Advertisement
आतंकवाद के पीड़ितों को समर्थन देने पर लक्षित, यूएन की नई पहल

इस नैटवर्क के ज़रिये दुनिया भर से आतंकवाद के पीड़ितों, आतंकी घटनाओं में जीवित बच गए व्यक्तियों, पीड़ितों के एसोसिएशन और नागरिक समाज संगठनों को एक साथ लाया गया है.इसका लक्ष्य भुक्तभोगियों व जीवित बचे व्यक्तियों को एक सुरक्षित स्थान मुहैया कराना है, ताकि वे एक दूसरे कम समर्थन दे सकें, सहनसक्षमता निर्माण हो और वे पैरोकार, शान्तिनिर्माता व शिक्षक के रूप में अपना योगदान दें.एकजुटता व सहायताआतंकवाद-रोधी मामलों के लिए यूएन अवर महासचिव व्लादिमीर वोरोन्कोव ने आतंकवाद के सभी पीड़ितों के प्रति एकजुटता व्यक्त की, भले ही उनकी राष्ट्रीयता, जातीयता या धर्म कुछ भी हो.अकल्पनीय निजी त्रासदी के सामने, अनेक ने अपनी आवाज़ बुलन्द करने, और एकजुटता व सहिष्णुता के लिए शक्तिशाली पैरोकार बनने का विकल्प चुना है,” और उन्हें समर्थन दिए जाने की ज़रूरत है.उनके अनुसार, अक्सर आतंकवाद के पीड़ितों व जीवित बचे व्यक्तियों को तुरन्त आवश्यकताएँ होती हैं जबकि धन का अभाव होता है. इसके मद्देनज़र, अन्तरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय सहायता अहम है.अधिकारों की रक्षा व समर्थनआतंकवाद पीड़ितों के लिए नैटवर्क एसोसिएशन के लिए स्पेन से वित्तीय समर्थन प्राप्त हुआ है. स्पेन के विदेश मंत्री खोसे मैनुएल अलबारेस बुएनो ने इसे एक अहम क़दम बताया जिससे पीड़ितों को एक दूसरे से जुड़ने व समर्थन देने का अवसर मिलेगा.आतंकवाद के पीड़ितों के लिए मित्र समूह की अध्यक्षता स्पेन व इराक़ के पास है, जिसे पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा करने के इरादे से छह वर्ष पहले स्थापित किया गया था.इस आयोजन में आतंकवाद के पीड़ितों और भुक्तभोगी एसोसिएशन के वक्तव्य भी पेश किए गए. यूगांडा की ग्रेस ऐकेन ने अपने सन्देश में सहयोग, सहनसक्षमता और साझेदारी की अहमियत पर बल दिया.उन्होंने कहा कि साझेदारी के ज़रिये, हम अपनी आवाज़ों को बुलन्द कर सकते हैं, न्याय की मांग कर सकते हैं और यह सुनिश्चित भी कि पीड़ितों की आवश्यकताओं को करुणा के साथ सुना जाएगा.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


