहले पोप थे. पोप फ़्रांसिस का, 12 साल तक सेवा करने के बाद, अप्रैल में निधन हो गया था.पोप फ़्रांसिस की मृत्यु के बाद, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने याद करते हुए कहा था "पोप फ़्रांसिस शान्ति, मानव सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए एक उत्कृष्ट आवाज़ थे" जो "सभी के लिए विश्वास, सेवा और करुणा की विरासत छोड़ गए हैं - विशेष रूप से उन लोगों के लिए, जो जीवन के हाशिए पर रह गए हैं या युद्धों व टकरावों की भयावहता में फँस गए हैं."