×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:57 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
ग़ाज़ा में इसराइली सीमाबन्दी से सहायता कार्य ठप, लोगों की 'गरिमा पर हमले' की चेतावनी
Source: UN News: बुधवार, 30 अप्रैल 2025 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी कि ग़ाज़ा में आने वाले दिन बेहद गम्भीर होने वाले हैं, क्योंकि ग़ाज़ा में मानवीय सहायता सामग्री के प्रवेश पर लगे इसराइली प्रतिबन्धों के कारण, मानवीय सहायता अभियान बुरी तरह बाधित हो गए हैं. साथ ही, लगातार बढ़ती हिंसा के कारण मानवीय ज़रूरतें भी बढ़ रही हैं. संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता समन्वय कार्यालय (
OCHA
) के फ़लस्तीनी इलाक़ों में, प्रमुख जोनाथन व्हिटॉल ने शनिवार को, ग़ाज़ा में पत्रकारों से बात करते हुए, "कुल और पूर्ण नाकेबन्दी" के तहत जीवन की भयावह स्थिति का ज़िक्र किया, जिसे अब दो महीने पूरे हो चुके हैं.उन्होंने कहा, "ग़ाज़ा में आने वाले दिन बेहद निर्णायक होंगे. आज ग़ाज़ा में लोग जीवित नहीं रह पा रहे हैं; जो लोग गोला-बारूद और गोलियों से नहीं मारे जा रहे, वे धीरे-धीरे मौत के मुँह में जा रहे हैं."जोनाथन व्हिटॉल ने ज़ोर देकर कहा कि मानवीय एजेंसियाँ नागरिकों की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा नहीं कर पा रही हैं क्योंकि आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. अस्पतालों में भीड़ है, लेकिन दवाइयाँ और उपकरण ख़त्म हो रहे हैं. लोग भूख से जूझ रहे हैं, लेकिन खाद्य गोदाम ख़ाली हैं और बेकरी भी बन्द हो रही हैं. पीने के लिए साफ़ पानी चाहिए, लेकिन पानी के कुएँ तक पहुँच नहीं है.उन्होंने बताया कि सड़कों पर कचरे का ढेर लग गया है क्योंकि उसे हटाने के लिए कोई उपकरण उपलब्ध नहीं है, और हवाई हमलों के बाद, बचाव कार्य भी ईंधन और मशीनरी के अभाव में असम्भव हो गए हैं. विस्थापित परिवार बिना आश्रय सामग्री के मलबे में रहने को मजबूर हैं, मछुआरों पर समुद्र में गोलियाँ चलाई जा रही हैं…मानवीय संगठन उनकी मदद करने के लिए संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं...आज ग़ाज़ा में कहीं भी सुरक्षित स्थान नहीं बचा है."जोनाथन व्हिटॉल ने आगे कहा कि बच्चों को शिक्षा की ज़रूरत है, लेकिन स्कूल या तो ध्वस्त कर दिए गए हैं या फिर उन तक पहुँचना सम्भव नहीं है, और शिक्षा सामग्री भी उपलब्ध नहीं है. ग़ाज़ा में जो थोड़ा बहुत सामान बचा है, उसकी क़ीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन लोगों के पास नक़दी नहीं है. खाना पकाने के लिए गैस या ईंधन नहीं बचे हैं, जिससे परिवार कचरा जलाकर ऊर्जा का इन्तजाम करने को मजबूर हैं. UN News एक ऐसा युद्ध, 'जिसकी कोई हद ही नहीं'उन्होंने आगाह करते हुए कहा, "यह केवल मानवीय ज़रूरतों की बात नहीं है, बल्कि गरिमा की भी बात है. आज ग़ाज़ा में लोगों की गरिमा पर हमला हो रहा है."उन्होंने आगे कहा, "हमें यह भी मालूम है कि मानवीय सहायता कार्यकर्ताओं, सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाले कार्यकर्ताओं और आप जैसे पत्रकारों की रक्षा की जानी चाहिए, जैसे हर नागरिक की रक्षा की जाती है. लेकिन हम एक ऐसे युद्ध में मारे जा रहे हैं, जिसे बिना किसी सीमा या हद के लड़ा जा रहा है."जोनाथन व्हिटॉल ने ज़ोर देकर कहा कि ग़ाज़ा की स्थिति को युद्ध कहना भी ठीक नहीं होगा. "ग़ाज़ा के लोग मुझसे कह रहे हैं कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे उनके जीवन को जानबूझकर खुलेआम बर्बाद किया जा रहा है, सबके सामने...जैसाकि आप पत्रकार गण, हर दिन इन हालात को दस्तावेज़ों में दर्ज कर रहे हैं."उन्होंने चेतावनी दी, "एक मानवतावादी के रूप में हम देख सकते हैं कि खाद्य सामग्री की आपूर्ति को रोककर, उसे हथियार बनाया जा रहा है, मानवीय सहायता के प्रवेश या आपूर्ति को रोकने का कोई भी औचित्य नहीं हो सकता. मानवीय सहायता को कभी भी युद्ध का हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए."जोनाथन व्हिटॉल बताया कि इन भयावह परिस्थितियों के बावजूद मानवीय संगठन जहाँ भी सम्भव है, काम करना जारी रखे हुए हैं, लेकिन "हमारे पास ज़रूरी सामान का भंडार कम होता जा रहा है, हमारी क्षमताएँ कम होती जा रही हैं, जबकि ग़ाज़ा में ज़रूरतें लगातार और तेज़ी से बढ़ती जा रही हैं."उन्होंने कहा, "लोगों की जान इस पर निर्भर करती है कि नाकेबन्दी हटाई जाए, मानवीय सहायता सामग्री को ग़ाज़ा में प्रवेश करने दिया जाए और युद्धविराम को फिर से लागू किया जाए." © UNICEF/Mohammed Nateel भुखमरी और कुपोषण में तेज़ वृद्धिOCHA ने एक अलग बयान में आगाह किया कि ग़ाज़ा में खाद्य सामग्री की उपलब्धता व आपूर्ति में "गम्भीर गिरावट" आ रही है, और बच्चों में कुपोषण की दर तेज़ी से बढ़ रही है.संयुक्त राष्ट्र की एक साझीदार संस्था ने हाल ही में उत्तरी ग़ाज़ा में लगभग 1300 बच्चों की जाँच की, जिसमें 80 से अधिक बच्चों में तीव्र कुपोषण के मामले पाए गए. यह संख्या पिछले सप्ताहों में दर्ज मामलों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक है.OCHA ने कहा, "पोषण से जुड़े साझीदारों ने बताया है कि मानवीय सहायता के प्रवेश में रुकावट और ग़ाज़ा के भीतर आवश्यक सामग्रियों के परिवहन में बाधाओं के कारण आपूर्ति में गम्भीर कमी आ गई है." रफ़ाह में यूनीसेफ़ के मुख्य गोदाम जैसी प्रमुख सुविधाओं तक भी पहुँच बहुत सीमित हो गई है.इस सप्ताह जब पत्रकारों ने फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (
UNRWA
) के मुख्य गोदामों का दौरा किया, तो वे लगभग ख़ाली मिले, जिनमें आटा जैसी बुनियादी खाद्य सामग्री का अभाव भी शामिल था.जवाबदेही और कार्रवाई की अपीलUNRWA ने एक अलग बयान में कहा, "फ़लस्तीनी जनता को सामूहिक सज़ा देने का कोई भी औचित्य नहीं हो सकता." एजेंसी ने ज़ोर दिया कि अन्तरराष्ट्रीय कानून अन्धाधुन्ध हमलों, मानवीय सहायता में बाधा डालने और नागरिक बुनियादी ढाँचे को नष्ट करने पर रोक लगाता है.UNRWA ने फिर से युद्धविराम की बहाली, सभी बन्धकों की गरिमापूर्ण रिहाई, और ग़ाज़ा में मानवीय सहायता और वाणिज्यिक वस्तुओं के तत्काल व बेरोकटोक प्रवेश की मांग दोहराई.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces