×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:38 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
सीरिया ‘आशा और अवसर से ओतप्रोत’, लोगों को समर्थन की भी ज़रूरत
Source: UN News: बुधवार, 23 अप्रैल 2025 00:00 AM (IST)
सीरिया में इस समय निवेश करने और देश में वापस लौटने वाले लोगों व उनके समुदायों का समर्थन करने का सटीक समय है. सीरिया संकट के लिए संयुक्त राष्ट्र के निवर्तमान उप क्षेत्रीय मानवीय समन्वयक डेविड कार्डन ने सोमवार को कहा, “आज, हमारे पास एक नया सीरिया है, जो आशा और अवसर से भरा हुआ है.” डेविड कार्डन ने हालाँकि, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में आगाह भी किया कि “सीरिया के कई हिस्सों में अलबत्ता टकराव का स्तर कम हो गया है, मगर देश में मानवीय संकट अभी ख़त्म नहीं हुआ है,” क्योंकि अब भी एक करोड़ 60 लाख लोगों को सहायता की आवश्यकता है.सीमा पार की व्यवस्थादिसम्बर 2024 में, पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को, सत्ता से बेदख़ल किए जाने और लगभग 14 साल के गृहयुद्ध की समाप्ति के बाद, देश राजनैतिक परिवर्तन के मार्ग पर अग्रसर है. फ़रवरी 2023 में सीरिया और पड़ोसी देश तुर्कीये में भी घातक भूकम्प आए थे.संयुक्त राष्ट्र, सहायता वितरण के लिए अधिक कुशल प्रक्रियाएँ विकसित करने, सार्वजनिक धन की कमी जैसे मुद्दों से निपटने, व प्रक्रियाओं को और अधिक सुव्यवस्थित करने के लिए, राजधानी दमिश्क में संक्रमणकालीन अधिकारियों के साथ काम कर रहा है.डेविड कार्डेन ने सोमवार को तुर्कीये की सीमा के पार ग़ज़न्टीप से बात करते हुए, न्यूयॉर्क में पत्रकारों को सम्बोधित किया. संयुक्त राष्ट्र तंत्र ने उस स्थान पर, एक दशक से अधिक समय से, सीरिया के पश्चिमोत्तर इलाक़े और उससे आगे के इलाक़ोंमें सहायता पहुँचाई है. © UNICEF/Khalil Ashawi डेविड कार्डेन ने घोषणा की कि मंगलवार से उनकी यह पद आधिकारिक रूप से समाप्त हो जाएगा जोकि, सीरिया में रैज़िडैंट और मानवीय समन्वयक कार्यालय के तहत, देश में समन्वित प्रतिक्रिया को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र के संक्रमण प्रयासों का हिस्सा था.वर्तमान संरचना में सीरिया के बाहर अलग-अलग समन्वयकों से, देश में सहायता पहुँचाने के लिए समर्थन हासिल करना शामिल था. उन्होंने इस व्यवस्था को, "वैश्विक सन्दर्भ में अद्वितीय" बताया.सहायता वितरण से कहीं आगे की बातडेविड कार्डेन ने सीमा-पार तंत्र की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी मुहैया कराई, जिसे जुलाई 2014 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने, सीरिया के पश्चिमोत्तर में उन क्षेत्रों में सहायता की अनुमति देने के लिए अधिकृत किया था, जो सरकारी नियंत्रण में नहीं थे और जहाँ 40 लाख से अधिक लोग रहते हैं.इस अभियान ने हर महीने लाखों सीरियाई लोगों तक भोजन, चिकित्सा आपूर्ति, आपातकालीन आश्रय और अन्य सहायता सामग्री से भरे 62 हज़ार से अधिक ट्रक पहुँचाने में मदद की है.उन्होंने कहा, "संयुक्त राष्ट्र ने इस साल अब तक, इस सीमा-पार पद्धति के माध्यम से, पूरे सीरिया के लिए सहायता सामग्री से भरे, 936 ट्रक भेजे हैं, जो पिछले पूरे साल की तुलना में अधिक है."उन्होंने कहा कि मानवीय सहायता का दायरा, केवल राहत सामग्री पहुँचाने से कहीं आगे तक फैला हुआ है.पिछले कुछ वर्षों में, संयुक्त राष्ट्र और भागीदारों ने सीरियाई लोगों को अपनी आजीविकाओं को फिर से बनाने में मदद की है. साथ ही लगातार गोलाबारी और हवाई हमलों के माहौल में, आम लोगों की सुरक्षा की हमायत भी की है.उन्होंने घरों, स्कूलों और अस्पतालों के पुनर्वास व महत्वपूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा सेवाएँ प्रदान करने सहित, अन्य गतिविधियाँ भी पूरी की हैं.इसके अतिरिक्त, ‘सीरिया सीमा-पार मानवीय कोष’ ने जीवन-रक्षक और शीघ्र पुनर्बहाली परियोजनाओं के लिए लगभग 1.1 अरब डॉलर की धनराशि आवंटित की है. © UNOCHA/Ali Haj Suleiman 'समय बदल गया है'डेविड कार्डेन ने कहा कि यह सफलता, दान दाताओं और अन्तरराष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से तुर्किये सरकार के निरन्तर समर्थन के माध्यम से सम्भव हुई है, जिसने सीमा-पार तंत्र का बहुत समर्थन किया है.उन्होंने सीरिया में 1.6 करोड़ जरूरतमंद लोगों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा, "अब समय बदल गया है." इनमें से अधिकांश महिलाएँ और बच्चे हैं, और 40 प्रतिशत से अधिक आबादी, पश्चिमोत्तर इलाक़े के शहरों इदलिब और अलेप्पो में हैं.इसके अलावा, इस वर्ष सीरियाई लोगों की वापसी में क्रमिक वृद्धि के बावजूद, लगभग 70 लाख लोग विस्थापित हुए हैं, जिससे यह दुनिया के सबसे बड़े विस्थापन संकटों में से एक बन गया है.विस्थापन और तबाहीउन्होंने कहा, "देश के भीतर ही विस्थापित लगभग 10 लाख लोग, दिसम्बर (2025) से, अपने स्थानों को वापिस लौट चुके हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश लोग 2024 के अन्तिम दो महीनों में विस्थापित हुए थे.""लगभग सवा दो लाख लोग शिविरों से निकल गए हैं, लेकिन यह संख्या अब भी पश्चिमोत्तर और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में शिविरों में रहने वाले 20 लाख लोगों का केवल एक छोटा सा अंश है."मानवतावादियों ने, जून के अन्त तक सीरियाई लोगों का समर्थन करने के लिए, $2 अरब की रक़म की मांग की है और अब तक केवल $17.9 करोड़ राशि ही प्राप्त हुई, जोकि आवश्यक धन का नौ प्रतिशत से भी कम हिस्सा है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces