×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:58 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
वैश्विक जलवायु संघर्ष में आदिवासी जन दरकिनार - यूएन चेतावनी
Source: UN News: मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि पृथ्वी ग्रह पर जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है और कार्बनडाइ ऑक्साइड उत्सर्जन घटाने की पुकार गति पकड़ रही है, दुनिया के सबसे प्रभावी पर्यावरण संरक्षक यानि आदिवासी जन, एक बार फिर नज़रअन्दाज़ किए जा रहे हैं. हाल ही में जारी,
आदिवासी जन की स्थिति पर एक रिपोर्ट
में असन्तुलन की एक स्पष्ट स्थिति उजागर हो रही है. हालाँकि स्थानीय आदिवासी जन, वैश्विक जनसंख्या का केवल छह प्रतिशत हिस्सा हैं, लेकिन वो ग्रह की शेष 80 प्रतिशत जैव विविधता की रक्षा करते हैं. इसके बावजूद, उनके हिस्से में अन्तरराष्ट्रीय जलवायु वित्तपोषण का एक प्रतिशत से भी कम हिस्सा आता है.रिपोर्ट में जलवायु कार्रवाई का एक संयमित मूल्यांकन दिया गया है, जिसमें न केवल उसकी तात्कालिकता की कमी का उल्लेख है, बल्कि न्यायसंगतता में भी कमी बताई गई हैं. आदिवासी जन की सहमति के बिना ही लागू गईं हरित ऊर्जा परियोजनाओं से लेकर आदिवासी जन की उपस्थिति के बिना ही बन्द कमरों में नीतिगत निर्णय लेने तक, स्थानीय समुदायों को अधिकतर जलवायु समाधानों से बाहर रखा गया है. जबकि वो उनसे सबसे अधिक प्रभावित होते हैं, विस्थापित होते हैं और उन्हें कार्रवाई के लिए संसाधनों से भी वंचित रखा जाता है.
संयुक्त राष्ट्र में आदिवासी मुद्दों पर स्थाई मंच
की अध्यक्ष हिंदोउ ओमारौ इब्राहीम ने रिपोर्ट की प्रस्तावना में लिखा, "हालाँकि हम जलवायु संकट से असमान रूप से प्रभावित हैं, लेकिन हम आदिवासी जन इसके पीड़ित नहीं हैं.""हम प्राकृतिक दुनिया के संरक्षक हैं और भावी पीढ़ियों के लिए ग्रह के प्राकृतिक सन्तुलन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं."संयुक्त राष्ट्र द्वारा पर्यवेक्षित इस रिपोर्ट में, स्थानीय नेताओं, शोधकर्ताओं और
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) से लिए योगदान शामिल किए गए हैं. इसमें विश्व के सात विभिन्न क्षेत्रों के अध्ययन, डेटा और जीवित अनुभव से जुड़े उदाहरण पेश किए गए हैं. © UNICEF/Louie Pacardo आधुनिक समस्याएँ, प्राचीन समाधानरिपोर्ट में आदिवासी ज्ञान को समझने और उसका सम्मान करने के तरीक़े में एक भारी परिवर्तन लाने का आग्रह किया गया है. इसे "पारम्परिक" या लोकप्रिय कहने के बजाय, वैज्ञानिक एवं तकनीकी ज्ञान के रूप में पुनः प्रस्तुत किया जाना चाहिए.लेखकों का तर्क है कि स्थानीय ज्ञान प्रणालियाँ, "समय की कसौटी पर खरी उतरी हैं, और उनके तरीक़े कारगर साबित हुए हैं". ये उपाय पारिस्थितिक तंत्रों के साथ सीधे सम्बन्धों पर आधारित हैं जो हज़ारों वर्षों से जीवन को बनाए रखने में सहायक रहे हैं.उदाहरण के लिए, पेरू में, आयाकुचो के एक कुएचुआ समुदाय ने सिकुड़ते हिमनदों व सूखे से निपटने के लिए, जल भंडारण व कटाई (water sowing and harvesting practices) की प्रथाओं को पुनर्जीवित किया है. ये उपाय, पुराने ज़माने में जलवायु चक्रों के संरक्षण का हिस्सा रहे हैं और दक्षिण-दक्षिण जलवायु सहयोग के मॉडल के रूप में अब कोस्टारीका के किसानों के साथ साझा किए जा रहे हैं.सोमालिया में, मौखिक परम्पराएँ ही पारिस्थितिक क़ानून मानी जाती हैं. रिपोर्ट में कुछ प्रकार के पेड़ों (gurmo go’an) को काटने पर प्रतिबन्ध जैसे सांस्कृतिक मानकों का उदाहरण है. इसे पीढ़िगत ज्ञान में निहित पर्यावरण शासन के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो नीतिपत्रों के बजाय कहावतों, कहानियों व निषेधों के तौर पर भावी पीढ़ियों तक पहुँचाया गया.इसी तरह, मैक्सिको के कोमाकैक लोगों की भाषा में पारिस्थितिक और समुद्री ज्ञान का समावेश है. मूसनी ओफिया (जहाँ हरे कछुए इकट्ठा होते हैं) और टोसनी इति इहीक्वेट (जहाँ पेलिकन अंडे सेते हैं) जैसे नाम, जीवित डेटा बिन्दुओं के रूप में कार्य करते हैं. रिपोर्ट में बल देकर कहा गया है कि ये "उनके अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण हैं." © Unsplash/Paul-Alain Hunt बिना परामर्श, हरित समाधानरिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जहाँ दुनिया नवीकरणीय ऊर्जा का भविष्य अपना रही है, कई आदिवासी जन जलवायु साझेदार नहीं हैं, बल्कि इन समाधानों से होने वाली अप्रत्यक्ष क्षति बन रहे हैं.हिंदोउ ओमारौ इब्राहीम लिखती हैं, "कथित हरित समाधान अक्सर स्थानीय लोगों के सामने जलवायु संकट जितना बड़ा ही संकट प्रस्तुत कर देते हैं." अमेरिका के कई देशों में, वन संरक्षण से जुड़ी कार्बन ऑफ़सेट परियोजनाएँ भी, अक्सर आदिवासियों की भूमि पर परामर्श के बिना ही लागू कर दी गई हैं, जिससे पर्यावरण का क्षरण होता है और वो वित्तीय लाभ से वंचित हो जाते हैं.पूरी रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है कि अगर जलवायु कार्रवाई, स्थानीय लोगों को केन्द्र में रखे बिना लागू की जाती रहेगी, तो वही निष्कर्षण व दरकिनार करने वाली प्रणालियाँ फिर दोहराई जाएँगी, जो वास्तव में इस संकट का कारण बनी थीं. UN News/Laura Quinones जलवायु परिवर्तन एक स्वास्थ्य संकट भी रिपोर्ट में WHO द्वारा स्वीकृत एक अध्याय भी शामिल है, जिसमें विस्तार से यह बताया गया है कि जलवायु सम्बन्धित स्वास्थ्य समस्याएँ, आदिवासी समुदायों के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन पर क्या प्रभाव डालते हैं.आर्कटिक में, बदलता तापमान, वन्यजीव प्रवास और मौसम के रुझान में परिवर्तन से, शिकार व फ़सल कटाई जैसी पारम्परिक प्रथाएँ बाधित हो रही हैं. इन व्यवधानों से विभिन्न तरह के तनाव पैदा हो रहे हैं और खाद्य सुरक्षा ख़तरे में हैं.जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य के संयोजन से ख़ासतौर पर आदिवासी महिलाएँ प्रभावित हो रही हैं. उदाहरण के लिए, पूर्वी अफ़्रीका में, महिलाएँ सिस्टोसोमियासिस, लीशमैनियासिस और मिट्टी-संचारित हेल्मिंथियासिस जैसी उपेक्षित उष्णकटिबंधीय बीमारियों के लिए अधिक कमज़ोर हो गई हैं.ऐमेज़ॅन में, जलवायु-प्रेरित जैव विविधता हानि ने पारम्परिक खाद्य पदार्थों और औषधीय पौधों तक पहुँच कम हुई है, जिससे गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं व समुदाय में पोषण सम्बन्धी समस्याएँ बढ़ रही हैं.रिपोर्ट में इन चुनौतियों के बावजूद सहनसक्षमता पर बल दिया गया है. समुदाय स्थानीय अक्सर महिलाओं व बुज़ुर्गों के नेतृत्व में जड़ जमाई अनुकूलन रणनीतियाँ लागू कर रहे हैं. इनमें पारम्परिक आहार की बहाली, अन्तर-पीढ़ीगत ज्ञान साझाकरण को मज़बूत करना और नई पारिस्थितिक स्थिति के अनुसार फ़सल कटाई करना शामिल है. UN Photo/Loey Felipe निर्णयात्मक भूमिकाओं व वित्त के आवंटन से बाहरहालाँकि आदिवासी लोगों को वैश्विक पर्यावरणीय ढाँचों में मान्यता दी जा रही है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार जलवायु नीति को आकार देने और लागू करने में उनकी भूमिका अभी भी बेहद सीमित है.हालाँकि दुनिया भर में जलवायु पहलों में महत्वपूर्ण संसाधन आवंटित किए जा रहे हैं, लेकिन उसका 1 प्रतिशत से भी कम हिस्सा आदिवासी जन तक पहुँच पाता है.रिपोर्ट की प्रमुख सिफ़ारिशों में स्थानीय नेतृत्व वाले वित्तीय तंत्र का निर्माण, स्थानीय शासन प्रणालियों को औपचारिक मान्यता तथा डेटा सम्प्रभुता की रक्षा शामिल हैं.रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि जब तक इन प्रणालियों में बदलाव नहीं आता, जलवायु कार्रवाई में वहीं बहिष्करण व विस्थापन के पैटर्न दोहराए जाते रहेंगे, जो लम्बे समय से स्थानीय अधिकारों एवं वैश्विक पर्यावरणीय लक्ष्यों को कमज़ोर करते रहे हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces