-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: युद्धविराम, स्थाई शान्ति के मार्ग की दिशा में पहला महत्वपूर्ण क़दम

Source: UN News: शुक्रवार, 02 मई 2025 00:00 AM (IST)
यूक्रेन: युद्धविराम, स्थाई शान्ति के मार्ग की दिशा में पहला महत्वपूर्ण क़दम
राजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों की संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सुरक्षा परिषध को यूक्रेन में रूसी बमबारी के बीच गम्भीर मानवीय हालात से अवगत कराते हुए, वहाँ तुरन्त युद्धविराम लागू किए जाने की अपील की है. Tweet URL यूएन अवर महासचिव रोज़मैरी डीकार्लो ने सुरक्षा परिषद में सदस्य देशों को बताया कि पिछले तीन वर्ष से जारी युद्ध एक बेहद अहम पड़ाव पर पहुँच गया है. पिछले कुछ सप्ताह में, कूटनैतिक प्रयासों ने ज़ोर पकड़ा है और शान्ति समझौते की सम्भावना बढ़ी है.“इन पहल से, एक युद्धविराम और अन्तत: शान्तिपूर्ण निपटारे की दिशा में प्रगति के लिए आशा की किरण जागी है.”हालांकि, उन्होंने सचेत किया कि यूक्रेनी शहरों व नगरों पर अब भी मिसाइल व ड्रोन हमले किए जा रहे हैं और पिछले कुछ हफ़्तों में राजधानी कीएव समेत देश के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के अनुसार, 24 अप्रैल तक इस महीने में 151 आम नागरिक मारे जा चुके थे और 697 घायल हुए थे.फ़िलहाल आँकड़ों की पुष्टि करने की प्रक्रिया जारी है, मगर यह आशंका जताई गी है कि अप्रैल में हताहतों की संख्या, मार्च महीने के आँकड़े को पार सकती है.अवर महासचिव डीकार्लो ने रूसी प्रशासनिक एजेंसियों के हवाले से छपी उन ख़बरों का उल्लेख किया, जिनके अनुसार, रूस के कुर्स्क, ब्रयान्स्क और बेलगोरॉड क्षेत्रों में आम नागरिक हताहत हुए हैं. कथित तौर पर 23-24 अप्रैल को यूक्रेनी हमलों में बेलगोरॉड में तीन आम नागरिक मारे गए थे.“हम आम नागरिकों व नागरिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सभी हमलों की निन्दा करते हैं, वे कहीं भी किए गए हों.”कूटनैतिक प्रयासों पर बलशान्तिनिर्माण मामलों की प्रमुख ने ध्यान दिलाया कि यूएन महासचिव ने बार-बार यूक्रेन में हिंसक टकराव में कमी लाने और एक स्थाई युद्धविराम की अपील दोहराई है.“इस सिलसिले में, हम फ़िलहाल जारी कूटनैतिक प्रयासों से प्रोत्साहित हुए हैं... हमने रूसी महासंघ द्वारा कल 8 से 10 मई की अवधि में 72 घंटे के संघर्षविराम की घोषणा को अपने संज्ञान में लिया है.”इससे पहले, रूस ने 19 अप्रैल को ईस्टर के पर्व पर 30 घंटे के संघर्षविराम की घोषणा की थी. यूक्रेनी प्रशासन भी इसके अनुरूप क़दम उठाने के लिए तैयार हो गया था. साथ ही, अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 30 दिन के युद्धविराम के लिए अपने समर्थन को दोहराया था.“यह खेदजनक है कि पवित्र सप्ताह के दौरान भी शत्रुता जारी रही और दोनों देशों ने एक दूसरे पर उल्लंघन के आरोप लगाए.”अवर महासचिव डीकार्लो ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा युद्धबन्दियों की अदला-बदली की जा रही है. 20 अप्रैल को 55 लोग को एक दूसरे को सौंपा गया, जोकि दर्शाता है कि राजनैतिक इच्छाशक्ति के साथ, सबसे कठिन परिस्थितियों में भी कूटनीति से ठोस परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.लाखों ज़रूरतमन्दआपात राहत मामलों के लिए यूएन की उप प्रमुख जॉयस म्सूया ने आगाह किया कि युद्धविराम अवसरों के बावजूद, देश में मानवीय संकट बिगड़ता गया है. 1.3 करोड़ लोगों को सहायता की आवश्यकता है.“अब तक, इस वर्ष एक भी दिन ऐसा नहीं गुज़रा है जब आम नागरिक हमलों में हताहत न हुए हों.” यह माहौल मानवीय सहायताकर्मियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है.1 जनवरी से 23 अप्रैल तक, लड़ाई के अग्रिम मोर्चे के क़रीब 20 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा से जुड़ी 38 घटनाएँ हुई हैं, जिनका असर मानवीय सहायताकर्मियों पर हुआ है. जॉयस म्सूया ने सुरक्षा परिषद से यूक्रेन में तीन अहम क्षेत्रों में सामूहिक कार्रवाई पर बल दिया.उन्होंने कहा कि मानवीय सहायता व स्वास्थ कर्मियों, आम नागरिकों और बुनियादी प्रतिष्ठानों की रक्षा सुनिश्चित की जानी होगी.साथ ही, यूक्रेन में मानवीय सहायता अभियान के लिए वित्त पोषण को बढ़ाने की ज़रूरत है, चूँकि धन कटौती की वजह से अहम कार्यक्रमों को बन्द करना पड़ रहा है.इसके अलावा, न्यायसंगत ढंग से शान्ति हासिल की जानी होगी – लड़ाई में अस्थाई विराम हो या फिर स्थाई समझौता, हर प्रयास में आम नागरिकों की ज़रूरतों व उनके संरक्षण को ध्यान में रखा जाना होगा.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement