×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 1:30 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
कॉप30 सम्मेलन से पहले, जलवायु कार्रवाई को गति देने के लिए जुटे विश्व नेता
Source: UN News: गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश और ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनेसियो लूला दा सिल्वा ने महत्वाकाँक्षी जलवायु कार्रवाई को गति देने के इरादे से बुधवार को एक वर्चुअल शिखर बैठक का आयोजन किया, जिसमें विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं और जलवायु चुनौतियाँ झेल रहे 17 देशों के नेताओं ने शिरकत की है. संयुक्त राष्ट्र का वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप30) इस वर्ष ब्राज़ील में आयोजित होना है और इसी सिलसिले में इस बैठक को आयोजित किया गया.यूएन जलवायु सम्मेलन से पहले पेरिस जलवायु समझौते के तहत वैश्विक कार्रवाई के लिए एक साझा लामबन्दी रणनीति तैयार की जा रही है, ताकि 2025 में ठोस, महत्वाकाँक्षी राष्ट्रीय जलवायु योजनाओं को रूप दिया जा सके.बुधवार को बन्द दरवाज़ों के भीतर दो घंटे तक चले इस सत्र में चीन, योरोपीय संघ, अफ़्रीकी संघ, दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के समूह (आसियान) और लघु द्वीपीय विकासशील देशों ने हिस्सा लिया.
यूएन महासचिव
ने इस बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए इसे राष्ट्रीय नेताओं की सबसे विविधतापूर्ण बैठक क़रार दिया, जिसमें प्रमुखता से केवल जलवायु मुद्दे पर ही ध्यान केन्द्रित किया गया.“जैसाकि हमने आज सुना, दुनिया आगे बढ़ रही है. पूरी गति से आगे. कोई समूह या सरकार स्वच्छ ऊर्जा क्रांति को नहीं रोक सकता है.”नए राष्ट्रीय संकल्पयूएन प्रमुख ने बताया कि अनेक नेताओं ने महत्वाकाँक्षी, नई जलवायु योजनाओं का संकल्प लिया है, जिन्हें औपचारिक रूप से ‘राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान’ (National Determined Contributions/NDCs) कहा जाता है, जोकि आपसी एकता का एक ठोस संदेश है.महासचिव ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बैठक के दौरान पुष्टि की है कि NDC योजनाओं में अर्थव्यवस्था के हर सैक्टर व ग्रीनहाउस गैस का ध्यान रखा जाएगा.उनके अनुसार, ये संकल्प अगले दशक में एक निडर मार्ग पर आगे बढ़ने का अहम अवसर प्रदान करते हैं, और इनके ज़रिये जीवाश्म ईंधन से नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में तेज़ी से क़दम बढ़ाने में मदद मिलेगी. सदी का अहम आर्थिक अवसरयूएन प्रमुख ने नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को इस शताब्दी में आर्थिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण अवसर क़रार दिया, जोकि दुनिया को ‘जलवायु नर्क के मार्ग से बाहर’ निकाल सकता है.“स्वच्छ ऊर्जा सैक्टर में उछाल है, रोज़गार सृजित हो रहे हैं, प्रतिस्पर्धा व प्रगति बढ़ रही है...विज्ञान हमारे साथ है और अर्थशास्त्र में बदलाव आया है.”उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा की क़ीमतों में नाटकीय गिरावट आई है, और यह ऊर्जा सम्प्रभुता व सुरक्षा की ओर जाने वाला एक निश्चित मार्ग है, जिसके ज़रिये जीवाश्म ईंधन में उतार-चढ़ाव और महंगे आयात पर निर्भरता ख़त्म की जा सकती है.वर्ष 2015 के पेरिस जलवायु समझौते से अब तक, वैश्विक तापमान में बढ़ोत्तरी के अनुमान में बदलाव आया है. पहले इस सदी के अन्त तक पूर्व-औद्योगिक काल की तुलना में 4°C की बढ़ोत्तरी का अनुमान था, मगर मौजूदा योजनाओं को लागू किए जाने से इस 2.6°C तक सीमित किया जा सकता है.मगर, तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने के लक्ष्य से यह अब भी कम है, जिस पर पेरिस जलवायु सम्मेलन के दौरान देशों में सहमति बनी थी और जलवायु वैज्ञानिकों ने भी जिसका समर्थन किया है.महासचिव गुटेरेश ने विश्व नेताओं से इसी लक्ष्य को हासिल करने के इरादे से, अपनी राष्ट्रीय योजनाओं को पेश करने का अनुरोध किया है, जिसमें अर्थव्यवस्था के सभी सैक्टर को शामिल किया जाए और 2050 तक नैट शून्य कार्बन उत्सर्जन का संकल्प हो.रणनैतिक लामबन्दीइससे पहले, संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को आयोजित की जा रही बैठक को, जलवायु परिवर्तन से मुक़ाबले के लिए एक अहम वर्ष के दौरान, एक महत्वपूर्ण क़दम बताया था, जिससे राजनैतिक गति को बनाए रखने में मदद मिलेगी.उनके अनुसार, इस बैठक में आमंत्रित प्रतिनिधियों का समूह छोटा मगर प्रतिनिधिक है, जिनमें बड़ी अर्थव्यवस्थाएँ, क्षेत्रीय ताक़तें, कॉप सम्मेलन के पूर्व मेज़बान और जलवायु परिवर्तन के नज़रिये से सम्वेदनशील राष्ट्र हैं.यूएन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वर्ष 2025 में पेरिस जलवायु समझौते के 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं और नई जलवायु नीतियों को पेश करने की समयसीमा भी नज़दीक आ रही है.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बहुपक्षवाद में भरोसा बहाल करने के लिए ठोस नतीजों को हासिल किया जाना ज़रूरी है. “हम यह साबित करना चाहते हैं कि बहुपक्षवाद केवल दस्तावेज़ों पर वार्ताओं के बारे में नहीं है, बल्कि उन्हें वास्तविकता में बदलने के लिए भी है.” © UNFCCC/Kiara Worth दुबई में कॉप28 जलवायु सम्मेलन के दौरान जीवाश्म ईंधन के विरोध में एक कार्यकर्ता. न्याय व वित्त पोषण की पुकारमहासचिव गुटेरेश ने ध्यान दिलाया कि उन विकासशील देशों को और अधिक समर्थन प्रदान किए जाने की आवश्यकता है, जो जलवायु परिवर्तन के गम्भीर प्रभावों का सामना कर रहे हैं, जबकि वैश्विक उत्सर्जन में उनका योगदान सबसे कम है.“अफ़्रीका और विकासशील जगत के अन्य हिस्से, तेज़ी से तापमान वृद्धि का अनुभव कर रहे हैं, और प्रशान्त द्वीपीय [देशों] में समुद्री जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है. इसी दौरान वैश्विक औसत की गति भी बढ़ रही है.”यूएन प्रमुख ने देशों से आग्रह किया कि वर्ष 2035 तक विकासशील देशों के लिए प्रति वर्ष 1,300 अरब डॉलर जुटाने का एक विश्वसनीय रोडमैप प्रस्तुत किया जाना होगा. साथ ही, इस वर्ष जलवायु अनुकूलन वित्त पोषण को बढ़ाकर 40 अरब डॉलर किया जाना होगा और जलवायु हानि व क्षति (loss and damage) कोष में योगदान बढ़ाने होंगे.महासचिव गुटेरेश ने इस वर्ष कॉप30 सम्मेलन से पहले, सितम्बर में एक उच्चस्तरीय यूएन कार्यक्रम की भी घोषणा की है, जिसमें जलवायु योजनाओं व वित्त पोषण के मुद्दे पर प्रगति की समीक्षा की जाएगी.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces