-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'वो कहते थे कि हम तकनीक का प्रयोग नहीं कर सकतीं. मैंने उन्हें ग़लत साबित किया.'

Source: UN News: शुक्रवार, 02 मई 2025 00:00 AM (IST)
'वो कहते थे कि हम तकनीक का प्रयोग नहीं कर सकतीं. मैंने उन्हें ग़लत साबित किया.'
दस साल पहले, निर्मला और रीता उन पहली अग्रिम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में शामिल थीं, जिन्हें भारत के डिजिटल स्वास्थ्य मंच, eVIN का प्रशिक्षण दिया गया था. उनके जैसे अनगिनत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रयासों का परिणाम है कि लाखों बच्चों व गर्भवती महिलाओं को समय पर टीकाकरण उपलब्ध हो रहा है. विश्व टीकाकरण सप्ताह के अवसर पर दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के डिजिटल सफ़र की कहानी, जिसमें संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) एक अहम साझीदार रहा है. मध्य प्रदेश का एक शान्त ज़िला रीवा, दस साल पहले, भारत के सार्वजनिक टीकाकरण कार्यक्रम में डिजिटल क्रान्ति की शुरुआत का गवाह बना.यही वो समय था जब 52 वर्षीय निर्मला सिंह को एक ऐसी नवीन तकनीक से दो-चार करवाया गया, जिससे न केवल उनके काम का बोझ कम हुआ, बल्कि आगे जाकर उनके लिए गर्व का सबब भी बनी.2015 में, रीवा ज़िले को चुपचाप, एक शक्तिशाली प्रयोग के लिए चुना गया था: इलैक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटैलिजेंस नेटवर्क, यानि eVIN.मध्य भारत में स्थित इस ज़िले में, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW)) की एक ऐसी प्रणाली का परीक्षण किया गया, जिससे आगे जाकर हर क़दम पर टीकों की निगरानी रखना सम्भव हुआ.GAVI और UNDP के समर्थन से लागू eVIN के तहत, कुछ सरल लेकिन क्रान्तिकारी कार्य सक्षम हुए. इसके उपयोग से स्वास्थ्य केन्द्रों में टीकों का भंडार ख़त्म होने की समस्या ख़त्म हो गई, और टीकों को कारख़ाने से टीकाकरण केन्द्रों तक ले जाते समय सदैव उचित तापमान रखना सम्भव हुआ.रीवा के एक उप-शहरी इलाक़े टेओंथार में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC) में सहायक नर्स मिडवाइफ़ (ANM) के रूप में कार्यरत, निर्मला, उन शुरुआती स्वास्थ्य कर्मचारियों में से एक थीं, जिन्होंने इस परिवर्तन को सहर्ष अपनाया.निर्मला मुस्कराते हुए बताती हैं, "डिजिटल प्रौद्योगिकियों पर काम करना नया, लेकिन रोमांचक था. मुझे स्मार्टफोन का उपयोग करने का अवसर मिला, जो उस समय कम ही लोगों के पास हुआ करते थे. कुछ लोगों ने मज़ाक भी उड़ाया और कहा कि हम जैसी महिलाएँ प्रौद्योगिकी के साथ काम नहीं कर पाएंगी. मैंने तभी सोच लिया था - मैं उन्हें ग़लत साबित करके रहूँगी."डिजिटल प्रणाली से सुधारभारत का सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) विशाल स्तर का है, जो लाखों नवजात शिशुओं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक पहुँचता है.उम्मीद यह थी कि अगर eVIN सफल होता है, तो इसका बड़े पैमाने पर विस्तार किया जाएगा - बशर्ते यह काग़ज़-आधारित प्रणाली की तुलना में महत्वपूर्ण सुधार दिखा सके. Tweet URL निर्मला ने कहा, " eVIN ने हमारे काम करने का तरीक़ा ही बदल दिया. पहले, हम टीकाकरण के लिए लोगों का अनुरोध काग़ज़ पर भरा करते थे और किसी तरह इसे ज़िला टीका भंडार भेजते थे. लेकिन eVIN के साथ, केवल कुछ ही बटन छूकर, यह सब करना सम्भव हो गया."eVIN की सफलता का प्रमाण मिला, भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक सर्वेक्षण से, जिसमें मालूम हुआ कि जिन 12 प्रदेशों में, eVIN शुरू किया गया था, वहाँ वैक्सीन की 9 लाख से अधिक खुराक़ों की बचत हुई. इसके अलावा इसमें निवेश से 2.91 स्तर का लाभ भी हुआ – यानि प्रत्येक 1 अमेरिकी डॉलर के निवेश के लिए, 2.91 अमेरिकी डॉलर बचाए गए.वो निर्मला जैसे कार्यकर्ता ही थे जिन्होंने नई प्रौद्योगिकी को अपनाकर इस बदलाव को सम्भव बनाया.निर्मला ने बताया, "जब मेरे पड़ोसियों ने मुझे स्मार्टफोन का उपयोग करते देखा, तो वे मेरी मदद के लिए आने लगे – फिर चाहे जानकारी देखना हो, अपने नए फोन का उपयोग करना हो या फ़ेसबुक का उपयोग करना हो." © UNDP India Co-WIN से U-WIN तकभारत की डिजिटल स्वास्थ्य मंच बनाने की 10 साल की यात्रा महामारी के दौरान भी जारी रही, जब कोविड-19 के दौरान Co-WIN की शुरूआत की गई.यह डिजिटल मंच, भारत के टीकाकरण अभियान की तकनीकी रीढ़ बन गया, जिसके ज़रिए 18 महीनों से कम समय में 2 अरब से अधिक टीके लगाने या वैक्सीन की ख़ुराक़े देने में मदद मिली.फिर हाल ही में, उसने इस सफ़र को आगे बढ़ाते हुए, सार्वजनिक टीकाकरण WIN मंच, यानि U-WIN शुरू किया गया.Co-WIN और eVIN बनाने के अनुभव पर आधारित इस नवाचार के तहत, उन टीकाकरण सेवाओं का डिजिटलीकरण किया गया, जो अभी भी पारम्परिक तरीक़े से चलाई जा रही थीं. स्वास्थ्यकर्मियों के बीच eVIN को अधिक अपनाने से वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला में परिवर्तन को बढ़ावा मिला है। यू-विन के साथ, माता-पिता टीकाकरण का समय बुक कर सकते हैं और देश के किसी भी हिस्से में सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.इससे सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को, समुदायों को संगठित करने और टीकाकरण अभियानों को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद मिलती है.55 वर्षीय रीता पटवार जैसी अग्रिम पंक्ति की स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों की बदौलत यह मंच सफल हुआ है. उन्होंने यह साबित किया कि प्रौद्योगिकी एक बाधा नहीं है, बल्कि बेहतर सेवाएँ प्रदान करने का एक मंच है, जो उन्हें समुदाय का विश्वास हासिल करने और एक डिजिटल सार्वजनिक स्वास्थ्य परिवर्तन में शामिल होने का गर्व दिलाता है.रीवा में श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में काम करने वाली, रीता पटवार ने बताया, "मैंने अपने पूरे जीवन में कभी भी स्मार्टफोन या कम्प्यूटर का उपयोग नहीं किया था. लेकिन डिजिटल तकनीक में मिले प्रशिक्षण ने मुझे एक स्मार्टफोन व कम्प्यूटर चलाने में सक्षम बना दिया." © UNDP India रीता पटवार ने, पिछले 10 वर्षों में, तीन डिजिटल मंचों - eVIN, Co-WIN और U-WIN पर काम करने में दक्षता प्राप्त की है.वो कहती हैं, "मैं दुनिया की महिलाओं से कहना चाहूँगी कि अगर आप सीखना चाहें, तो कुछ भी असम्भव नहीं होता. आपको केवल कड़ी मेहनत और दृढ़ता की आवश्यकता है. हम कुछ भी कर सकते हैं.""अब भी अनगिनत बच्चे ऐसे हैं जिन्हें समय पर टीकाकरण नहीं मिला है. बस यही ख़याल मुझे हर रोज़ काम पर जाने के लिए प्रेरित करता है."

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement