Advertisement
ग़ाज़ा पट्टी: मानवीय सहायता के प्रवेश पर पूर्ण पाबन्दी के 50 दिन

पिछले 50 दिनों में आपूर्ति ना होने से खाद्य सामग्री की क़िल्लत ख़तरनाक स्तर पर पहुँच गई है. खाद्य रसद में कटौती की गई है और महत्वूपूर्व दवाओं, वैक्सीन व मेडिकल सामान की भी गम्भीर कमी महसूस की जा रही है.बताया गया है कि ऐम्बुलेंस गाड़ियों को भी जीवनरक्षक सेवाओं का स्तर घटाने पर मजबूर होना पड़ा है, चूँकि उनके पास इस्तेमाल के लिए ईंधन नहीं है.खाना पकाने के लिए गैस अब बाज़ारों में नहीं है, बेकरी मजबूरी में बन्द हो चुकी हैं, जबकि आश्रय की तलाश कर रहे लोगों में वितरित करने के लिए टैंट नहीं हैं.इसराइली सेना द्वारा जगह खाली करने के आदेशों की वजह से यूएन के कुछ भंडारण केन्द्रों पर पहुँचना सम्भव नहीं है. OCHA ने चेतावनी जारी की है कि मानवीय सहायता की आपूर्ति पर थोपी गई पाबन्दी का भयावह असर हो रहा है.बच्चों व वयस्कों के पास भरपेट भोजन नहीं है. स्वास्थ्य देखभाल सेवाएँ सुलभ नहीं हैं. लाखों लोग नए सिरे से विस्थापित होने के लिए मजबूर हैं, जबकि आम नागरिकों, आपात सहायता टीम व राहतकर्मियों पर फिर से हमले हो रहे हैं.हिंसा पर विराम की अपीलक़रीब दो महीने तक लागू रहे युद्धविराम के बाद, ग़ाज़ा पर इसराइल बमबारी फिर से शुरू हुए भी लगभग एक महीना बीत चुका है.बन्धकों की रिहाई, इसराइल सेना की वापसी समेत युद्धविराम की अवधि बढ़ाने के मुद्दे पर इसराइल और हमास के बीच मतभेद के कारण टकराव फिर भड़क उठा था.अक्टूबर 2023 में हमास के नेतृत्व में इसराइल पर हुए आतंकी हमलों में लगभग 1,250 लोगों की मौत हुई थी और 250 से अधिक लोगों को बन्धक बना लिया गया था.इसके बाद शुरू हुई इसराइली सैन्य कार्रवाई में, ग़ाज़ा की स्वास्थ्य एजेंसियों के अनुसार, अब तक 50 हज़ार से अधिक फ़लस्तीनी मारे जा चुके हैं और 1.15 लाख घायल हुए हैं. 18 मार्च को हिंसा फिर से भड़कने के बाद से डेढ़ हज़ार से अधिक फ़लस्तीनियों की मौत हुई है और साढ़े तीन हज़ार से ज़्यादाघायल हुए हैं.संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि ग़ाज़ा में बड़ी संख्या में आम नागरिकों, राहतकर्मियों की जान गई है, मगर उनकी व्यथा, ख़बरों में प्रमुखता से नहीं आई हैं.यूएन ने आम नागरिकों की रक्षा सुनिश्चित किए जाने, अत्याचारों का अन्त करने, हमास द्वारा बन्धक बना कर रखे गए सभी लोगों को रिहा करने, युद्धविराम फिर लागू होने और मानवीय सहायता पहुँचाए जाने की अनुमति देने की फिर से अपील की है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


