-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्वी येरूशेलम में छह स्कूलों को बन्द किए जाने की योजना पर UNRWA की चेतावनी

Source: UN News: शनिवार, 03 मई 2025 00:00 AM (IST)
पूर्वी येरूशेलम में छह स्कूलों को बन्द किए जाने की योजना पर UNRWA की चेतावनी
इसराइल ने अपने क़ब्ज़े वाले पूर्वी येरूशेलम में, UNRWA द्वारा संचालित छह स्कूलों को अगले सप्ताह बन्द करने की योजना बनाई है, जिससे 800 छात्रों की शिक्षा ख़तरे में पड़ गई है. फ़लस्तीनी क्षेत्र पश्चिमी तट के लिए UNRWA के निदेशक रोलांड फ़्रेडरिक ने, इसराइल के इस क़दम को, बच्चों के शिक्षा के अधिकार के लिए गम्भीर ख़तरा बताया है. इसराइल सरकार ने, जनवरी (2025) में दो क़ानून लागू किए गए जिनमें, UNRWA के संचालन और इसराइली अधिकारियों पर उसके साथ किसी तरह का सम्पर्क रखने पर पाबन्दी लगाई गई थी.UNRWA, लगभग 60 लाख फ़लस्तीन शरणार्थियों को उनके जीवन व रहन-सहन के लिए ज़रूरी सेवाओं की मुख्य प्रदाता एजेंसी है.UNRWA, पूर्वी येरूशेलम में दो स्वास्थ्य केन्द्र भी चलाती है, जो 60 हज़ार कमज़ोर हालात वाले रोगियों की सेवा करते हैं. यह एजेंसी शूफ़त शरणार्थी शिविर में अपशिष्ट संग्रह का प्रबन्धन करती है, और 350 प्रशिक्षुओं के लिए एक व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र भी संचालित करती है.रोलांड फ़्रैडरिक ने छात्रों और परिवारों के बीच बढ़ती चिन्ता को रेखांकित किया, जिसमें बहुत से बच्चे अपनी शिक्षा पर रोक लगने और दोस्तों से अलग होने से डर रहे हैं.कक्षा एक से नौ तक की शिक्षा देने वाले ये स्कूल, विशेष रूप से छोटी लड़कियों के लिए, एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हैं.समुदाय की चिन्ता इसलिए और भी बढ़ गई है, क्योंकि इन स्कूलों को, शैक्षणिक वर्ष समाप्त होने से पहले ही बन्द कर दिए जाने की योजना है, और कोई शैक्षिणक विकल्प या तो हैं ही नहीं या बहुत सीमित हैं. © UNRWA संयुक्त राष्ट्र की संरक्षित मौजूदगी का सवालशेख़ जर्राह में UNRWA के मुख्यालय पर आगज़नी और तोड़फोड़ सहित कई हमले हुए हैं, जिससे यह स्थान अपने संरक्षित UN दर्जे के बावजूद, कर्मचारियों के लिए असुरक्षित हो गया है.रोलांड फ़्रेडरिक का कहना है कि पश्चिमी तट में कुल लगभग 90 स्कूल और 41 स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हो रहे हैं, मगर उत्तरी इलाक़े में इसराइली सैन्य अभियानों के कारण गम्भीर मानवीय संकट उत्पन्न हो गया है, जिसने 40 हज़ार से अधिक शरणार्थियों को विस्थापित भी कर दिया है.UNRWA अपने संचालन और कामकाज की सुरक्षा का प्रतिदिन आकलन करता रहता है और जब तक परिस्थितियाँ अनुमति दे रही हैं हैं, पूर्वी येरूशेलम में अपने मानवीय शासनादेश पर अमल करने के लिए प्रतिबद्ध है.इसराइली क़ानूनों और स्कूलों को बन्द करने के आदेशों के ख़िलाफ़ क़ानूनी चुनौतियाँ दायर की गई हैं, और UNRWA ने सभी पक्षों से अन्तरराष्ट्रीय क़ानून पर अमल कराने और क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र की संरक्षित उपस्थिति का सम्मान करने का आग्रह किया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement