-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पोर्ट सूडान में ड्रोन हमले से नाज़ुक हालात, लड़ाई पर विराम लगाने का आग्रह

Source: UN News: बुधवार, 07 मई 2025 00:00 AM (IST)
पोर्ट सूडान में ड्रोन हमले से नाज़ुक हालात, लड़ाई पर विराम लगाने का आग्रह
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने सूडान में पोर्ट सूडान में स्थित हवाई अड्डे के नज़दीक सैन्य व नागरिक प्रतिष्ठानों पर हुए ड्रोन हमलों की ख़बरों पर चिन्ता जताई है. बताया गया है कि अर्द्धसैनिक बल (RSF) द्वारा इन हमलों को अंजाम दिया गया है. सूडान में परस्पर विरोधी सैन्य बलों के बीच अप्रैल 2023 में भड़के हिंसक टकराव, और एक दूसरे पर जवाबी कार्रवाई की कड़ी में यह नया घटनाक्रम है.सूडान की सशस्त्र सेना और अर्द्धसैनिक बल के लड़ाकों ने एक दूसरे के नियंत्रण वाले इलाक़ों में हवाई अड्डों को निशाना बनाया है.यूएन प्रमुख के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने सोमवार को न्यूयॉर्क में नियमित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पोर्ट सूडान में हुआ हमला चिन्ताजनक है, जिससे आम नागरिकों व मानवीय सहायता अभियानों के लिए ख़तरा उत्पन्न हो गया है.सूडान में भड़के विनाशकारी गृहयुद्ध से अब तक यह इलाक़ा सुरक्षित रहा है.इसके मद्देनज़र, महासचिव गुटेरेश ने युद्धरत पक्षों के बीच तत्काल सम्वाद, लड़ाई पर तुरन्त विराम लगाने और टकराव भड़कने से रोकने के लिए समावेशी राजनैतिक प्रक्रिया की अपील की है.उन्होंने ध्यान दिलाया है कि आम नागरिकों की रक्षा की जानी होगी और सूडान को शान्ति व स्थिरता के मार्ग पर आगे बढ़ाना होगा.फ़िलहाल सूडान की स्थिति, दुनिया के सबसे विशाल मानवतावादी संकटों में से एक बनी हुई है. दो वर्ष पहले सशस्त्र सेना और अर्द्धसैनिक बल के बीच भड़की हिंसा में क़रीब सवा करोड़ लोग विस्थापित हो चुके हैं. इनमें से 30 लाख से अधिक लोगों ने पड़ोसी देशों में शरण ली है.इस हिंसक टकराव में हज़ारों लोग मारे गए हैं, जिससे ख़ासतौर पर दारफ़ूर क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है.चिन्ताजनक मानवीय हालातआपात राहत मामलों में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय (OCHA), पोर्ट सूडान में हुए ड्रोन हमलों के बाद हालात पर नज़र बनाए हुए है.इन हमलों का पोर्ट सूडान में मानवीय सहायता गतिविधियों या अभियान पर सीधा असर नहीं हुआ है. यूएन परिसर व भंडारण केन्द्रों में नियमित कामकाज जारी है.OCHA ने परिस्थितियों का आकलने करने की बात की है, जिसके तहत सूडान में यूएन कर्मचारियों की आवाजाही और सामान को लाने-ले जाने की क्षमता पर भी चर्चा होगी.बताया गया है कि पोर्ट सूडान तक जाने वाली और वहाँ से उड़ान भरने वाली मानवतावादी वायु विमानों को फ़िलहाल रोक दिया गया है. इससे पहले, सिलसिलेवार ड्रोन हमलों में एक हवाई अड्डे, बिजली स्टेशन और अन्य ऊर्जा केन्द्रों को नुक़सान पहुँचाया गया है.पावर स्टेशन पर हुए हमलों से बिजली आपूर्ति में बड़ा व्यवधान आया है और आम नागरिकों, विस्थापितों के लिए सुरक्षित जल ढूंढने में मुश्किलें पेश आ रही हैं. यूएन कार्यालय ने सभी पक्षों से आग्रह किया है कि आम लोगों और नागरिक प्रतिष्ठानों को कभी निशाना नहीं बनाया जाना होगा, और यह समझना होगा कि युद्ध में नियम होते हैं और अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का सम्मान किया जाना होगा.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement