Advertisement
वित्तीय संकट से शरणार्थियों की सुरक्षा पर मंडराया ख़तरा

यूएन शरणार्थी एजेंसी - UNHCR के अनुसार, जो देश शरणार्थियों को शरण दे रहे हैं उनमें से दो-तिहाई देश, पहले से ही भारी दबाव में हैं और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी सेवाएँ जारी रखने के लिए तुरन्त सहायता की आवश्यकता है.एजेंसी ने यह भी कहा कि युद्ध और हिंसा से मजबूर होकर भाग रहे लोगों के प्रति वैश्विक एकजुटता कमज़ोर होती जा रही है.घर लौटना चाहते हैं शरणार्थीUNHCR की अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा निदेशक एलिज़ाबेथ टैन ने कहा "शरणार्थी जिस सुरक्षा की तलाश में पड़ोसी देशों में शरण लेते हैं, वह अब ख़तरे में है." उन्होंने कहा, "अगर अन्तरराष्ट्रीय एकजुटता और ज़िम्मेदारी बाँटने की भावना नहीं रही, तो आश्रय देने की पूरी व्यवस्था ही ख़तरे में पड़ जाएगी."निदेशक टैन ने बताया कि चाड और कैमरून में रहने वाले लगभग 12 हज़ार मध्य अफ़्रीकी शरणार्थियों ने, घर लौटने की इच्छा जताई है, लेकिन पर्याप्त परिवहन और पुनर्वास सहायता के बिना वे ऐसा सुरक्षित रूप से नहीं कर सकते.उन्होंने कहा, "कोई भी व्यक्ति जीवन भर शरणार्थी नहीं रहना चाहता है."जीवनरक्षक सेवाएँनिदेशक टैन ने, एजेंसी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, पत्रकारों को बताया कि प्रवासियों से अलग शरणार्थी, अपने देशों की सुरक्षा खो चुके होते हैं.उन्होंने कहा, "वे सीमाओं को पार कर अक्सर गहरे मानसिक आघात के साथ सफर करते हैं, क्योंकि उन्होंने यातना या अत्याचार का सामना किया होता है. उन्हें ख़ास तरह की सहायता की ज़रूरत होती है, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य देखभाल भी शामिल है." इन स्थितियों में, परिवार से बिछड़े बच्चे विशेष रूप से गम्भीर ख़तरों का सामना करते हैं, जैसे कि सशस्त्र समूहों द्वारा लड़ाई के लिए भर्ती, शोषण और मानव तस्करी.निदेशक टैन ने ज़ोर देते हुए कहा, "उनकी रक्षा करना कोई सुख-सुविधा नहीं है, यह जीवन बचाने वाला कार्य है."
© Abu-Shouk Emergency Response Room
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


