-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

WFP ने डीआरसी में हज़ारों लोगों के लिए पहुँचाई खाद्य सहायता

Source: UN News: शुक्रवार, 09 मई 2025 00:00 AM (IST)
WFP ने डीआरसी में हज़ारों लोगों के लिए पहुँचाई खाद्य सहायता
काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में मौजूद मानवीय सहायता दलों ने बताया है कि संयुक्त राष्ट्र के एक खाद्य सहायता दल ने, देश के पूर्वी हिस्से में बढ़ती हिंसा से प्रभावित हज़ारों विस्थापित लोगों तक, ज़रूरी राहत सामग्री पहुँचाई है. संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने बताया है कि अनाज, फलियाँ और भोजन पकाने के तेल जैसी सामग्रहियों से भरे ट्रक, पड़ोसी देश यूगांडा से कीवू प्रान्त के बेनी शहर पहुँचे हैं. यह आपूर्ति उस समय की गई है जब रवांडा, WFP समर्थित एम23 विद्रोही लड़ाकों और डीआरसी की सेना के बीच झड़पें जारी हैं.1.4 लाख लोगों के लिए राहत WFP ने बेनी में राहत सामग्री पहुँचाकर लुबेरो क्षेत्र के क़रीब 1 लाख 40 हज़ार लोगों की मदद की योजना बनाई है.संयुक्त राष्ट्र की सहायता समन्वय एजेंसी (OCHA) के अनुसार, 2 मई को लुबेरो में हिंसा तेज़ हो गई, जिससे लगभग 30 हज़ार लोग बेघर हो गए.यह स्थिति ऐसे समय में उपजी है, जब क़तर में DRC सरकार और एम23 विद्रोहियों के बीच शान्ति वार्ता जारी है. अप्रैल में हुई पिछली वार्ता में दोनों पक्षों ने शान्ति की दिशा में काम करने का संकल्प लिया था.साल 2021 में दोनों पक्षों के बीच बातचीत विफल हो गई थी. © UNHCR/Yonna Tukundane जनवरी में हुआ हमलाइस साल जनवरी में एम23 लड़ाकों ने उत्तर कीवू की राजधानी गोमा पर क़ब्ज़ा करके, युद्ध को और भड़का दिया. उन्होंने एक महीने बाद बुकावू पर भी क़ब्ज़ा कर लिया था और देश के दूसरे छोर पर स्थित किन्शासा पर भी क़ब्ज़ा करने की धमकी दी थी.तब से जारी इस युद्ध में 7 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है और भारी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं. इस समय डीआरसी में लगभग 2 करोड़ 10 करोड़ लोगों को, मानवीय सहायता की ज़रूरत है. संयुक्त राष्ट्र और उसके साझीदार संगठन, धरातल पर लोगों की मदद कर रहे हैं और सशस्त्र समूहों द्वारा राहत सामग्री व दवाओं की लूट की कड़ी निन्दा की गई है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement