-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ICJ: ग़ाज़ा में इसराइल द्वारा थोपी गई पाबन्दियों पर, विश्व अदालत में सुनवाई

Source: UN News: मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 00:00 AM (IST)
ICJ: ग़ाज़ा में इसराइल द्वारा थोपी गई पाबन्दियों पर, विश्व अदालत में सुनवाई
इसराइल द्वारा ग़ाज़ा और क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अन्तरराष्ट्रीय संगठनों के कामकाज पर गम्भीर पाबन्दियाँ थोपे जाने के मुद्दे पर सोमवार को अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में सुनवाई शुरू हुई है. ‘द हेग’ स्थित ICJ संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत है और सुनवाई के दौरान इस पूरे सप्ताह 40 सदस्य देश और चार अन्तरराष्ट्रीय संगठन इस प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे.ग़ाज़ा पट्टी में संयुक्त राष्ट्र की 13 संस्थाएँ मौजूद हैं. 7 अक्टूबर 2023 को इसराइल पर हमास के नेतृत्व में हुए आतंकी हमलों के बाद भड़के ग़ाज़ा युद्ध में अब तक 295 यूएन कर्मचारियों की मौत हो चुकी है.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश के प्रतिनिधि के रूप में, यूएन की क़ानूनी परामर्शदाता ऐलिनॉर हैमरशॉल्ड ने युद्धविराम, सभी ज़रूरतमन्दों तक मानवीय सहायता पहुँचाने और सभी बन्धकों को रिहा किए जाने के लिए बार-बार किए गए अनुरोधों का उल्लेख किया. Tweet URL क़ानूनी राययूएन की क़ानूनी परामर्शदाता ने ज़ोर देकर कहा कि दुनिया भर में अपने कामकाज व तयशुदा दायित्वों को निभाने के लिए यूएन एजेंसियों व कर्मचारियों को विशेष संरक्षण व उन्मुक्ति (immunity) प्राप्त हैं.इनमें क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े भी हैं, और ये संरक्षण सशस्त्र टकराव के दौरान लागू होते हैं. ऐलिनॉर हैमरशॉल्ड ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अन्तर्गत, एक क़ाबिज़ शक्ति के तौर पर इसराइल के लिए इन दायित्वों को निभाना ज़रूरी है.अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय में इस सप्ताह सुनवाई का उद्देश्य, ग़ाज़ा व क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े में एक क़ाबिज़ शक्ति के तौर पर इसराइल के दायित्वों के लिए, यूएन चार्टर के अनुरूप एक ‘सलाहकार राय’ को तैयार करना है.यूएन महासभा में पिछले वर्ष दिसम्बर महीने में हुए एक मतदान के दौरान 137 सदस्य देशों ने एक प्रस्ताव पारित करके विश्व अदालत के 15 न्यायाधीशों से इस विषय में राय लेने की मांग की थी. 12 देशों ने इस प्रस्ताव के विरोध में मतदान किया था.अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों की ‘सलाहकार राय’ क़ानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है, मगर इससे क़ानूनी सवालों में स्पष्टता हासिल होने की उम्मीद है.अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय द्वारा एक बार इस विषय में अपनी राय प्रस्तुत किए जाने के बाद, यूएन महासभा में इस मुद्दे पर फिर से विचार किया जा सकता है.UNRWA के लिए मुश्किलेंइस बीच, ग़ाज़ा पट्टी में इसराइली बमबारी और मानवीय सहायता की आपूर्ति पर पाबन्दी के बीच आम फ़लस्तीनी आबादी के लिए हालात बेहद कठिन बने हुए हैं.फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए यूएन एजेंसी (UNRWA) के प्रमुख फ़िलिपे लज़ारिनी ने आईसीजे में इस सुनवाई का स्वागत करते हुए कहा कि ग़ाज़ा में राहत एजेंसियाँ विशाल आवश्यकताओं को पूरा करने में जुटी हैं, मगर मौजूदा हालात पर चिन्ता भी जताई है.UNRWA के महाआयुक्त के अनुसार, इसराइली संसद ने यूएन एजेंसी के साथ किसी भी तरह का कोई सम्पर्क न रखने की नीति को अपनाया है, जिससे अति-आवश्यक राहत सेवाओं व मदद में अवरोध आया है.ग़ाज़ा में यूएन एजेंसी, मानवीय सहायता अभियान के लिए मुख्य संगठन है, और आम फ़लस्तीनियों को दशकों से स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य अति-आवश्यक सेवाएँ प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है.मगर, इस वर्ष जनवरी के अन्त में ये पाबन्दियाँ लागू होने के बाद से संगठन के अन्तरराष्ट्रीय कर्मचारियों को इसराइल में प्रवेश करने के लिए वीज़ा नहीं मिल पाया है.वहीं, ग़ाज़ा में आम नागरिकों को भोजन की क़िल्लत का सामना करना पड़ रहा है, चूँकि 2 मार्च के बाद से सीमा चौकियाँ बन्द हैं और मानवीय राहत सामग्री के प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement