-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूएन प्रमुख ने, भारत-पाकिस्तान से की अधिकतम सैन्य संयम बरतने की अपील

Source: UN News: शुक्रवार, 09 मई 2025 00:01 AM (IST)
यूएन प्रमुख ने, भारत-पाकिस्तान से की अधिकतम सैन्य संयम बरतने की अपील
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने, भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (LoC) और अन्तरराष्ट्रीय सीमा के पार, भारतीय सैन्य अभियानों पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है और दोनों देशों से अधिकतम सैन्य संयम बरतने की अपील की है. यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक की तरफ़ से, संवाददाताओं को भेजे एक वक्तव्य में कहा गया है, "विश्व, भारत व पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव मोल नहीं ले सकता."वक्तव्य में, महासचिव ने भारत व पाकिस्तान से, अधिकतम संयम बरतने का आहवान किया है. Tweet URL एंतोनियो गुटेरेश ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आंतकी हमले के बाद, सोमवार को भी भारत और पाकिस्तान के बीच सम्बन्धों में आए उच्च तनाव पर, गहरी चिन्ता व्यक्त की थी.उन्होंने न्यूयॉर्क में सोमवार को प्रैस को सम्बोधित करते हुए, दोनों देशों से, इस कगार से अपने क़दम वापिस खींचने की अपील की थी. यूएन प्रमुख ने कहा था कि पहलगाम हमले के लिए ज़िम्मेदारों को विश्वसनीय, और क़ानूनी उपायों के ज़रिए, न्याय के कटघरे में लाया जाए. महासचिव साथ ही, दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के प्रयासों को, अपने कार्यालय का समर्थन भी दोहरा चुके हैं.यूएन के शीर्षतम अधिकारी ने आगाह करते हुए कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव, पिछले कई वर्षों के अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गया है.उन्होंने दुख जताया कि भारत और पाकिस्तान के सम्बन्धों में आए इस उबाल को देखना बहुत पीड़ादाई है.यूएन प्रमुख ने कहा कि यह समय अधिकतम संयम बरतने और कगार से अपने क़दम वापिस खींचने का है. “समझने में कोई ग़लती मत कीजिए: एक सैन्य समाधान, कोई समाधान नहीं है.”यूएन प्रमुख कई दिन पहले ही, शान्ति के उद्देश्य से दोनों देशों की सरकारों को अपने कार्यालय की सेवाएँ प्रदान करने का प्रस्ताव पेश कर चुके हैं.यूएन प्रमुख ने सोमवार को भी दोहराया कि संयुक्त राष्ट्र हर उस पहल का स्वागत करने के लिए तैयार है, जिससे टकराव में कमी आए, और कूटनीति व शान्ति के लिए नए सिरे से संकल्प को बढ़ावा मिले.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement